MS Dhoni की सासू मां Sheila Singh संभाल रही हैं क्रिकेटर की 800 करोड़ की 'धोनी एंटरटेनमेंट' कंपनी

यहां हम आपको पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की सासू मां शीला सिंह के बारे में बताने जा रहे हैं, जो उनकी 800 करोड़ की प्रोड्क्शन कंपनी संभाल रही हैं। आइए बताते हैं।

By Pooja Shripal Last Updated: Oct 1, 2023 | 20:17:14 IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) विश्व कप जीतने से लेकर अनगिनत मैच विनिंग पारियों को जिताने तक, एक सफल खिलाड़ी रहे हैं। एक असाधारण प्लेयर होने के अलावा, एमएस धोनी वास्तविक जीवन में जिस तरह के व्यक्ति हैं, उसके लिए भी उनकी काफी तारीफ की जाती है। एक लविंग हसबैंड से केयरिंग डैडी तक, धोनी परफेक्ट फैमिली मैन हैं।

महेंद्र सिंह धोनी की सास शीला सिंह

भारत के महानतम और सबसे कामयाब क्रिकेटरों में से एक होने के बावजूद, महेंद्र सिंह धोनी सिंपल और बैलेंस्ड लाइफ जीने में विश्वास रखते हैं। इसलिए, अपने अधिकांश करियर के दौरान, वह शायद ही कभी अपने परिवार के सदस्यों के साथ पब्लिकली दिखाई दिए हों। अपनी पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा सिंह धोनी के अलावा, एमएस धोनी कभी भी अपने परिवार और ससुराल वालों के साथ नहीं दिखे।

हालांकि, महेंद्र सिंह धोनी की सासू मां उनके 800 करोड़ के प्रोडक्शन हाउस की सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) हैं। धोनी के सास-ससुर शीला और आर.के. सिंह वैसे तो लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं, लेकिन धोनी की सासू मां शीला अब प्रोड्क्शन हाउस से जुड़ गई हैं, जिसकी वजह से लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं। 

'धोनी एंटरटेनमेंट लिमिटेड' की सीईओ हैं धोनी की सास शीला

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने प्रोडक्शन हाउस सहित कई बिजनेस में निवेश किया है। हालांकि, 800 करोड़ की कीमत वाली इस कंपनी को एमएस धोनी की सास शीला देवी चलाती हैं। शीला 'धोनी एंटरटेनमेंट लिमिटेड' कंपनी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में कार्यरत हैं। धोनी ने अपने प्रोडक्शन हाउस की स्थापना कुछ साल पहले ही की थी।

जब Sakshi ने पति MS Dhoni के एक्टिंग डेब्यू पर की थी बात, बोली थीं- 'अच्छा प्रोजेक्ट मिलेगा, तो वह तैयार हैं', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

करोड़ों रुपए के बिजनेस के रूप में काम करते हुए कंपनी ने शीला सिंह और उनकी बेटी साक्षी धोनी, जो 'धोनी एंटरटेनमेंट लिमिटेड' की सीईओ भी हैं, के संयुक्त नेतृत्व में काफी सफलता हासिल की है। इसके अलावा, शीला सिंह ने कंपनी प्रमुख के रूप में धोनी एंटरटेनमेंट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

महेंद्र सिंह धोनी की कुल संपत्ति है 1030 करोड़ रुपए

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साक्षी धोनी अपनी मां शीला सिंह के साथ प्रोडक्शन हाउस 'धोनी एंटरटेनमेंट' में सबसे बड़ी शेयरहोल्डर हैं। एमएस धोनी द्वारा 'धोनी एंटरटेनमेंट लिमिटेड' सहित कई कंपनियों और बिजनेस वेंचर्स की स्थापना ने क्रिकेटर की संपत्ति को बढ़ाने का काम किया है, जिसकी अनुमानित राशि 1030 करोड़ रुपए है।

MS Dhoni का लग्जरी बाइक कलेक्शन: विशाल गैराज बनाने से पहले पत्नी Sakshi से ली थी परमिशन, खबर पढ़ने और वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

कंपनी की सीईओ बनने से पहले हाउस वाइफ थीं धोनी की सास

महेंद्र सिंह धोनी के करियर के शुरुआती दौर में शीला सिंह के पति आर.के. सिंह ने प्रतिष्ठित क्रिकेटर के पिता पान सिंह धोनी के साथ काम किया था। दोनों आर.के. सिंह और पान सिंह धोनी ने 'कनोई ग्रुप' की 'बिनागुड़ी चाय' कंपनी में काम किया था। वहीं, शीला सिंह एक हाउसवाइफ थीं। हालांकि, अपनी बेटी साक्षी की एमएस धोनी के साथ शादी के बाद, शीला ने अपने दामाद के प्रोडक्शन हाउस की जिम्मेदारी संभाली और अपनी बिजनेस स्किल साबित की।

MS Dhoni की शादी की अनदेखी तस्वीरें, सब्यसाची के लहंगे बेहद सुंदर लग रही थीं पत्नी Sakshi, तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

खैर, शीला द्वारा अपने दामाद धोनी की कंपनी को संभालने के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Shekhar Suman लोकसभा चुनाव में बेटे Adhyayan की Ex-GF Kangana को सपोर्ट करने के लिए हैं तैयार

Madhuri Dixit के पति Shriram Nene 'डांस दीवाने' में आए नजर, कपल ने 'तुमसे मिलके' गाने पर किया डांस

Sonam Kapoor ने दिखाई बेटे Vayu के मुंडन के बाद की पहली झलक, पति आनंद ने करवाया मैचिंग कट

Karisma Kapoor ने बताया उन्हें कैसे मिला निकनेम 'Lolo', बहन के नाम 'Bebo' के पीछे की भी बताई स्टोरी

Met Gala में Alia Bhatt को फोटोग्राफर्स ने गलती से समझ लिया Deepika Padukone, शांति से संभाली स्थिति

Met Gala 2024: Zendaya के बुके-हेडपीस ने नेटिजंस को दिलाई Aishwarya के 'कान्स' लुक की याद

Sonali Bendre की मां ने कहा था- 'अमीर आदमी से शादी करोगी, तो भी अनुमति नहीं दूंगी', जानें वजह

Kareena Kapoor ने 'न देखे जाने की इच्छा' के बारे में शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, कहा- 'यह परिचित..'

Sabyasachi Mukherjee की जर्नी: वेटर बनकर किया काम, डिप्रेशन से की लड़ाई और अब हैं 114 करोड़ के मालिक

जब Salman Khan से पूछा गया- 'Aishwarya Rai और Katrina में से कौन हैं ज्यादा सुंदर?', जवाब हुआ वायरल

Priyanka Chopra ने बेटी Malti की पर​वरिश पर की बात, कहा- 'मैं उसे जो चाहे करने देना चाहती हूं'

मिलिए फैशन टाइकून Mona Patel से, जिनकी मैकेनिकल ड्रेस ने 'Met Gala 2024' में खींचा सबका ध्यान

Arti Singh ने अपनी 'पहली रसोई' की तस्वीरें कीं शेयर, तो BFF Mahhi Vij ने दी सरनेम बदलने की सलाह

Janhvi Kapoor ने BF Shikhar Pahariya संग तिरुपति मंदिर में शादी करने की अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया

Alia ने 'मेट गाला' में शामिल होने के लिए दिए 63 लाख रुपए, बुरी नजर से बचने के लिए लगाया काला टीका

Shahid-Kareena के ब्रेकअप से 'जब वी मेट' की शूटिंग पर नहीं पड़ा कोई असर, Imtiaz Ali ने किया खुलासा

क्या Ranveer Singh ने बेबी के जन्म से पहले Deepika Padukone संग शादी की तस्वीरें IG से कर दीं डिलीट?

गुजरात मूल के अरबपति Umar Kamani ने मॉडल Nada Adelle संग की शादी, जिसमें खर्च हुए 209 करोड़ रुपए

Hrithik Roshan और John Abraham अपने स्कूल के दिनों की अनदेखी फोटो में यूनिफॉर्म पहने दिखे बेहद क्यूट

Isha Ambani ने Met Gala में रिपीट किया कमल वाला 'हाथपोचा' और फ्लोरल चोकर, 3डी ड्रेस में दिखीं सुंदर