छोटे भाई से मिलने अस्पताल पहुंचे तैमूर अली खान, तो बुआ सबा अली खान ने भतीजे के जन्म पर दी बधाई

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर दूसरी बार मां बन चुकी हैं। मां बनने के बाद उनके बेटे तैमूर अली खान अपने भाई से मिलने अस्पताल पहुंच चुके हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो।

By Shivakant Shukla Last Updated: Feb 21, 2021 | 13:22:52 IST

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) आज यानी 21 फरवरी 2021 को अपने दूसरे बच्चे की मां बन गई हैं। इस खुशखबरी के सामने आने के बाद देश-दुनिया से उनके चाहने वाले उन्हें बधाई दे रहे हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस की बड़ी ननद सबा अली खान (Saba Ali Khan) ने भी इस गुड न्यूज को कंफर्म करते हुए बधाई दी है। इसके साथ ही तैमूर अली खान भी अपने छोटे भाई से मिलने अस्पताल पहुंच चुके हैं। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

पहले तो ये जान लीजिए कि, करीना कपूर और सैफ अली खान ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद 16 अक्टूबर 2012 को शादी रचाई थी। दोनों ने जब अपनी शादी की अनाउंसमेंट की थी, तो उस वक्त हर कोई हैरान रह गया था। करीना की ये पहली शादी थी। लेकिन सैफ ने पहली शादी अपने से 12 साल बड़ी उम्र की एक्ट्रेस अमृता सिंह से की थी। सैफ की पहली शादी से उनके दो बच्चे सारा व इब्राहिम अली खान हैं। हालांकि, समय के साथ पड़ती दरार ने दोनों के रिश्ते को कमजोर कर दिया और शादी के कुछ सालों बाद दोनों ने तलाक ले लिया था। वहीं, करीना कपूर और सैफ 20 दिसंबर 2016 को एक क्यूट बेबी बॉय तैमूर के पैरेंट्स बने थे। वहीं, अब कपल ने दूसरे बच्चे के रूप में बेटे का स्वागत किया है। (ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस को दिया खास सरप्राइज, देखें खूबसूरत वीडियो)

अब आइए आपको बताते हैं कि ननद सबा ने अपने भतीजे के पैदा होने पर कैसे बधाई दी है। दरअसल, 21 फरवरी की सुबह करीना ने मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में बेबी बॉय को जन्म दिया। इस खबर के सामने आने के कुछ ही घंटे बाद सबा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक फोटो शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। इस फोटो में सैफ-करीना और तैमूर नजर आ रहे हैं। तस्वीर पर लिखा है, 'अपने अनमोल बच्चे के जन्म पर जश्न मना रहे हैं। बधाई।' इस फोटो को सबा ने अपनी भाभी करीना को भी टैग किया है। (ये भी पढ़ें: हिमांशी खुराना ने बॉयफ्रेंड आसिम रियाज संग अपनी सगाई की अफवाहों पर की बातचीत)

छोटे भाई से मिलने अस्पताल पहुंचे तैमूर

इसके साथ ही, करीना के दूसरे बेबी के जन्म के बाद उनके बेटे तैमूर अली खान अपने छोटे भाई से मिलने हॉस्पिटल पहुंच गए हैं। इसकी एक झलक सेलिब्रिटी फोटोग्राफर योगेन शाह ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, 'तैमूर अपने छोटे भाई से मिलने मुंबई के एक अस्पताल में आए।' यहां देखें फोटो।

बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी दी बधाई

करीना कपूर की चचेरी बहन व दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक फोटो शेयर करते हुए अपनी बहन को बधाई दी है। य​हां देखें पोस्ट। (ये भी पढ़ें: करीना अपनी सास शर्मिला टैगोर और पति सैफ को करती हैं बेहद प्यार, नए घर में लगवाएंगी फोटो)

12 अगस्त को सुनाई थी प्रेग्नेंसी न्यूज

करीना कपूर ने पति सैफ अली खान के संग 12 अगस्त 2020 को दिए स्टेटमेंट में कहा था कि, "हमें ये बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे परिवार में एक नया मेहमान जुड़ने वाला है। हमारे सभी शुभचिंतकों की शुभकामनाएं और सहयोग का बहुत शुक्रिया।" इसके बाद से ही फैंस कपल के दोबारा पैरेंट्स बनने का इंतजार कर रहे थे और अब आखिरकार फैंस की ये इच्छा पूरी हो गई।

फिलहाल, बेबी के आने से पटौदी फैमिली बेहद खुश है। हम भी करीना को दूसरे बच्चे की मां बनने पर ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Met Gala 2024: Sudha Reddy ने पहना 83 करोड़ का आउटफिट, 180 कैरेट डायमंड हार से किया स्टाइल

Deepika Padukone 'Met Gala' स्किप कर Ranveer संग बेबीमून के लिए हुईं रवाना! फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Shah Rukh Khan से मिलकर बेहद खुश हुईं Prithvi Shaw की GF Nidhhi Tapadiaa, फैन ने कहा- 'लकी गर्ल'

Met Gala 2024: Alia Bhatt ने पहनी 3डी फ्लोरल सब्यसाची साड़ी, यूनिक बन से लुक में लगाए चार-चांद

सिंगर Ananya Birla ने छोड़ी म्यूजिक इंडस्ट्री, चौंकाने वाला पोस्ट शेयर कर कहा- 'यह कठिन निर्णय था'

Met Gala 2024: Isha Ambani के हैंड एम्ब्रॉयडर्ड साड़ी गाउन को बनाने में लगे 10000 घंटे, जानें खासियत

SLB ने एक इवेंट में Richa Chadha को किया किनारे और भतीजी Sharmin को लाए अपने पास, बुरी तरह हुए ट्रोल

Kapil Sharma ने Sonakshi Sinha से उनकी शादी पर किया सवाल, तो एक्ट्रेस बोलीं- 'जले पर नमक डाल रहे'

Shweta Tiwari ने वेकेशन से अपनी ​हॉट फोटोज कीं शेयर, फैन ने कहा- 'यकीन नहीं होता कि वह 43 की हैं'

Sanjana Ganesan ने दिखाया बेटे अंगद का चेहरा, Jasprit Bumrah को चीयर करते दिखे पत्नी व बेटे

Ankita Lokhande ने Madhuri Dixit का आइकॉनिक लुक किया रीक्रिएट, नेटिजंस ने कहा- 'कोशिश फेल'

पाकिस्तानी एक्टर Zuhab Khan ने Wania Nadeem से रचाई शादी, व्हाइट आउटफिट में बेहद प्यारा दिखा कपल

नई दुल्हन Arti Singh का ससुराल में हुआ भव्य स्वागत, सरप्राइज से हैरान दिखीं एक्ट्रेस

Dipika Kakar ने बॉडी शेमिंग के लिए ट्रोलर्स को दिया जवाब, बताया वेट लॉस पर क्यों नहीं दे रहीं ध्यान

Bobby Deol ने 'एनिमल' में 3 शादी करने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'हम देओल हैं हमारा दिल भरता ही नहीं'

Bharti Singh के बेटे Golla से मिलती-जुलती है Ranbir की बेटी Raha की शक्ल, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

Anjali Arora 'श्री रामायण कथा' में निभाएंगी 'माता सीता' का किरदार, नेटिजन ने कहा- 'मंथरा के लिए..'

जब Aishwarya-Aaradhya ने Navya Nanda को किया नजरअंदाज, कथित झगड़े के बीच पुराना वीडियो आया सामने

जब Boney Kapoor ने 'गुड न्यूज' के सवाल पर Salman Khan को दिया था जवाब, जोर से हंसने लगी थीं Sridevi

Sunny Deol ने परिवार में सौभाग्य लाने के लिए की बहू Drisha की तारीफ, कहा- 'चीजें ठीक से क्यों...'