MS Dhoni का लग्जरी बाइक कलेक्शन: विशाल गैराज बनाने से पहले पत्नी Sakshi से ली थी परमिशन

हाल ही में, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के बाइक कलेक्शन का एक शानदार वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

MS Dhoni का लग्जरी बाइक कलेक्शन: विशाल गैराज बनाने से पहले पत्नी Sakshi से ली थी परमिशन

​दिग्गज क्रि​केटर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) जितना अपने खेलने के अंदाज को लेकर जाने जाते हैं, उतना ही वह अपनी लग्जीरियस लाइफ के लिए भी फेमस हैं। बाइक्स के लिए उनका प्यार किसी से छिपा नहीं है। उनके पास बाइकों का जबरदस्त कलेक्शन है।

पूर्व क्रि​केटर वेंकटेश प्रसाद ने दिखाया धोनी का विशाल बाइक गैराज

हाल ही में, भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने धोनी के रांची फार्महाउस से फैंस को माही के इंस्पायरिंग बाइक कलेक्शन की झल​क दिखाई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए प्रसाद भारत के पूर्व सेलेक्टर सुनील जोशी के साथ पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के स्वामित्व वाली बाइक और विंटेज कारों से भरे विशाल गैराज में नजर आए।

dhoni

धोनी की पत्नी साक्षी द्वारा शूट किया गया वीडियो प्रसाद से रांची में उनकी भावनाओं के बारे में पूछने से शुरू होता है। प्रसाद ने हैरानी और उत्साह व्यक्त करते हुए जवाब दिया कि हालांकि यह उनकी रांची की पहली यात्रा नहीं है, लेकिन धोनी के बाइक कलेक्शन की विशालता मन को चकरा देने वाली है।

साक्षी ने पति धोनी के बाइक लव को कहा- 'पागलपन'

प्रसाद के बगल में खड़े सुनील जोशी भी एमएस धोनी की बाइक्स की सरप्राइज रेंज से हैरान हैं। प्रसाद ने बातचीत के दौरान कमेंट किया कि इस तरह के अविश्वसनीय कलेक्शन को इकट्ठा करने के लिए व्यक्ति में बाइक के प्रति पूर्ण जुनून होना चाहिए। प्रसाद ने यहां तक कहा कि इतनी बाइक्स पाने के लिए आपको 'पागल' होना पड़ेगा। प्रसाद ने कहा, "बाइक शोरूम हो सकता है ये। किसी को ऐसा कुछ करने के लिए बहुत जुनून की जरूरत है, मैं आपको बता रहा हूं। जब तक कोई इस बारे में पागल न हो, आप ऐसा नहीं कर सकते हैं।'' इस पर साक्षी ने जवाब में कहा, ''मैं पागल कहूंगी।''

dhoni

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

बाइक गैराज बनाने के लिए धोनी ने ली थी पत्नी साक्षी से परमिशन

साक्षी ने धोनी से यहां तक पूछ लिया, "क्यों माही क्यों? इसकी क्या जरूरत थी?" इस पर धोनी ने जवाब देते हुए कहा, "क्योंकि आपने सब कुछ ले लिया और मुझे अपना कुछ चाहिए था। यही एकमात्र चीज है, जिसकी आपने अनुमति दी थी, लेकिन आप पहले एक बैडमिंटन कोर्ट चाहती थीं। उस तरफ एक बैडमिंटन कोर्ट है।”

dhoni

इस क्लिप में धोनी के एक दोस्त को भी दिखाया गया है, जिसने प्रसाद और जोशी को एक दिलचस्प कहानी सुनाई। उन्होंने कहा, "जब इसे बनाया जा रहा था, तो हमें लगा कि यह बहुत बड़ा होगा। बाद में समय के साथ जैसे-जैसे बाइकें आती गईं, हमें एहसास हुआ कि जगह कम नहीं पड़ेगी। मैं और साक्षी हर समय कहते थे 'क्या आपको नहीं लगता यह थोड़ा बड़ा है?" दोस्त ने यह भी बताया कि कैसे धोनी और उनके दोस्त सड़कों पर घूमते थे। बाइक का फ्यूल खत्म खत्म हो जाता था और फिर वे कार में ईंधन लाने के लिए घर पर किसी को बुलाते थे।

धोनी के बाइक कलेक्शन में हैं कितनी गाडियां

हालांकि, यह जानकारी नहीं है कि धोनी के पास किस निर्माता कंपनी की कितनी बाइक हैं, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार विकेटकीपर बल्लेबाज के पास ऑटोमोबाइल कलेक्शन में कम से कम 70 बाइक शामिल हैं, जिनमें 'राजदूत', 'कावासाकी निंजा', 'हार्ले डेविडसन', या 'टीवीएस रोनिन' और 'क्रूजर' जैसें ब्रांड शामिल हैं। इसके अलावा, कम से कम 15 लग्जरी और पुरानी कारें हैं। पिछले दिनों धोनी की पत्नी साक्षी ने भी खुलासा किया था कि ये बाइक्स उनके पति के 'पसंदीदा खिलौने' हैं।

dhoni

यह वीडियो एमएस धोनी के पर्सनल चॉइस की एक झलक दिखाता है, जिसमें बाइक के प्रति उनके प्रेम और उन्हें इकट्ठा करने के प्रति उनकी रुचि को दर्शाया गया है। यह फैंस को धोनी के बाइक कलेक्शन की भव्यता को देखने का एक दुर्लभ अवसर भी प्रदान करता है, जो क्रिकेट के मैदान से परे उनके जुनून को उजागर करता है। मोटरसाइकिलों के प्रति अपने प्यार के लिए जाने जाने वाले धोनी को अक्सर रांची की सड़कों पर अपनी बेशकीमती गाड़ियों की सवारी करते देखा गया है। यह वीडियो बाइक के साथ उनके गहरे लगाव का सबूत है।

धोनी की पर्सनल लाइफ

धोनी की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड साक्षी को काफी समय तब डेट करने के बाद साल 2010 में शादी रचाई थी। शादी के करीब 5 साल बाद 6 फरवरी 2015 को माही और साक्षी ने अपनी बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने जीवा रखा है। इस समय दोनों अपनी फैमिली लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं।

dhoni

जब MS Dhoni और Sakshi के वेडिंग लुक को सुशांत-कियारा ने किया था रिक्रिएट, ड्रेस से ज्वेलरी तक थी सेम। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, वेंकटेश प्रसाद द्वारा एमएस धोनी के बाइक कलेक्शन गैराज को देखने के बाद फैंस बेहद हैरान व खुश हैं। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.