प्रियंका चोपड़ा ने भव्य अंदाज में मनाया पति निक जोनस का बर्थडे, लिखा रोमांटिक नोट

हाल ही में, 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने पति निक जोनस के साथ नजर आ रही हैं और उनका जन्मदिन सेलिब्रेट करती हुई दिख रही हैं। आइए दिखाते हैं।

By Varsha Kharkhodia Last Updated: Sep 19, 2022 | 10:22:38 IST

बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपने नाम का डंका बजाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति व ब्रिटिश सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) ने 16 सितंबर 2022 को अपना 30वां जन्मदिन मनाया। हाल ही में, एक्ट्रेस ने निक के बर्थडे बैश की झलकियां साझा की हैं और उनके लिए एक प्यारा नोट भी लिखा है।

पहले तो ये जान लीजिए कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और सिंगर निक जोनस ने 1 दिसंबर 2018 को शादी रचाई थी। इसके बाद साल 2022 में कपल ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया था। मालती का जन्म समय से पहले हुआ था और उन्हें जन्म के बाद 100 दिनों तक एनआईसीयू में रखा गया था। हालांकि, अब मालती बिल्कुल फिट और ठीक हैं। अब ये कपल अपनी बेटी के साथ जीवन के हर पल को संजो रहा है।

(ये भी पढ़ें- श्रद्धा आर्या ने दिखाई अपने लिविंग रूम की झलक, सफेद फर्नीचर से ग्रे पर्दे तक, सब कुछ है शानदार)

अब बात करते हैं प्रियंका चोपड़ा के लेटेस्ट पोस्ट की। दरअसल, 18 सितंबर 2022 को प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह अपने प्यारे पति निक को जन्मदिन की बधाई दे रही हैं। वीडियो ने हमें प्रियंका के पति निक जोनस के 30वें जन्मदिन की इनसाइड पार्टी की झलक दी, जिसे एक्ट्रेस ने भव्य अंदाज में प्लान किया था। इसमें निक के परिवार और दोस्तों को बर्थडे बैश में मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने अपने पति का जन्मदिन 'स्कॉट्सडेल नेशनल गोल्फ क्लब' में आयोजित किया था।

वीडियो को साझा करते हुए प्रियंका ने अपने जीवन के प्यार निक के लिए एक भावनात्मक जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यारे। आपके जीवन में हमेशा खुशियां बनी रहे और आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहे। आई लव यू निक जोनस। यह एक वीकेंड था, जिसने मेरा दिल इतना भर दिया। इसकी शुरुआत मेरे पति के 30वें जन्मदिन के जश्न मनाने से हुई थी, लेकिन अंत में यह बहुत अधिक हो गया। निक के सभी दोस्तों और परिवार ने कमरे को बहुत प्यार और खुशी से भर दिया था। मैं एक अविश्वसनीय व्यक्ति के संपूर्ण उत्सव को पूरा करने में मेरी मदद करने के लिए आप सभी का पर्याप्त धन्यवाद नहीं कर सकती।"

प्रियंका ने निक के बर्थडे को लाइफटाइम एक्सपीरियंस बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लाइव म्यूजिक से लेकर गोल्फ सेशन और मजेदार खेलों तक, पार्टी वास्तव में एक मजेदार कार्यक्रम था। निक के बर्थडे बैश से कुछ मंत्रमुग्ध करने वाली झलकियां देखें।

(ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में काम कर रहीं आलिया भट्ट पर रणबीर कपूर का रिएक्शन, कहा- 'आलोचना सिर्फ ईर्ष्या है')

फिलहाल, निक के बर्थडे पार्टी का ये वीडियो आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

Shoaib-Dipika Kakar से Disha-Rahul Vaidya तक: जानें स्टार किड्स के नाम और उनके अर्थ के बारे में

Sridevi की चेन्नई वाली पहली हवेली है बेहद आलीशान, जो अब 'Airbnb' द्वारा किराए पर है उपलब्ध

Taapsee Pannu और Mathias Boe की 'संगीत नाइट' थी रोशनी व मस्ती से भरी, सजावट की झलकियां आईं सामने

जब Aishwarya Rai ने 'KKHH' में 'टीना' का रोल ठुकराने की बताई थी वजह, कहा था- 'मेरी आलोचना होती..'

Hema Malini-Dharmendra की 44वीं सालगिरह पर बेटी Esha ने शेयर की लवली फोटो, एक साथ खुश दिखा कपल

जब Ajay Devgn ने Salman को उनकी Ex Aish व Vivek Oberoi को किए गए 45-50 फोन कॉल्स की दिलाई थी याद

Ankita Lokhande ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' के लिए ठुकराया Karan Johar का ऑफर: रिपोर्ट

जब Rajesh Khanna ने Dimple Kapadia के तलाक न देने पर की थी बात, कहा था- 'बात तो दिलों की है..'

Jaya Bachchan-Preity Zinta ने Aish की स्पीच का उड़ाया मजाक, फैंस ने उनके व्यवहार को बताया 'अशिष्ट'

Aishwarya-Salman के बारे में खुलासा करने पर ट्रोल हुईं Smita Jaykar, फैंस ने कहा- 'नोजी आंटी'

Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala अपने रिश्ते को रखना चाहते हैं सीक्रेट, जल्द नहीं करेंगे आधिकारिक!

Shivangi Joshi-Kushal Tandon असल जिंदगी में एक-दूसरे को कर रहे हैं डेट! रिपोर्ट

Aditi Rao Hydari ने बताया परिवार के 400 साल पुराने मंदिर में हुई थी उनकी सगाई, खुलकर की बात

Sidhu Moose Wala के मर्डर के मास्टरमाइंड Goldy Brar की अमेरिका में हुई हत्या: रिपोर्ट

Virat ने Anushka Sharma के लिए Vamika-Akaay की तरफ से की बर्थडे पोस्ट, लिखा- 'हम आपसे प्यार..'

Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग केस के एक आरोपी ने मुंबई पुलिस की कस्टडी में की आत्महत्या

जब Sussanne Khan ने कहा था- 'अगर Hrithik Roshan ने तोड़ा रिश्ता, तो नहीं कर पाऊंगी मूव ऑन'

जब Salman Khan ने एक गाने की शूटिंग के दौरान Sanjay L Bhansali को Aishwarya को छूने से किया था मना

'अनुपमा' फेम Rupali Ganguly ने की राजनीति में एंट्री, 'BJP' में हुईं शामिल

क्या Ibrahim अपने 'दादा' Tiger Pataudi की क्रिकेट लिगेसी को बढ़ाएंगे आगे? Saif ने कही थे ये बात