एलिजाबेथ II की टोटल नेट वर्थः छोड़ गई हैं 6,631 अरब रुपए की संपत्ति, जानें कैसे होती थी कमाई

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय अपने पीछे 6,631 अरब रुपए से अधिक की संपत्ति छोड़कर गई हैं। आइए आपको बताते हैं कि उनकी इस संपत्ति का अब क्या होगा और उनकी आय के मुख्य साधन क्या थे?

By Pooja Shripal Last Updated: Sep 9, 2022 | 14:52:05 IST

ब्रिटिश की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Elizabeth II) का 8 सितंबर 2022 को 96 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से न केवल ब्रिटेन, बल्कि दुनियाभर में शोक की लहर है। दरअसल, क्वीन एलिजाबेथ अपने दयालु व हंसमुख स्वभाव और प्यारी स्माइल के जानी जाती थीं। वह दुनिया की इकलौती ऐसी महिला थीं, जिन्हें दुनिया के किसी भी देश में जाने के लिए वीजा या पासपोर्ट की जरूरत नहीं होती थी।

क्वीन एलिजाबेथ सबसे शक्तिशाली देशों में से एक ब्रिटेन की महारानी थीं और जैसा कि सभी जानते हैं कि शाही परिवारों को टैक्स के रूप में मोटी रकम प्राप्त होती है। क्या आप जानते हैं कि क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़कर गई हैं? अगर नहीं जानते, तो चलिए हम आपको बताते हैं।

खबरों की मानें, तो महारानी एलिजाबेथ की आय के तीन मुख्य साधन थे, इनमें सोवेरिन ग्रांट, प्रिवी पर्स और उनकी निजी संपत्ति से होने वाली इनकम शामिल है। 'गुडटू' नामक वेबसाइट के अनुसार, साल 2022 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की नेट वर्थ 365 मिलियन पाउंड यानी 33.36 अरब रुपए से ज्यादा थी।

महारानी एलिजाबेथ की टोटल नेट वर्थ

(ये भी पढ़ें- एलिजाबेथ II और प्रिंस फिलिप की लव स्टोरी: पहली मुलाकात से लेकर शादी तक, खास है इनकी प्रेम कहानी)

क्वीन एलिजाबेथ दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 372वें स्थान पर थीं। हालांकि, साल 2018 में वह इस रिच लिस्ट में 30 पायदान ऊपर थीं। 'फोर्ब्स मैग्जीन' के अनुसार, उनकी टोटल संपत्ति 72.5 बिलियन पाउंड यानी 6,631 अरब रुपए से अधिक है। उन्हें सरकार की ओर से हर साल सोवेरिन ग्रांट के रूप में आय प्राप्त होती है। वहीं, उनके अन्य दो कमाई के साधन प्रिवी पर्स (महारानी की निजी आय) और उनकी प्राइवेट प्रॉपर्टी है। 

शाही संपत्तियों से नहीं मिलता पैसा

(ये भी पढ़ें- भारत के वे फेमस शाही परिवार, जो राजसी परंपरा को बढ़ा रहे हैं आगे)

रिपोर्ट के अनुसार, एलिजाबेथ को 'बकिंघम पैलेस', 'विंडसर कैसल' और 'टॉवर ऑफ लंदन' जैसी रॉयल प्रॉपर्टी से कोई आय नहीं होती। इन शाही संपत्तियों से प्राप्त होने वाला राजस्व (टैक्स) 'द रॉयल कलेक्शन' के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा इस शाही परिवार की स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड में जो संपत्ति हैं, वो कभी बेची नहीं जाएंगी, बल्कि ये उनके उत्तराधिकारियों को दी जाएगी। 

खास है एलिजाबेथ का रॉयल कलेक्शन

ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ के रॉयल कलेक्शन में कई बेशकीमती चीजें शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उनके पास हीरे-जेवरात, लग्जरी कारें, शाही स्टैंप कलेक्शन और घोड़े जैसी 10 लाख से ज्यादा चीजें हैं, जिनकी कीमत 10 खरब रुपए है। हालांकि, यह संपत्ति ब्रिटेन के एक ट्रस्ट के पास है। 

एलिजाबेथ के बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स हैं उनके उत्तराधिकारी

70 साल तक ब्रिटेन की महारानी रहीं एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद अब उनके बड़े बेटे और पूर्व प्रिंस चार्ल्स को उनके उत्तराधिकारी के तौर पर ब्रिटेन का नया राजा बनाया गया है। वहीं, उनकी पत्नी कैमिला पार्कर अब नई ब्रिटिश महारानी होंगी। एलिजाबेथ और प्रिंस फिलिप के चार बच्चे हैं, जिनमें चार्ल्स सबसे बड़े हैं। अब महारानी की सारी संपत्ति की देखरेख किंग चार्ल्स ही करेंगे।

(ये भी पढ़ें- रियल लाइफ में 'राजकुमारी' हैं ये 8 एक्ट्रेसेस, सोहा अली खान से लेकर किरण राव तक हैं लिस्ट में शामिल)

फिलहाल, आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Kareena Kapoor Khan ने बताया तैमूर-जेह को सिखाने के लिए व​ह और सैफ एक-दूसरे से करते हैं प्यार से बात

Samarth Jurel ने Isha Malviya को बताया 'मौकापरस्त', कहा- 'उन्होंने मीडिया अटेंशन के लिए मुझसे..'

Ranbir Kapoor बेटी Raha को गोद में​ लिए आए नजर, पत्नी Alia संग पहुंचे Varun Dhawan के घर

Parineeti Chopra का पुराना वीडियो देख उनकी नेचुरल ब्यूटी पर फिदा हुए फैंस, देशभक्ति गीत गाती आईं नजर

Shahid Kapoor ने एक बार अपनी Ex-GFs की संख्या का किया था खुलासा, जिन्होंने एक्टर को दिया था धोखा

जब Salman Khan ने Bhansali की भांजी को शादी के लिए किया था प्रपोज, लेकिन उन्होंने कर दिया था मना

Asim Riaz ने Himanshi Khurana से ब्रेकअप के कुछ महीनों बाद मिस्ट्री गर्ल संग शेयर की रोमांटिक फोटो

दिल्ली की 'वड़ा पाव गर्ल' सड़क पर भंडारा करने पर हुईं अरेस्ट! पुलिस ने कहा- 'उन्होंने मिसबिहेव किया'

मिलिए Aditi Rao Hydari के पूर्व पति Satyadeep Misra से, जिन्होंने Masaba Gupta से की है दूसरी शादी

Rubina Dilaik ने जुड़वा बेटियों के जन्म के बाद पति Abhinav संग इंटीमेट पलों को याद करने की कही बात

Aditya Roy Kapur देर रात Shraddha Kapoor के घर के बाहर हुए स्पॉट, फैंस बोले- 'क्या वे साथ हैं?'

Neha Dhupia ने एक इवेंट में Nushrratt Bharuccha को किया नजरअंदाज, नेटिजंस ने सुनाई खरी-खोटी

SRK ने 'KKR' के मैच में शामिल होने पर की बात, अपने अगले प्रोजेक्ट पर कहा- 'थोड़ा रेस्ट कर सकता हूं'

Anushka Sharma के 36वें बर्थडे की झलकियां: स्वादिष्ट पेस्ट्री से शानदार डेकोरेशन तक, सबकुछ था शानदार

Dhanush से तलाक के बाद Aishwarya Rajinikanth ने खरीदा आलीशान घर, पिता Rajinikanth को कराया विजिट

Hema Malini-Dharmendra ने फिर से की शादी, Sunny-Bobby पार्टी में नहीं हुए शामिल, सूत्र ने बताई वजह

Arti Singh 'विदाई' के दौरान फूट-फूटकर रोती आईं नजर, 'भाभी' Kashmera Shah से गले मिलकर हुईं विदा

Shivangi Joshi और Kushal Tandon ने अपनी सगाई की अफवाहों को किया खारिज, एक्टर ने लिखा- 'सोर्स है कौन'

Suhana Khan ने कहा- 'मैंने ब्रेकअप कर लिया', रूमर्ड BF Agastya की मां Shweta ने किया रिएक्ट

'Godrej Group' की स्टोरी: जानें कैसे एक वकील ने ब्रिटिशर्स से लड़कर खड़ी की 1.76 लाख करोड़ की कंपनी