निक जोनस ने बेटी मालती के अस्पताल में भर्ती होने पर की बात, पत्नी प्रियंका चोपड़ा को बताया 'चट्टान'

हाल ही में, सिंगर निक जोनस ने एक इंटरव्यू में अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस पर खुलकर बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

By Varsha Kharkhodia Last Updated: Jun 16, 2022 | 14:19:38 IST

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति व सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) ने इस साल सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया था। कपल ने मई 2022 में अपनी बेटी की पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसके साथ उन्होंने बताया था कि, वह एनआईसीयू में 100 दिन बिताने के बाद घर आई थीं।

अब अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में निक जोनस ने खुलासा किया है कि, उन्होंने सोशल मीडिया पर मालती के अस्पताल में भर्ती होने के बारे में बात करने का फैसला क्यों किया था। उन्होंने यह भी बताया कि, उनके और प्रियंका के लिए बेटी के पालन-पोषण की यात्रा के बारे में बात करना क्यों महत्वपूर्ण था।

अमेरिकी मैगजीन 'People' से बात करते हुए निक ने बताया, "मुझे लगता है कि, हमने सोशल मीडिया पर जो कुछ साझा किया, वह सिर्फ एक तरह की भावना थी, जो स्पष्ट रूप से हमारे बच्चे के घर आने के लिए आभार था।"

(ये भी पढ़ें- सिंगर बी प्राक के नवजात बच्चे का हुआ निधन, दिल तोड़ने वाले भावुक नोट में कहा- 'हम बिखर गए हैं')

अपनी वाइफ प्रियंका की तारीफ करते हुए सिंगर ने कहा कि, प्रियंका उनके लिए एक आदर्श साथी और मुश्किल समय में वह एक चट्टान की तरह रही हैं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि, नए माता-पिता अभी भी अपनी पैरेंटिग यात्रा पर हैं। मालती के जीवन में आने के बाद से यह जोड़ी अपनी बच्ची के पालन-पोषण के सफर को लेकर और मुखर हो गई है।

एक टॉक शो के दौरान, निक ने प्रियंका के पहले मदर्स डे के बारे में बात की थी और उन्होंने ये भी खुलासा किया था कि, इस दिन उन्होंने अपनी पत्नी को क्या उपहार दिया था। उन्होंने कहा था कि, उन्होंने प्रियंका को एक पेड़ गिफ्ट में दिया था, क्योंकि यह विकास और एक नई शुरुआत का प्रतीक है।

(ये भी पढ़ें- करण मेहरा की एक्स वाइफ निशा ने NGO में मनाया बेटे कविश का जन्मदिन, शेयर किया क्यूट वीडियो)

फिलहाल, ये कहना गलत नहीं होगा कि, निक और प्रियंका के जीवन में बेटी मालती के आने से उनका संबंध और भी गहरा हो गया है। वैसे, आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

Shivangi Joshi-Kushal Tandon असल जिंदगी में एक-दूसरे को कर रहे हैं डेट! रिपोर्ट

Aditi Rao Hydari ने बताया परिवार के 400 साल पुराने मंदिर में हुई थी उनकी सगाई, खुलकर की बात

Sidhu Moose Wala के मर्डर के मास्टरमाइंड Goldy Brar की अमेरिका में हुई हत्या: रिपोर्ट

Virat ने Anushka Sharma के लिए Vamika-Akaay की तरफ से की बर्थडे पोस्ट, लिखा- 'हम आपसे प्यार..'

Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग केस के एक आरोपी ने मुंबई पुलिस की कस्टडी में की आत्महत्या

जब Sussanne Khan ने कहा था- 'अगर Hrithik Roshan ने तोड़ा रिश्ता, तो नहीं कर पाऊंगी मूव ऑन'

जब Salman Khan ने एक गाने की शूटिंग के दौरान Sanjay L Bhansali को Aishwarya को छूने से किया था मना

'अनुपमा' फेम Rupali Ganguly ने की राजनीति में एंट्री, 'BJP' में हुईं शामिल

क्या Ibrahim अपने 'दादा' Tiger Pataudi की क्रिकेट लिगेसी को बढ़ाएंगे आगे? Saif ने कही थे ये बात

Parineeti Chopra के पति Raghav Chadha की UK में हुई आंख की सर्जरी, ब्लाइंडनेस होने का था खतरा

Manisha Koirala ने आखिरकार तलाक और दोबारा प्यार पाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं अपना टाइम वेस्ट...'

Ranveer Brar ने अपनी लव स्टोरी का किया खुलासा, बताया कैसे होटल में काम करते समय हुई थी उनकी मुलाकात

Imtiaz Ali ने ब्रेकअप के बाद Deepika-Ranbir की फिल्म 'तमाशा' में उनके किसिंग सीन पर की बात

'Heyy Babyy' की 'एंजल' जिसके लिए Fardeen Khan ने छोड़ दी थी स्मोकिंग, 17 साल बाद अब दिखती हैं ऐसी

Shah Rukh Khan ने Virat Kohli को बताया 'दामाद', कहा- 'वह उनसे अनुष्का संग डेटिंग टाइम से हैं परिचित'

Kapil Sharma से Sunil Grover तक, जानें 'The Great Indian Kapil Show' की पूरी कास्ट की फीस

Mouni Roy ने अपने पहले शो की शूटिंग के दौरान सिर्फ 3 घंटे सोने को किया याद, बताई अपनी पहली सैलरी

जब Naga Chaitanya ने स्वीकारी थी रिलेशनशिप में 'टू-टाइमिंग' की बात, कहा था- 'हर चीज का अनुभव होना..'

Amarjot के बेटे के जन्म के बाद Chamkila को पहली पत्नी से हुआ था एक और बच्चा, Imtiaz ने किया खुलासा

Harman Baweja और उनकी न्यूट्रिशनिस्ट पत्नी Sasha Ramchandani ने दूसरे बच्चे का किया स्वागत: रिपोर्ट