नीतू कपूर को आई पति ऋषि कपूर की याद, फैमिली फोटोज शेयर कर लिखी दिल छू लेने वाली बात

एक्ट्रेस नीतू कपूर ने हाल ही में अपनी अपनी फैमिली की फोटोज शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Dec 29, 2020 | 16:36:20 IST

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के निधन को करीब 6 महीने बीतने वाले हैं, लेकिन उनकी फैमिली अभी भी एक्टर को नहीं भूल पा रही है। फैमिली के सभी सदस्य अक्सर उन्हें याद करते रहते हैं। अक्सर इसकी झलक सोशल मीडिया पर देखने को मिलती है। हाल ही में, ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने अपनी फैमिली को याद करते हुए एक इमोशनल नोट भी लिखा है। तो आइए आपको बताते हैं इसके बारे में। 

आपको वो पोस्ट दिखाएं, उसके पहले एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई एक दूसरी पोस्ट पर नजर डाल लेते हैं। 18 दिसंबर 2020 को ऋषि कपूर की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' की रिलीज के दिन एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने पति का फोटो कोलाज शेयर किया था। इस कोलाज में अभिनेता की 4 फोटो शामिल हैं। नीतू ने अपने पति की अलग-अलग उम्र की तस्वीरों को शेयर किया था। बाल कलाकार से लेकर अंतिम समय तक की उनकी तस्वीरों को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने पति को याद किया था। इसे शेयर करते हुए नीतू कपूर ने लिखा था, '18 दिसंबर 1970 को 'मेरा नाम जोकर' फिल्म रिलीज हुई थी। आज उनके भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे हो जाते।' (ये भी पढ़ें: खुशी और जान्हवी ने बहन अंशुला कपूर को दिया बर्थडे सरप्राइज, तो भाई अर्जुन ने शेयर किया भावुक नोट)

नीतू कपूर अक्सर अपने पति को याद करती रहती हैं। अभी हाल ही में, 29 दिसंबर 2020 को नीतू कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति ऋषि कपूर, बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी और बेटे रणबीर कपूर संग एक तस्वीर शेयर की है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में एक इमोशनल नोट लिखा है।

उन्होंने लिखा है, ''2020 काफी रोलर कोस्टर था !!! जब आपने छोड़ा तो मुझे लगा कि मैं शिकारियों के बीच में पकड़े गए हिरण के जैसे हो गई थी, जिसे ये नहीं समझ में आ रहा था कि अब किधर जाउं। #jjj उस समय काफी अलग फिल्म थी, क्योंकि इसने मुझे आगे बढ़ने के लिए कुछ दिया था!!! इसके बाद मुझे कोविड हो गया.. मैं इतना सब कुछ आप क्यूटीज के बिना नहीं सहन कर पाती...आप दोनों को मुझे संभालने के लिए धन्यवाद! #RnR #jugjuggjeeyo!'' इसके साथ ही उन्होंने दिल की इमोजी भी बनाई है। (ये भी पढ़ें: गौहर खान ने शौहर जैद दरबार को अपनी बाहों में उठाया, शेयर की वेडिंग फोटोशूट की मजेदार फोटोज)

ससुर राज कपूर की जयंती पर भी किया था पति को याद

वहीं, इससे पहले अपने ससुर राज कपूर की जयंती के मौके पर भी नीतू कपूर ने पति के साथ उनकी तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा था, ''आप दोनों को ही याद और मिस करती हूं।'' 

ध्यान रहे कि, सितंबर 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर का पता चलने के बाद वो पत्नी नीतू सिंह के साथ न्यूयॉर्क इलाज के लिए गए थे। वहां लगभग 1 साल इलाज करवाने के बाद वह सितंबर 2019 में भारत लौटे थे। वो लगभग ठीक ही थे, लेकिन 29 अप्रैल 2020 की रात को अचानक उनकी तबीयत खराब हुई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के सर एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, और फिर 30 अप्रैल की सुबह उनका निधन हो गया था। एक्टर के निधन के बाद से पूरे देश को तगड़ा झटका लगा था। ऋषि कपूर की फैमिली तो कई महीने तक उनके निधन के सदमे से नहीं उबर पाई थी। हालांकि, धीरे-धीरे सब कुछ पटरी पर आ गया है। फिर भी एक्टर की पत्नी नीतू कपूर अभी भी अपने पति को याद करके कभी-कभी भावुक हो जाती हैं। (ये भी पढ़ें: कंगना रनौत ने भाई-भाभी व बहन के साथ सिद्धिविनायक और मुंबा देवी के किए दर्शन, देखें फोटोज)

फिलहाल, नीतू कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में उन्हें कोरोना हो गया था। इसके चलते वह चंडीगढ़ से मुंबई वापस आ गई थीं। अब कोरोना निगेटिव होने के बाद उन्होंने चंडीगढ़ वापस लौटने का फैसला लिया है। इस फिल्म में उनके अलावा अनिल कपूर, वरुण धवन, कियारा आडवाणी जैसे एक्टर दिखाई देंगे।

बहरहाल, ऋषि कपूर आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन कई दशकों तक फिल्मों में दिए गए अपने अमूल्य योगदान से वो हमेशा के लिए अमर हो गए हैं। तो आपको नीतू कपूर द्वारा शेयर किया गया ये पोस्ट कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

जब Boney Kapoor ने 'गुड न्यूज' के सवाल पर Salman Khan को दिया था जवाब, जोर से हंसने लगी थीं Sridevi

Sunny Deol ने परिवार में सौभाग्य लाने के लिए की बहू Drisha की तारीफ, कहा- 'चीजें ठीक से क्यों...'

Hrithik से पहले Saba Azad नसीरुद्दीन के बेटे Imaad को कर रही थीं डेट, 7 से ज्यादा साल तक थे साथ

मिलिए 'Heeramandi' के 'उस्तादजी' यानी Indresh Malik से, जिन्हें Sanjay L Bhansali से मिला खास गिफ्ट

Aditya Roy Kapur संग ब्रेकअप से आहत हैं Ananya Panday, मूव ऑन करने की कर रही हैं कोशिश: रिपोर्ट

Ranbir-Alia की बेटी Raha Kapoor डायरेक्टर Ayan Mukerji संग घूमती आईं नजर, गर्मी में दिखीं परेशान

Isha Ambani जामनगर के अनदेखे क्लिप में Aadiya संग डांस करती आईं नजर, Manish Malhotra ने किया जॉइन

Arti Singh के पति Dipak Chauhan ने आधी रात को अपनी 'पहली रसोई' में बनाई मैगी, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

'हीरामंडी' के लिए ट्रोल होने के बीच Sharmin Segal की पुरानी तस्वीरें हुईं वायरल, दिखीं बिल्कुल अलग

जब Sunidhi Chauhan के कॉन्सर्ट में एक व्यक्ति ने उन पर फेंकी बोतल, सिंगर ने कूल होकर दिया जवाब

Rekha ने Bobby Deol से बहुत पहले किए थे 'जमाल कुडू' के हुक स्टेप्स, वीडियो आया सामने

Govinda ने Krushna Abhishek-Kashmera Shah से नाराज होने की असली वजह का किया खुलासा

Tina Ambani ने बहू Khrisha के बर्थडे पर लिखा क्यूट नोट, कहा- 'तुम्हें अपनी बेटी कहने पर गर्व है'

IPL 2024: Anushka Sharma ने पति Virat Kohli को किया चीयर, न्यू मॉम ग्लो फ्लॉन्ट करती आईं नजर

Kareena Kapoor Khan ने बताया तैमूर-जेह को सिखाने के लिए व​ह और सैफ एक-दूसरे से करते हैं प्यार से बात

Samarth Jurel ने Isha Malviya को बताया 'मौकापरस्त', कहा- 'उन्होंने मीडिया अटेंशन के लिए मुझसे..'

Ranbir Kapoor बेटी Raha को गोद में​ लिए आए नजर, पत्नी Alia संग पहुंचे Varun Dhawan के घर

Parineeti Chopra का पुराना वीडियो देख उनकी नेचुरल ब्यूटी पर फिदा हुए फैंस, देशभक्ति गीत गाती आईं नजर

Shahid Kapoor ने एक बार अपनी Ex-GFs की संख्या का किया था खुलासा, जिन्होंने एक्टर को दिया था धोखा

जब Salman Khan ने Bhansali की भांजी को शादी के लिए किया था प्रपोज, लेकिन उन्होंने कर दिया था मना