प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी मालती की पहली तस्वीर, 100 दिनों बाद NICU से लाईं घर

हाल ही में, स्टार कपल निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी की पहली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: May 9, 2022 | 09:56:31 IST

दुनिया के पॉपुलर कपल्स में से एक प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) के लिए ये मदर्स डे बेहद खास रहा, क्योंकि वे इस खास मौके पर अपनी बेटी मालती को अस्पताल से घर ले आए। प्रियंका ने बेटी के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए एक लंबा नोट लिखकर बताया कि, उनकी बेटी समय से पहले पैदा हुई थी और 100 दिनों से एनआईसीयू (नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट) में थी। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

पहले तो ये जान लीजिए कि, प्रियंका और निक ने साल 2018 में एक भव्य समारोह में शादी करने के करीब चार साल बाद जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी का स्वागत किया था। 22 जनवरी 2022 को प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से बच्चे के आने की घोषणा की थी। उन्होंने एक नोट शेयर करते हुए लिखा था, "हमें यह पुष्टि करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि, हमने सरोगेट के माध्यम से एक बच्चे का स्वागत किया है। हम सम्मानपूर्वक इस विशेष समय के दौरान गोपनीयता की मांग करते हैं, क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद।" कपल ने अभी तक आधिकारिक तौर पर अपनी बेटी के नाम का खुलासा नहीं किया था, लेकिन मीडिया को पता चला था कि, उसके बर्थ सर्टिफिकेट में उसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस बताया गया है।

(ये भी पढ़ें- मुकेश अंबानी की भांजी इशिता सालगांवकर कर रही हैं दूसरी शादी, जानें कौन हैं उनके होने वाले पति)

अब आइए आपको प्रियंका का पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल, 8 मई 2022 को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी मालती के साथ एक प्यारी फोटो शेयर की है। तस्वीर में प्रियंका अपनी बेटी को गोद में लिए हुए हैं और आंख बंद करके मातृत्व को फील कर रही हैं। इसे शेयर करते हुए कपल ने एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "इस मदर्स डे पर और बीते कुछ महीनों में हम रोलरकोस्टर जैसे उतार-चढ़ाव से गुजरे हैं। अब हमें पता है कि और भी कई लोगों ने ऐसी मुश्किल को झेला है। 100 से ज्यादा दिन NICU में बिताने के बाद हमारी नन्ही परी आखिरकार घर आ गई है।''

उन्होंने आगे लिखा, "हर परिवार की यात्रा अद्वितीय होती है और इसके लिए एक निश्चित स्तर के विश्वास की आवश्यकता होती है। हमारा कुछ महीनों का चुनौतीपूर्ण समय था, लेकिन पीछे मुड़कर देखने पर यह स्पष्ट हो जाता है कि, हर पल कितना कीमती और परिपूर्ण है। हम बहुत खुश हैं कि, हमारी छोटी लड़की आखिरकार घर आ गई है और हम Rady Children’s La Jolla and Cedars Sinai, लॉस एंजेलिस में हर डॉक्टर, नर्स और विशेषज्ञ को धन्यवाद देना चाहते हैं, जो निस्वार्थ भाव से हर कदम पर हमारे साथ खड़े थे। हमारा अगला अध्याय अब शुरू होता है और हमारा बच्चा वास्तव में एक बदमाश है। चलो आगे बढ़ें एमएम! मम्मी और पापा तुमसे प्यार करते हैं।"

प्रियंका ने मदर्स डे पर प्रशंसकों को शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने लिखा, "मेरे जीवन में और बाहर सभी माताओं और देखभाल करने वालों को हैप्पी मदर्स डे। आपने इसे देखने में इतना आसान बना दिया। धन्यवाद। इसके अलावा .. मैं ये कभी नहीं चाहूंगी कि, ऐसा किसी के भी साथ हो। मुझे मम्मा बनाने के लिए धन्यवाद @nickjonas, मैं तुमसे प्यार करती हूं।''

(ये भी पढ़ें- जान्हवी कपूर ने मां श्रीदेवी के साथ बचपन की फोटो की शेयर, कहा- 'आप दुनिया की सबसे अच्छी मां हैं')

इसी फोटो के साथ निक ने भी प्रियंका को मदर्स-डे विश किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "सभी अविश्वसनीय माताओं और देखभाल करने वालों को मातृ दिवस की शुभकामनाएं, लेकिन मैं अपनी अविश्वसनीय पत्नी @priyankachopra को उनके पहले मातृ दिवस पर विशेष मातृ दिवस की शुभकामनाएं कहना चाहता हूं।" उन्होंने आगे लिखा, "बेब, आप मुझे और हर तरह से प्रेरित करती हैं और आप इस नई भूमिका को इतनी आसानी और स्थिरता के साथ ले रही हैं। मैं आपके साथ इस यात्रा पर होने के लिए बहुत आभारी हूं। आप पहले से ही एक अविश्वसनीय मां हैं। मातृ दिवस की शुभकामनाएं। मैं तुमसे प्यार करता हूं।"

फिलहाल, हम भी प्रियंका चोपड़ा को एक बेस्ट मॉम बनने के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Met Gala 2024: Sudha Reddy ने पहना 83 करोड़ का आउटफिट, 180 कैरेट डायमंड हार से किया स्टाइल

Deepika Padukone 'Met Gala' स्किप कर Ranveer संग बेबीमून के लिए हुईं रवाना! फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Shah Rukh Khan से मिलकर बेहद खुश हुईं Prithvi Shaw की GF Nidhhi Tapadiaa, फैन ने कहा- 'लकी गर्ल'

Met Gala 2024: Alia Bhatt ने पहनी 3डी फ्लोरल सब्यसाची साड़ी, यूनिक बन से लुक में लगाए चार-चांद

सिंगर Ananya Birla ने छोड़ी म्यूजिक इंडस्ट्री, चौंकाने वाला पोस्ट शेयर कर कहा- 'यह कठिन निर्णय था'

Met Gala 2024: Isha Ambani के हैंड एम्ब्रॉयडर्ड साड़ी गाउन को बनाने में लगे 10000 घंटे, जानें खासियत

SLB ने एक इवेंट में Richa Chadha को किया किनारे और भतीजी Sharmin को लाए अपने पास, बुरी तरह हुए ट्रोल

Kapil Sharma ने Sonakshi Sinha से उनकी शादी पर किया सवाल, तो एक्ट्रेस बोलीं- 'जले पर नमक डाल रहे'

Shweta Tiwari ने वेकेशन से अपनी ​हॉट फोटोज कीं शेयर, फैन ने कहा- 'यकीन नहीं होता कि वह 43 की हैं'

Sanjana Ganesan ने दिखाया बेटे अंगद का चेहरा, Jasprit Bumrah को चीयर करते दिखे पत्नी व बेटे

Ankita Lokhande ने Madhuri Dixit का आइकॉनिक लुक किया रीक्रिएट, नेटिजंस ने कहा- 'कोशिश फेल'

पाकिस्तानी एक्टर Zuhab Khan ने Wania Nadeem से रचाई शादी, व्हाइट आउटफिट में बेहद प्यारा दिखा कपल

नई दुल्हन Arti Singh का ससुराल में हुआ भव्य स्वागत, सरप्राइज से हैरान दिखीं एक्ट्रेस

Dipika Kakar ने बॉडी शेमिंग के लिए ट्रोलर्स को दिया जवाब, बताया वेट लॉस पर क्यों नहीं दे रहीं ध्यान

Bobby Deol ने 'एनिमल' में 3 शादी करने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'हम देओल हैं हमारा दिल भरता ही नहीं'

Bharti Singh के बेटे Golla से मिलती-जुलती है Ranbir की बेटी Raha की शक्ल, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

Anjali Arora 'श्री रामायण कथा' में निभाएंगी 'माता सीता' का किरदार, नेटिजन ने कहा- 'मंथरा के लिए..'

जब Aishwarya-Aaradhya ने Navya Nanda को किया नजरअंदाज, कथित झगड़े के बीच पुराना वीडियो आया सामने

जब Boney Kapoor ने 'गुड न्यूज' के सवाल पर Salman Khan को दिया था जवाब, जोर से हंसने लगी थीं Sridevi

Sunny Deol ने परिवार में सौभाग्य लाने के लिए की बहू Drisha की तारीफ, कहा- 'चीजें ठीक से क्यों...'