क्या प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिश्ते में आई खटास? एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा ने दी प्रतिक्रिया

हाल ही में, ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस के बीच तलाक की खबरें सामने आई हैं। इस पर एक्ट्रेस की मां मधु ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

By Rinki Tiwari Last Updated: Nov 23, 2021 | 10:33:29 IST

स्टार कपल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) अपनी लाजवाब केमिस्ट्री से फैंस का सिर्फ दिल नहीं जीतते हैं, बल्कि उन्हें प्रेरित भी करते हैं। 10 साल के एज गैप के बावजूद उनका एक-दूसरे के साथ गहरा बॉन्ड ये बात साबित करता है कि, उम्र मात्र एक संख्या है, इसे प्यार से मापा नहीं जा सकता है।

कुछ सालों की डेटिंग के बाद प्रियंका चोपड़ा ने अगस्त 2018 में अचानक सगाई करके सभी को हैरान कर दिया था और फिर 1 दिसंबर 2018 को राजस्थान में उनकी भव्य शादी की झलकियां उनके फैंस आज भी नहीं भूल सकते हैं। जल्द ही दोनों की शादी को तीन साल होने वाले हैं। हालांकि, हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा के एक कदम ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि, प्रियंका और निक के रिश्ते ठीक नहीं हैं।

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सालाना कमाई है करोड़ों में, कुल संपत्ति जानकर हो जाएंगे हैरान)

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा जो गर्व से अपने पति निक जोनस का सरनेम अपने नाम के आगे जोड़ती हैं, उन्होंने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर अपने पति का सरनेम 'जोनस' हटा दिया है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर सिर्फ ‘प्रियंका’ लिखा है। प्रियंका के इस कदम के बाद उनके और उनके पति निक जोनस के बीच के रिश्ते में परेशानी होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

प्रियंका और निक जोनस की शादी में परेशानी होने की पुष्टि के लिए जब एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा से मीडिया ने संपर्क करना चाहा, तो उन्होंने इन सभी अफवाहों को खारिज कर दिया। प्रियंका चोपड़ा की मां मधु ने ‘News18’ से कहा, "यह सब बकवास है, अफवाहें न फैलाएं।"

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पांच सबसे महंगी चीजें, आलीशान बंगले से 5.25 करोड़ की कार तक है शामिल)

वहीं, इन सभी अफवाहों के बीच जब निक जोनस ने 22 नवंबर 2021 को अपना एक वीडियो शेयर किया, तब प्रियंका ने एक रोमांटिक कमेंट करके इन सभी अफवाहों को खारिज करने का काम किया। उन्होंने निक के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “अरे! मैं अभी आपकी बाहों में मर गई।”

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने पहनी 50,000 रुपए की ग्रीन ड्रेस, वीडियो शेयर कर दिखाई अपने लुक की झलक)

फिलहाल, प्रियंका चोपड़ा के कमेंट और मधु चोपड़ा के बयान से साफ है कि, एक्ट्रेस अपने पति निक जोनस के साथ तलाक नहीं ले रही हैं। वैसे, इस बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

Dipika Kakar ने बॉडी शेमिंग के लिए ट्रोलर्स को दिया जवाब, बताया वेट लॉस पर क्यों नहीं दे रहीं ध्यान

Bobby Deol ने 'एनिमल' में 3 शादी करने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'हम देओल हैं हमारा दिल भरता ही नहीं'

Bharti Singh के बेटे Golla से मिलती-जुलती है Ranbir की बेटी Raha की शक्ल, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

Anjali Arora 'श्री रामायण कथा' में निभाएंगी 'माता सीता' का किरदार, नेटिजन ने कहा- 'मंथरा के लिए..'

जब Aishwarya-Aaradhya ने Navya Nanda को किया नजरअंदाज, कथित झगड़े के बीच पुराना वीडियो आया सामने

जब Boney Kapoor ने 'गुड न्यूज' के सवाल पर Salman Khan को दिया था जवाब, जोर से हंसने लगी थीं Sridevi

Sunny Deol ने परिवार में सौभाग्य लाने के लिए की बहू Drisha की तारीफ, कहा- 'चीजें ठीक से क्यों...'

Hrithik से पहले Saba Azad नसीरुद्दीन के बेटे Imaad को कर रही थीं डेट, 7 से ज्यादा साल तक थे साथ

मिलिए 'Heeramandi' के 'उस्तादजी' यानी Indresh Malik से, जिन्हें Sanjay L Bhansali से मिला खास गिफ्ट

Aditya Roy Kapur संग ब्रेकअप से आहत हैं Ananya Panday, मूव ऑन करने की कर रही हैं कोशिश: रिपोर्ट

Ranbir-Alia की बेटी Raha Kapoor डायरेक्टर Ayan Mukerji संग घूमती आईं नजर, गर्मी में दिखीं परेशान

Isha Ambani जामनगर के अनदेखे क्लिप में Aadiya संग डांस करती आईं नजर, Manish Malhotra ने किया जॉइन

Arti Singh के पति Dipak Chauhan ने आधी रात को अपनी 'पहली रसोई' में बनाई मैगी, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

'हीरामंडी' के लिए ट्रोल होने के बीच Sharmin Segal की पुरानी तस्वीरें हुईं वायरल, दिखीं बिल्कुल अलग

जब Sunidhi Chauhan के कॉन्सर्ट में एक व्यक्ति ने उन पर फेंकी बोतल, सिंगर ने कूल होकर दिया जवाब

Rekha ने Bobby Deol से बहुत पहले किए थे 'जमाल कुडू' के हुक स्टेप्स, वीडियो आया सामने

Govinda ने Krushna Abhishek-Kashmera Shah से नाराज होने की असली वजह का किया खुलासा

Tina Ambani ने बहू Khrisha के बर्थडे पर लिखा क्यूट नोट, कहा- 'तुम्हें अपनी बेटी कहने पर गर्व है'

IPL 2024: Anushka Sharma ने पति Virat Kohli को किया चीयर, न्यू मॉम ग्लो फ्लॉन्ट करती आईं नजर

Kareena Kapoor Khan ने बताया तैमूर-जेह को सिखाने के लिए व​ह और सैफ एक-दूसरे से करते हैं प्यार से बात