करिश्मा कपूर ने अपने स्वर्गीय 'दादाजी' राज कपूर को उनकी 97वीं जयंती पर किया याद, शेयर किया नोट

आज यानी 14 दिसंबर 2021 को स्वर्गीय राज कपूर की 97वीं जयंती है। इस खास मौके पर उनकी पोती करिश्मा कपूर ने उनके लिए एक प्यारा सा नोट लिखा है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Dec 14, 2021 | 15:38:57 IST

14 दिसंबर 1924 को जन्मे दिग्ग्ज अभिनेता राज कपूर (Raj Kapoor) अपने छह भाई-बहनों में सबसे बड़े थे और दीवान बशेश्वरनाथ कपूर के पोते व प्रसिद्ध कपूर परिवार के मुखिया दीवान केशवमल कपूर के परपोते थे। राज कपूर ने महज 10 साल की उम्र में साल 1935 में आई फिल्म 'इंकलाब' से अपने करियर की शुरुआत की थी, उसके बाद फिल्म 'नील कमल' (1947) में उन्हें बड़ा ब्रेक मिला था। एक विरासत, जो उनके पिता पृथ्वीराज कपूर ने शुरू की थी, राज कपूर ने उसे बहुत ऊंचाइयों तक पहुंचाया और अब उनके बच्चे और पोते भी उनकी इसी विरासत को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं।

कपूर खानदान में जन्मीं कपूर बहनें, करिश्मा और करीना अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने परिवार के सदस्यों पर प्यार बरसाने और उन पर प्रशंसा की बौछार करने से कभी नहीं कतराती हैं। त्योहार हो या जन्मदिन, कपूर खानदान हर छोटे से छोटे मौके को एक साथ मनाता है और अपने खुशनुमा पलों की झलक अपने प्रशंसकों के साथ साझा करता है। 14 दिसंबर 2021 को स्वर्गीय राज कपूर की 97वीं जयंती है। इस खास मौके पर उनकी पोती करिश्मा कपूर ने उनके लिए एक प्यारा सा नोट लिखा। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।

(ये भी पढ़ें- हरनाज कौर को पहनाया गया 1170 हीरे से जड़ा 37 करोड़ का ताज, जानें मिस यूनिवर्स को क्या-क्या मिलता है?)

दरअसल, करिश्मा कपूर ने 14 दिसंबर 2021 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से अपने प्यारे स्वर्गीय दादाजी राज कपूर की 97वीं जयंती पर उन्हें याद करते हुए एक तस्वीर साझा की। इस फोटो में छोटी करिश्मा अपने दादा राज कपूर को कसकर गले लगाते हुए दिखाई दे रही हैं। बिंदास पोती ने इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "असीम प्यार... दादाजी को उनके जन्मदिन पर याद करते हुए..। #grandpalove #legend।"

14 दिसंबर 2020 को राज कपूर कपूर की 96वीं जयंती थी, जब कपूर बहनें, करिश्मा और करीना उन्हें याद करने के लिए अपने-अपने इंस्टा हैंडल पर उनसे जुड़ी यादों को शेयर किया था। करिश्मा ने अपने दादाजी के साथ एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वह उनकी बाहों में लिपटी हुई नजर आ रही थीं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "मेरे दादाजी से बहुत कुछ सीखने को मिला है ... आपके जन्मदिन पर आपको याद कर रही हूं ...। #grandpalove #legend।"

(ये भी पढ़ें- अभिनेता राज कपूर का नरगिस से लेकर वैजयन्ती माला तक था रिलेशन, मगर पत्नी का नहीं छोड़ा साथ)

अपने दादाजी स्वर्गीय राज कपूर की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए करीना ने लिखा था, "कोई दूसरा कभी नहीं होगा... जन्मदिन मुबारक हो दादाजी।" रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की थी और लिखा था, "मिस यू"।

(ये भी पढ़ें- राज कपूर के प्यार में दीवानी नरगिस ने इसलिए थामा था सुनील दत्त का हाथ, इस हादसे ने बदली जिंदगी)

कपूर फैमिली से ताल्लुक रखने वाली करिश्मा कपूर ने अपने परिवार की रूढिवादी सोच की बेड़ियों को तोड़कर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया था। 'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' के साथ एक इंटरव्यू में करिश्मा ने खुलासा किया था कि, कैसे उनके दादा राज कपूर ने प्रतिक्रिया दी थी, जब उन्होंने उनसे कहा था कि, वह एक अभिनेत्री बनना चाहती हैं और उनकी सुनहरी सलाह हमेशा उनके साथ रही। करिश्मा ने कहा था, "बड़ी होकर, मैं सेट पर अपने दादाजी के पास जाती थी और उनकी प्रतिभा मुझे मंत्रमुग्ध कर देती थी। एक बार जब मैं वहां थी, तब वह 'राम तेरी गंगा मैली' का निर्देशन कर रहे थे। मुझे सेट, कैमरा और रोशनी पसंद थी। मुझे पता था कि, मैं एक एक्ट्रेस बनना चाहती थी और पारिवारिक विरासत में योगदान देना चाहती थी। जब मैंने अपने दादाजी से कहा, तो उन्होंने कहा, 'यह ग्लैमरस है, लेकिन यह गुलाब का बिस्तर नहीं है। आपको बहुत मेहनत करनी होगी।' उनके द्वारा कहा गया ये शब्द हमेशा मेरे साथ रहा।'

फिलहाल, हम भी राज कपूर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। तो आपको एक्टर की कौन सी फिल्म सबसे अधिक पसंद है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सला​ह हो तो अवश्य दें।

Samarth Jurel ने Isha Malviya को बताया 'मौकापरस्त', कहा- 'उन्होंने मीडिया अटेंशन के लिए मुझसे..'

Ranbir Kapoor बेटी Raha को गोद में​ लिए आए नजर, पत्नी Alia संग पहुंचे Varun Dhawan के घर

Parineeti Chopra का पुराना वीडियो देख उनकी नेचुरल ब्यूटी पर फिदा हुए फैंस, देशभक्ति गीत गाती आईं नजर

Shahid Kapoor ने एक बार अपनी Ex-GFs की संख्या का किया था खुलासा, जिन्होंने एक्टर को दिया था धोखा

जब Salman Khan ने Bhansali की भांजी को शादी के लिए किया था प्रपोज, लेकिन उन्होंने कर दिया था मना

Asim Riaz ने Himanshi Khurana से ब्रेकअप के कुछ महीनों बाद मिस्ट्री गर्ल संग शेयर की रोमांटिक फोटो

दिल्ली की 'वड़ा पाव गर्ल' सड़क पर भंडारा करने पर हुईं अरेस्ट! पुलिस ने कहा- 'उन्होंने मिसबिहेव किया'

मिलिए Aditi Rao Hydari के पूर्व पति Satyadeep Misra से, जिन्होंने Masaba Gupta से की है दूसरी शादी

Rubina Dilaik ने जुड़वा बेटियों के जन्म के बाद पति Abhinav संग इंटीमेट पलों को याद करने की कही बात

Aditya Roy Kapur देर रात Shraddha Kapoor के घर के बाहर हुए स्पॉट, फैंस बोले- 'क्या वे साथ हैं?'

Neha Dhupia ने एक इवेंट में Nushrratt Bharuccha को किया नजरअंदाज, नेटिजंस ने सुनाई खरी-खोटी

SRK ने 'KKR' के मैच में शामिल होने पर की बात, अपने अगले प्रोजेक्ट पर कहा- 'थोड़ा रेस्ट कर सकता हूं'

Anushka Sharma के 36वें बर्थडे की झलकियां: स्वादिष्ट पेस्ट्री से शानदार डेकोरेशन तक, सबकुछ था शानदार

Dhanush से तलाक के बाद Aishwarya Rajinikanth ने खरीदा आलीशान घर, पिता Rajinikanth को कराया विजिट

Hema Malini-Dharmendra ने फिर से की शादी, Sunny-Bobby पार्टी में नहीं हुए शामिल, सूत्र ने बताई वजह

Arti Singh 'विदाई' के दौरान फूट-फूटकर रोती आईं नजर, 'भाभी' Kashmera Shah से गले मिलकर हुईं विदा

Shivangi Joshi और Kushal Tandon ने अपनी सगाई की अफवाहों को किया खारिज, एक्टर ने लिखा- 'सोर्स है कौन'

Suhana Khan ने कहा- 'मैंने ब्रेकअप कर लिया', रूमर्ड BF Agastya की मां Shweta ने किया रिएक्ट

'Godrej Group' की स्टोरी: जानें कैसे एक वकील ने ब्रिटिशर्स से लड़कर खड़ी की 1.76 लाख करोड़ की कंपनी

Anushka Sharma ने Akaay के जन्म के बाद सीक्रेटली सेलिब्रेट किया बर्थडे, दिखा गजब का ट्रांसफॉर्मेशन