टीवी और बॉलीवुड अभिनेत्री मोना सिंह (Mona Singh) की शादी की तस्वीरें अब सामने आ चुकी हैं। मोना ने एक दक्षिण भारतीय इनवेस्टमेंट बैंकर श्याम के साथ शादी की है। शादी की रस्में गुरुद्वारे में सम्पन्न हुईं।
हर लड़की के लिए शादी उन चुनिंदा पलों में से एक होता हैं जिसका वो बेसब्री से इंतजार करती हैं। ये वो खूबसूरत एहसास होता है, जिसके करीब आते ही मन में न जाने कितनी बेचैनी और घबराहट होती ही हैं लेकिन दूसरी तरफ जिंदगी के इस नए मोड़ का एहसास सबसे प्यारा है। अपनी शादी को लेकर बचपन से हर लड़की कोई ना कोई ख्वाब सजाकर रखती है। कुछ ऐसी ही स्थिति इस समय टीवी सीरियल जस्सी जैसी कोई नहीं (Jassi Jassi Koi Nahi) में काम कर चुकी एक्ट्रेस मोना सिंह (Mona Singh) की हैं। एक्ट्रेस मोना सिंह आज शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने साउथ के इन्वेस्टमेंट बैंकर श्याम से शादी की है। मोना की शादी की तस्वीरें सामने आ गई हैं। दुल्हन के जोड़े में मोना सिंह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। फैंस उनकी शादी की तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, दुल्हन के लिबास में मोना की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है।
मालूम हो, मोना सिंह आज एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी के पवित्र बंधन में बंध गई हैं। इस दौरान उन्होंने लाल कलर का जोड़ा और हैवी ज्वैलरी पहनी हुईं है जोकि उन पर काफी जच रही है। इस लिबास में मोना हूबहू पंजाबी दुल्हन की तरह लग रही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने हाथ में कलीरे भी पहने हुए हैं। वहीं, उनके हसबैंड श्याम भी दूल्हे के लिबास में काफी हैंडसम लग रहे हैं। दोनों बड़ी ही खूबसूरती से शादी की रस्में निभाते हुए नजर आ रहे हैं। मोना की शादी को उनके टीवी इंडस्ट्री से दोस्त गौरव गेरा-राजेश खेरा, आशीष कपूर और रक्षंदा खान ने खास बनाया। (ये भी पढ़ें: अर्पिता खान शर्मा ने बेटी को दिया जन्म, सलमान खान दूसरी बार बनें मामा)
आपको बता दें कि मोना सिंह नहीं चाहती हैं कि उन्हें शादी वाले दिन अनचाही अटेंशन मिले, इसलिए उन्होंने बेहद ही सिंपल तरीके से शादी की। इसलिए उनकी शादी के बारे में ज्यादा लोगों को पता नहीं था। मोना ने साउथ इंडियन इन्वेस्टमेंट बैंकर श्याम से शादी की है, दोनों काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, ये शादी पंजाबी रीति रिवाज से संपन्न हुई है, श्याम के बारे में मोना सिंह ने काफी कुछ मीडिया में नहीं बताया है, फिलहाल दोनों आज हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के बन गए हैं। सबसे पहले आप यहां देखिए मोना सिंह की शादी से जुडी अनदेखी तस्वीरें।
वहीं, मेहंदी सेरेमनी की बात करें तो मोना के फैंस को उनका लुक काफी पसंद आ रहा है। मोना अपनी मेहंदी सेरेमनी पर पिंक कलर का सलवार सूट पहने हुए नजर आईं। इस दौरान मोना ने फूलों वाली ज्वेलरी भी पहनी थी। यही नहीं, उनके हाथों में लगी मेहंदी भी काफी सुंदर है। मोना ने मेहंदी सेरेमनी पर जमकर मस्ती की। इसका अंदाजा उनके चेहरे की बड़ी सी स्माइल से लगाया जा सकता है। आपको बता दें कि अपनी शादी को लेकर मोना ने पहले ये कई बार कहा कि जब भी वो शादी करेंगी तो फैंस को इसके बारे में जरुर बताएंगी। (ये भी पढ़ें: Bigg Boss 13: आकांशा पुरी की वजह से रोने लगे पारस छाबड़ा, जानिए क्या है असल वजह)
बता दें कि मोना सिंह का जन्म 8 अक्टूबर 1981 में पुणे, भारत में हुआ था। मोना सिंह ने अभिनय की शुरुआत वर्ष 2003 में 'जस्सी जैसी कोई नहीं' हिट शो से की थी, उसके बाद उन्होंने साल 2006 में रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' शो जीता था, इसके बाद इन्होंने फेमिना मिस इंडिया की होस्ट के रूप में कार्य किया।इसके बाद 2007 और 2010 में 'झलक दिखला जा' के दूसरे और तीसरे सत्र में उन्होंने होस्ट के रूप में अपनी उपस्थिती दर्ज कराई। एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा नामक रियलिटी शो के 5 सीजन को इन्होंने होस्ट किया है। इसके अलावा इन्होंने 'थ्री ईडियट्स' और 'उट-पटांग' फिल्मों में साइड रोल भी प्ले किए। (ये भी पढ़ें: न्यासा संग जबरदस्त है मम्मी काजोल की बॉन्डिंग, बताया पापा अजय से नहीं उनसे करेंगी बॉयफ्रेंड की बात)
वैसे अब मोना सिंह और श्याम शादी के बंधन में बंध चुके हैं। ऐसे में हम उन्हें शादी की ढेर सारी बधाई देते हैं। आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना न भूलें, हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।