बॉलीवुड के इन 10 फेमस स्टार्स की शादी के बाद की पहली तस्वीर नहीं देखी होगी आपने

फैंस अक्सर अपने फेवरेट स्टार्स की शादी के बाद की पहली झलक पाने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं। ऐसे में हम आपको बॉलीवुड के 10 सेलेब्स की शादी के बाद की पहली तस्वीर दिखाने जा रहे हैं। तो चलिए देखते हैं फोटोज।

By Prakash Joshi Last Updated: Sep 5, 2020 | 16:57:41 IST

बॉलीवुड जगत की कई ऐसी रियल लाइफ जोडियां हैं, जिनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। वहीं, बात जब इन स्टार्स की शादियों की फोटोज की हो तो फैंस के दिल में इनको लेकर एक अलग ही एक्साइटमेंट होती है। तो चलिए आज हम आपको बी-टाउन की 10 जोड़ियों की शादी के बाद की पहली तस्वीर दिखाते हैं, जिसे देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा।

1. ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन

20 अप्रैल 2007 को बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और एक्टर अभिषेक बच्चन शादी के पवित्र बंधन में बंधे थे। उस वक्त चारों तरफ कपल की शादी की खूब चर्चा थी और वेडिंग फोटोज व वीडियो ने तो हर किसी को अपना दीवाना बना दिया था। इस जोड़े की शादी के इतने साल बाद भी फैंस आज भी उनकी मैरिज की तस्वीरें बड़े ही शौक से देखना पसंद करते हैं। वहीं, बात दोनों की शादी के बाद की पहली फोटो की करें तो ये फोटो उस वक्त सामने आई थी, जब शादी समारोह के तुरंत बाद अभिषेक और ऐश्वर्या अपनी शादी के बाद की पूजा के लिए 'तिरुपति' गए थे। ये पहला मौका था जब नवविवाहित जोड़े ने मिस्टर और मिसेज बच्चन के रूप में फोटो के लिए पोज दिया था। इस मौके पर ऐश्वर्या ने लाल रंग की साड़ी पहनी थी और उनके माथे पर सिंदूर और गले में पहना मंगलसूत्र उनके लुक को और शानदार बना रहा था। वहीं, अभिषेक इस मौके पर सफेद कुर्ते में नजर आए थे।

2. करीना कपूर खान और सैफ अली खान

जब साल 2006 में करीना कपूर और सैफ अली खान ने फिल्म 'ओमकारा' में एक साथ काम किया, तो शायद उन्हें भी नहीं पता था कि एक दिन वो एक-दूसरे के जीवन साथी बन जाएंगे और हुआ भी कुछ ऐसा ही है। दोनों ने फिल्म 'टशन' में फिर से एक साथ काम किया और यहां से दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए। एक-दूसरे को डेट करने के 4 साल बाद 16 अक्टूबर 2012 को दोनों ने शादी रचाई। वहीं, इस शादीशुदा जोड़े की पहली झलक फैंस को तब मिली जब वो अपनी शादी को रजिस्टर करा चुके थे। यहां फैंस ने सैफ को मिस्टर खान और करीना को मिसेज खान के रूप में देखा था। इस मौके पर करीना हमेशा की तरह मेहंदी रंग के सूट में प्यारी लग रही थीं, जिसे उन्होंने लाल दुपट्टे के साथ पेयर किया था। साथ ही उनकी प्यारी स्माइल तो लाखों दिल जीत रही थी। वहीं, सैफ ने ग्रे रंग का कुर्ता और सफेद कलर का पजामा पहना हुआ था। (ये भी पढ़ें: गजब का डांस करती हैं आराध्या बच्चन, सामने आया थ्रोबैक वीडियो)

3. सोहा अली खान और कुणाल खेमू

सोहा अली खान और उनके बॉयफ्रेंड कुणाल खेमू की शादी सोहा के मुंबई वाले घर पर हुई थी, जिसमें कुछ खास लोगों को ही बुलाया गया था। इसके बाद शादी को रजिस्टर कराया गया था। इससे पहले तक सोहा और कुणाल लिव-इन रिलेशनशिप में थे और पेरिस में कुणाल के प्रपोज करने के बाद सोहा ने इस शादी के लिए हां कहा था। वहीं, मुंबई के घर में शादी होने के बाद इस कपल ने बतौर मिस्टर एंड मिसेज पोज दिया था, जहां उनके फैंस को उनका शादी के बाद वाला फर्स्ट लुक देखने को मिला था। सोहा ने नारंगी रंग के दुपट्टे के साथ सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था और गोल्ड की ज्वेलरी कैरी की थी। वहीं, कुणाल को एक सफेद शेरवानी और सुनहरे रेशमी साफे में देखा जा सकता है।

4. मीरा राजपूत कपूर और शाहिद कपूर

साल 2015 में शाहिद कपूर ने 21 साल की दिल्ली की लड़की मीरा राजपूत से शादी की थी और उस वक्त दोनों के बीच उम्र के बड़े अंतर की काफी चर्चा भी हुई थी, लेकिन इस कपल ने ये साबित कर दिया कि जब प्यार की बात आती है तो उम्र मायने नहीं रखती है क्योंकि जोड़ियां तो स्वर्ग से बनकर आती हैं। शादी के बाद जब उन्होंने अपना पहला पोज 'शटरबग' के लिए दिया, तो फैंस उनके इस लुक के दीवाने हो गए। इस दौरान मीरा ने प्यारा लहंगा पहना हुआ था और शाहिद ने नेकपीस थ्रेड-वर्क वाली शेरवानी पहन रखी थी।

5. बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर

30 अप्रैल 2016 को बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु अपने को-स्टार व फेमस एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। शादी के दिन के लिए बिपाशा ने एक ट्रेडिशनल लाल सब्यसाची पहनावा चुना था, जिसे उन्होंने एक भारी चोकर नेकपीस, माथा पट्टी, नथ और झुमकों के साथ कैरी किया था। बिपाशा का ब्राइडल लुक बेहद ही प्यारा लग रहा था। दूसरी ओर करण ने सफेद कलर की शेरवानी पहनी थी। शादी के बाद कपल ने पहली बार 'शटरबग' के लिए पोज दिया था, जहां फैंस को इस जोड़े की पहली झलक मिल पाई थी। (ये भी पढ़ें: जब सबके सामने ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से किया फ्लर्ट, देखें वीडियो)

6. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

11 दिसंबर 2017 को बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ इटली के टस्कनी स्थित आलीशान रिजॉर्ट में शादी रचाई थी। इस शादी समारोह में कुछ करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे। अपनी शादी की खबर देते हुए ट्विटर पर अनुष्का और विराट ने लिखा था "आज हमने एक-दूसरे से हमेशा के लिए प्यार में बंधने का वादा किया है। हम इस खबर को दुनिया के साथ शेयर करते हुए खुशी महसूस कर रहे हैं। आज के दिन ने हमारे रिश्ते को और ज्यादा स्पेशल बना दिया। हम सभी दोस्तों और चाहने वालों के प्रति आभारी हैं, जो इस अनमोल घड़ी में हमारे साथ हैं। हमारे सफर का महत्वपूर्ण हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद।" यहां उन्होंने अपनी शादी की एक प्यारी तस्वीर भी शेयर की थी।

इसके बाद फैंस को इस नवाविहित जोड़े की पहली झलक उनके दिल्ली में हुए रिसेप्शन में मिली थी। दिल्ली रिसेप्शन लुक के लिए अनुष्का के आउटफिट को डिजाइन करने वाले डिजाइनजर 'सब्यसाची मुखर्जी' ने अनुष्का की खूबसूरती को समझाते हुए कहा था, "मुझे नहीं लगता कि भारतीय दुल्हनें अपने एक फंक्शन में लाल रंग पहने बिना पूरा महसूस करती हैं। अनुष्का ने अपने रिसेप्शन पर लाल रंग पहनने का फैसला किया और मेरी पूरी खुशी से उनके लिए ये एक लाल बनारसी साड़ी है। मैं विशेष रूप से इस लुक को लेकर उत्साहित था क्योंकि मैंने बंगाली महिलाओं की एक पूरी पीढ़ी को लाल बनारसी साड़ियों में शादी करते देखा है। लाल बिंदी, सिंदूर और उनके बालों में मोगरा उनके लुक को और अधिक शक्तिशाली बना देता है। उन्होंने सब्यसाची ब्राइडल ज्वैलरी के कलेक्शन में से 'हेरिटेज अनकट डायमंड' चोकर और झुमका पहनना चुना। बॉलीवुड भारतीय ड्रेस और हथकरघों के बारे में जागरूकता फैलाने में प्रमुख भूमिका निभा सकता है। साड़ी आने वाले कुछ महीनों में पूरे देश में बाढ़ की तरह फैल जाएंगी। मैं बस इतना कह सकता हूं कि शुक्रिया अनुष्का!"

इस रिसेप्शन में विराट का लुक काफी शाही नजर आया था, "विराट ने एक काले रंग का रेशम का कुर्ता और हाथ से बुना ब्रोकेड चूड़ीदार पाजमा पहना था। इस कुर्ते के बटन 18k सोने से बने थे। इसके साथ विराट ने हाथ से बनी कशीदाकारी एंटीक पश्मीना शॉल कैरी की थी।"

7. सोनम कपूर आहूजा और आनंद आहूजा

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने 11 मई 2018 को अपने सबसे अच्छे दोस्त व बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी की थी। कपल ने शादी के बाद अपने रिसेप्शन में पत्रकारों को फोटोज लेने के लिए पोज दिए थे, जहां फैंस को उनकी शादी के बाद वाली पहली झलक मिली थी। प्री-वेडिंग और वेडिंग सेरेमनी की तरह ही सोनम और आनंद के रिसेप्शन में भी शानदार जश्न देखने को मिला। अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन किए गए ग्रे और सफेद लहंगे के साथ सोनम ने पोलकी हार पहना था, जो उनकी सुदंरता में चार चांद लगा रहा था। वहीं, आनंद को ब्लू कलर के कुर्ते और वाइट पजामे में देखा जा सकता है।

8. नेहा धूपिया और अंगद बेदी

नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने एक-दूजे का होने का फैसला करते हुए 10 मई 2018 को शादी रचाई थी। वहीं, दोनों की शादी के बाद की पहली तस्वीर तब सामने आई थी, जब नेहा और अंगद हनीमून के लिए जा रहे थे, उस वक्त उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। बतौर पति-पत्नी नेहा और अंगद की ये पहली फोटो थी, जिसे फैंस का काफी प्यार मिला था। नेहा ब्लैक श्रग के साथ ब्लू स्ट्राइप्ड जंपसूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं और अंगद ऑल ब्लैक लुक में हैंडसम लग रहे थे। नेहा के हाथ में शादी का चूड़ा और मेहंदी साफ नजर आ रही है। 

9. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को शादी के बाद से उनके फैंस 'दीपवीर' के नाम से जानते हैं। ऑन-स्क्रीन हो या ऑफ-स्क्रीन दोनों ही जगह ये जोड़ी फैंस की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। 14-15 नवंबर 2018 को दोनों एक-दूसरे के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधे थे। शादी इटली के लोम्बार्डी में लेक कोमो पर बने विला डेल बालबियानेलो में हुई थी और ये एक प्राइवेट सेरेमनी थी। ऐसे में फैंस को इस नवविवाहित जोड़े की पहली तस्वीर उस वक्त मिली, जब दोनों शादी के बाद मुंबई वापस आ रहे थे। दोनों ने अपने फैंस के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर 'शटरबग' के लिए पोज दिया था। इस दौरान जहां दीपिका ने लाल दुपट्टे के साथ प्यारा सूट पहना था, तो वहीं रणवीर ने कुर्ता-पायजामा और जैकेट पहनी थी। ये भी पढ़ें: अनिल अंबानी और टीना मुनीम की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं, यहां जानें कैसे हुआ मिलन)

10. प्रियंका चोपड़ा जोनस और निक जोनस

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी रचाई थी और इस समारोह की तस्वीरों को आधिकारिक तौर पर जारी किया गया था। प्रियंका और निक की शादी 1-2 दिसंबर 2018 को उम्मेद भवन पैलेस, जोधपुर में हुई थी। इसके एक दिन बाद निक और प्रियंका ने मिस्टर और मिसेज के रूप में अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज कराई थी, जहां उनके फैंस को उनकी पहली झलक मिली थी। यहां प्रियंका फूलों की कढ़ाई वाली हरी सब्यसाची साड़ी में नजर आई थीं और साथ में उनके गले में मंगलसूत्र, हाथ में शादी का चूड़ा और माथे पर सिंदूर लगा हुआ था। वहीं, निक खाकी ड्रेस में बेहद ही प्यारे लग रहे थे और इस कपल ने मीडिया को अपनी खुशी से पोज दिया था।

फिलहाल, यहां हमने आपको आपके फेवरेट स्टार्स की शादी के बाद की पहली तस्वीर दिखाई। तो आपको ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Aishwarya-Salman के बारे में खुलासा करने पर ट्रोल हुईं Smita Jaykar, फैंस ने कहा- 'नोजी आंटी'

Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala अपने रिश्ते को रखना चाहते हैं सीक्रेट, जल्द नहीं करेंगे आधिकारिक!

Shivangi Joshi-Kushal Tandon असल जिंदगी में एक-दूसरे को कर रहे हैं डेट! रिपोर्ट

Aditi Rao Hydari ने बताया परिवार के 400 साल पुराने मंदिर में हुई थी उनकी सगाई, खुलकर की बात

Sidhu Moose Wala के मर्डर के मास्टरमाइंड Goldy Brar की अमेरिका में हुई हत्या: रिपोर्ट

Virat ने Anushka Sharma के लिए Vamika-Akaay की तरफ से की बर्थडे पोस्ट, लिखा- 'हम आपसे प्यार..'

Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग केस के एक आरोपी ने मुंबई पुलिस की कस्टडी में की आत्महत्या

जब Sussanne Khan ने कहा था- 'अगर Hrithik Roshan ने तोड़ा रिश्ता, तो नहीं कर पाऊंगी मूव ऑन'

जब Salman Khan ने एक गाने की शूटिंग के दौरान Sanjay L Bhansali को Aishwarya को छूने से किया था मना

'अनुपमा' फेम Rupali Ganguly ने की राजनीति में एंट्री, 'BJP' में हुईं शामिल

क्या Ibrahim अपने 'दादा' Tiger Pataudi की क्रिकेट लिगेसी को बढ़ाएंगे आगे? Saif ने कही थे ये बात

Parineeti Chopra के पति Raghav Chadha की UK में हुई आंख की सर्जरी, ब्लाइंडनेस होने का था खतरा

Manisha Koirala ने आखिरकार तलाक और दोबारा प्यार पाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं अपना टाइम वेस्ट...'

Ranveer Brar ने अपनी लव स्टोरी का किया खुलासा, बताया कैसे होटल में काम करते समय हुई थी उनकी मुलाकात

Imtiaz Ali ने ब्रेकअप के बाद Deepika-Ranbir की फिल्म 'तमाशा' में उनके किसिंग सीन पर की बात

'Heyy Babyy' की 'एंजल' जिसके लिए Fardeen Khan ने छोड़ दी थी स्मोकिंग, 17 साल बाद अब दिखती हैं ऐसी

Shah Rukh Khan ने Virat Kohli को बताया 'दामाद', कहा- 'वह उनसे अनुष्का संग डेटिंग टाइम से हैं परिचित'

Kapil Sharma से Sunil Grover तक, जानें 'The Great Indian Kapil Show' की पूरी कास्ट की फीस

Mouni Roy ने अपने पहले शो की शूटिंग के दौरान सिर्फ 3 घंटे सोने को किया याद, बताई अपनी पहली सैलरी

जब Naga Chaitanya ने स्वीकारी थी रिलेशनशिप में 'टू-टाइमिंग' की बात, कहा था- 'हर चीज का अनुभव होना..'