प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती और अपने पापा संग शेयर की क्यूट तस्वीरें, कहा- 'मैं एक दिन लेट हूं'

हाल ही में, बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने 'डॉटर्स डे' पर अपनी बेटी मालती और पिता अशोक चोपड़ा संग कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

By Ruchi Upadhyay Last Updated: Sep 27, 2022 | 10:31:28 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस के लिए ये 'डॉटर्स डे' बेहद खास था, क्योंकि दोनों अब एक क्यूट सी बच्ची के पैरेंट्स हैं। प्रियंका अक्सर अपनी बेटी मालती मैरी के साथ क्यूट मोमेंट्स कैप्चर कर अपने फैंस के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने 'डॉटर्स डे' के स्पेशल मौके पर अपनी बेटी मालती और अपने दिवंगत पिता अशोक चोपड़ा की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

(ये भी पढ़ें : 'पोन्नियिन सेलवन' के स्टार कास्ट की फीस: ऐश्वर्या राय-चियान विक्रम का चार्ज जान हो जाएंगे हैरान)

पहले तो यह जान लीजिए कि प्रियंका ने 1 दिसंबर 2018 को सिंगर निक जोनस के साथ शादी रचाई थी। दोनों ने शादी से पहले एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। अब दोनों एक बेटी के माता-पिता हैं। कपल ने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी रखा है।   

(ये भी पढ़ें- नव्या नवेली नंदा ने अपने शो में बच्चन परिवार की 'एकजुटता' का खोला राज, जया को बताया 'गोंद')

दरअसल, 26 सितंबर 2022 को प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो तस्वीरें शेयर की थीं। पहली तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी के साथ नज़र आ रही हैं। इस फोटो में प्रियंका अपनी लाडली बेटी मालती पर प्यार लुटाती दिख रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में 'देसी गर्ल' अपने पापा के साथ डांस करती दिख रही हैं। इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने एक कैप्शन भी लिखा था। उन्होंने लिखा, ''डॉटर्स डे पर एक दिन लेट हूं, लेकिन मेरी किताब में हर दिन इंटरनेशनल डॉटर्स डे है।'' 

इससे पहले, प्रियंका ने अपने पापा की बर्थ एनिवर्सरी पर एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वह अपने पापा के साथ नज़र आ रही थीं। इस तस्वीर में प्रियंका को पहचान पाना बेहद मुश्किल था, क्योंकि यह उनकी बचपन की तस्वीर थी। इस तस्वीर के साथ प्रियंका ने अपने पापा के लिए एक इमोशनल नोट भी लिखा था।

दरअसल, 'ग्लोबल स्टार' प्रियंका चोपड़ा ने 24 अगस्त 2022 को अपने पिता की जयंती पर उनको याद करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी। यह तस्वीर उनके बचपन के दिनों की थी, जहां वह अपने पापा के साथ बर्फ में खेलती नज़र आ रही थीं। इसमें एक्ट्रेस और उनके पिता ने सर्दियों के कपड़े पहने हुए थे और दोनों कैंडिड शॉट देते हुए एक-दूसरे को देखकर मुस्कुरा रहे थे। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में प्रियंका ने लिखा था, ''पापा आपको जन्मदिन की ढेरों बधाई, हम आपको रोज मिस करते हैं।'''

(ये भी पढ़ें- ट्विंकल खन्ना ने बेटी नितारा को खास अंदाज में विश किया बर्थडे, पार्टी की खूबसूरत झलकियां कीं शेयर)

प्रियंका के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह कई फिल्मों में नज़र आने वाली हैं। हाल ही में, प्रियंका ने न्यूयॉर्क में 'ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल' होस्ट किया था। वहीं, एक्ट्रेस के पास हॉलीवुड और बॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें से प्रियंका 'रूसो ब्रदर्स' की वेब सीरीज 'सिटाडेल' में नज़र आएंगी। इसके अलावा, वह 'इट्स ऑल कमिंग बैक' और 'एंडिंग थिंग्स' फिल्म में भी नज़र आएंगी। वहीं, प्रियंका बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ दिखेंगी। 

खैर, हमें तो प्रियंका की ये दोनों तस्वीर बेहद प्यारी लगीं। आपका इस पर क्या कहना है? हमें कमेंट में जरूर बताएं और हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य साझा करें।

Aishwarya-Salman के बारे में खुलासा करने पर ट्रोल हुईं Smita Jaykar, फैंस ने कहा- 'नोजी आंटी'

Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala अपने रिश्ते को रखना चाहते हैं सीक्रेट, जल्द नहीं करेंगे आधिकारिक!

Shivangi Joshi-Kushal Tandon असल जिंदगी में एक-दूसरे को कर रहे हैं डेट! रिपोर्ट

Aditi Rao Hydari ने बताया परिवार के 400 साल पुराने मंदिर में हुई थी उनकी सगाई, खुलकर की बात

Sidhu Moose Wala के मर्डर के मास्टरमाइंड Goldy Brar की अमेरिका में हुई हत्या: रिपोर्ट

Virat ने Anushka Sharma के लिए Vamika-Akaay की तरफ से की बर्थडे पोस्ट, लिखा- 'हम आपसे प्यार..'

Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग केस के एक आरोपी ने मुंबई पुलिस की कस्टडी में की आत्महत्या

जब Sussanne Khan ने कहा था- 'अगर Hrithik Roshan ने तोड़ा रिश्ता, तो नहीं कर पाऊंगी मूव ऑन'

जब Salman Khan ने एक गाने की शूटिंग के दौरान Sanjay L Bhansali को Aishwarya को छूने से किया था मना

'अनुपमा' फेम Rupali Ganguly ने की राजनीति में एंट्री, 'BJP' में हुईं शामिल

क्या Ibrahim अपने 'दादा' Tiger Pataudi की क्रिकेट लिगेसी को बढ़ाएंगे आगे? Saif ने कही थे ये बात

Parineeti Chopra के पति Raghav Chadha की UK में हुई आंख की सर्जरी, ब्लाइंडनेस होने का था खतरा

Manisha Koirala ने आखिरकार तलाक और दोबारा प्यार पाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं अपना टाइम वेस्ट...'

Ranveer Brar ने अपनी लव स्टोरी का किया खुलासा, बताया कैसे होटल में काम करते समय हुई थी उनकी मुलाकात

Imtiaz Ali ने ब्रेकअप के बाद Deepika-Ranbir की फिल्म 'तमाशा' में उनके किसिंग सीन पर की बात

'Heyy Babyy' की 'एंजल' जिसके लिए Fardeen Khan ने छोड़ दी थी स्मोकिंग, 17 साल बाद अब दिखती हैं ऐसी

Shah Rukh Khan ने Virat Kohli को बताया 'दामाद', कहा- 'वह उनसे अनुष्का संग डेटिंग टाइम से हैं परिचित'

Kapil Sharma से Sunil Grover तक, जानें 'The Great Indian Kapil Show' की पूरी कास्ट की फीस

Mouni Roy ने अपने पहले शो की शूटिंग के दौरान सिर्फ 3 घंटे सोने को किया याद, बताई अपनी पहली सैलरी

जब Naga Chaitanya ने स्वीकारी थी रिलेशनशिप में 'टू-टाइमिंग' की बात, कहा था- 'हर चीज का अनुभव होना..'