पिता राज कपूर, मां कृष्णा और बहन रितु के साथ रणधीर कपूर के बचपन की अनदेखी तस्वीर आई सामने

बॉलीवुड अभिनेता रणधीर कपूर की एक अनदेखी तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह अपने पिता राज कपूर, मां कृष्णा और बहन रितु के साथ नजर आ रहे हैं। आइए देखते हैं वो फोटो...

By Rinki Tiwari Last Updated: Feb 24, 2021 | 09:53:09 IST

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता व निर्माता-निर्देशक राज कपूर (Raj Kapoor) के बेटे रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) ने भले ही फिल्म इंडस्ट्री में अपनी कुछ खास पहचान नहीं बनाई है, लेकिन उन्होंने जितनी भी फिल्मों में काम किया है, लोगों ने उन्हें बहुत प्यार दिया है। रणधीर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहा करते थे। इन दिनों वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते हैं और अक्सर फैमिली संग तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर हमें रणधीर कपूर के बचपन की एक तस्वीर मिली है, जिसमें वह अपने पिता राज कपूर, मां कृष्णा कपूर और बहन रितु नंदा के साथ नजर आ रहे हैं। आइए देखते हैं वो तस्वीर। (ये भी पढ़ें- बड़ी दर्दभरी रही मधुबाला की लाइफ: नसीब में तो थे दो प्यार, लेकिन अंतिम समय में किसी ने नहीं दिया साथ)

उससे पहले ये जान लीजिए कि, 5 फरवरी 1947 को कपूर फैमिली में जन्मे रणधीर कपूर ने फिल्म 'कल आज और कल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये फिल्म उनके लिए सिर्फ इसलिए खास नहीं थी कि वह इसमें बतौर लीड एक्टर काम कर रहे थे, बल्कि इसलिए ज्यादा खास थी कि, वो इसी फिल्म के सेट पर अपनी लेडीलव बबीता से मिले थे, जहां से दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी। रणधीर ने अपनी फैमिली के खिलाफ जाकर अपनी लेडीलव बबीता से शादी की थी। दरअसल, उस समय कपूर खानदान में किसी अभिनेत्री से शादी करना अपराध माना जाता था। ये एक तरह की परंपरा थी, जिसके खिलाफ जाकर रणधीर ने बबीता से शादी रचाई थी। शादी के बाद बबीता ने अपना फिल्मी करियर हमेशा के लिए छोड़ दिया था। दोनों अब दो बेटियों करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर के पैरेंट्स हैं। करिश्मा और करीना इस वक्त बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं।

अब बात करते हैं रणधीर कपूर के लेटेस्ट तस्वीर की। दरअसल, रणधीर कपूर के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक हमें ए​क अनदेखी तस्वीर देखने को मिली, जिसमें वह अपने पिता राज कपूर, मां कृष्णा कपूर और बहन रितु के साथ कैमरे के लिए पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में देखा जा सकता है कि छोटे रणधीर अपनी मां के पास खड़े हैं और राज कपूर ने अपनी गोद में रितु को ले रखा है। रणधीर कपूर की ये फैमिली पिक्चर बेहद प्यारी लग रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रणधीर ने कैप्शन में लिखा है, ‘मॉम, डैड और रितु को मिस कर रहा हूं।’ (ये भी पढ़ें- अभिनेता मदन पुरी के बेटे की शादी में पहुंची थीं एक्ट्रेस मीना कुमारी, यहां देखें अनदेखी तस्वीर)

लव मैरिज के बाद भी अलग रहते हैं रणधीर और बबीता

रणधीर और बबीता की मुलाकात फिल्म 'कल आज और कल' के सेट पर हुई थी। इस फिल्म से रणधीर कपूर भले ही बॉलीवुड में कदम रखने वाले थे, लेकिन उस वक्त बबीता एक सफल अभिनेत्री थीं। बावजूद इसके, दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। शादी के बाद बबीता ने कपूर खानदान में बहू के सभी फर्ज निभाने बॉलीवुड इंडस्ट्री को छोड़ दिया था। हालांकि, लगभग 15 वर्षों के बाद रणधीर और बबीता की राहें जुदा हो गईं। भले ही दोनों अलग हो गए थे, लेकिन रणधीर और बबीता ने अपने रिश्ते की कड़ी को नहीं तोड़ा। इन्होंने कभी भी तलाक के लिए अर्जी नहीं दी। फैमिली गेट टुगेदर के साथ, छुट्टियों के दौरान और अलग-अलग मौकों पर भी दोनों हमेशा मिला करते हैं। इस तरह से इन्होंने एक-दूसरे के साथ रिश्ते की गर्माहट को अब भी बरकरार रखा है।

 

माता-पिता व भाई-बहन को खो चुके हैं रणधीर कपूर

74 साल के रणधीर कपूर को अपने माता-पिता और बहन रितु को इसलिए याद कर रहे थे, क्योंकि वह इन तीनों को खो चुके हैं। राज कपूर का निधन जहां 1988 में हुआ था, वहीं उनकी मां कृष्णा कपूर ने 1 अक्टूबर 2018 और बहन रितु ने 14 जनवरी 2020 में इस दुनिया को अलविदा कहा था। माता-पिता के अलावा रणधीर ने अपने दोनों भाइयों ऋषि कपूर और राजीव कपूर को भी खो दिया है। ऋषि कपूर 30 अप्रैल 2020 को निधन हुआ था। वहीं, उनके सबसे छोटे भाई राजीव कपूर का 9 फरवरी 2021 को इस दुनिया से विदा लिया था। पांच भाई-बहनों में अब सिर्फ रणधीर कपूर और उनकी बहन रीमा जैन बचे हैं। (ये भी पढ़ें- जब एक्ट्रेस नूतन ने संजीव कुमार को सरेआम मारा था जोरदार तमाचा! जानें आखिर क्यों?)

फिलहाल, ये तो साफ है कि रणधीर अपने माता-पिता और बहन से बेहद प्यार करते थे। वैसे, आपको रणधीर कपूर के बचपन की ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

Mouni Roy ने अपने पहले शो की शूटिंग के दौरान सिर्फ 3 घंटे सोने को किया याद, बताई अपनी पहली सैलरी

जब Naga Chaitanya ने स्वीकारी थी रिलेशनशिप में 'टू-टाइमिंग' की बात, कहा था- 'हर चीज का अनुभव होना..'

Amarjot के बेटे के जन्म के बाद Chamkila को पहली पत्नी से हुआ था एक और बच्चा, Imtiaz ने किया खुलासा

Harman Baweja और उनकी न्यूट्रिशनिस्ट पत्नी Sasha Ramchandani ने दूसरे बच्चे का किया स्वागत: रिपोर्ट

जब Rishi Kapoor ने अपने ट्वीट में Alia Bhatt के IQ पर किया था कटाक्ष, Sonakshi को किया था फैट-शेम

जब Rishi Kapoor ने Ranbir के एक टाइम पर 4 लड़कियों को डेट करने का किया खुलासा, बाद में दी थी सफाई

Shekhar Suman बेटे Aayush के निधन के बारे में बात करते वक्त हुए भावुक, कहा- 'मैं रात भर उसकी बॉडी..'

Adil Khan Durrani से तलाक के बाद Rakhi Sawant का पूर्व पति Ritesh संग हुआ पैचअप? एक साथ आए नजर

Ranbir Kapoor बेटी Raha को गोद में लिए आए नजर, फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस में बेहद क्यूट दिखीं लाडली

Mannara Chopra ने Parineeti संग अनबन की अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया, Priyanka को बताया अपनी 'प्रेरणा'

Mahira Khan आइस-ब्लू गाउन में आईं नजर, Aishwarya Rai के 'कान्स' लुक से मैच करता दिखा आउटफिट

Met Gala 2024: एक टिकट की कीमत है 60 लाख रुपए, पूरी टेबल की प्राइस आपको कर देगी हैरान

Erika Hammond की ब्राइडल ज्वेलरी डिजाइन में लगे थे 2 महीने, रिंग्स से ब्रेसलेट तक सब कुछ था स्पेशल

Ranbir Kapoor ने अपने घर के ज्वेलरी कलेक्शन के बारे में की बात, कहा- 'जब राहा पैदा हुई थी तो..'

Abhishek Bachchan ने 'गलती' के बारे में लिखा क्रिप्टिक नोट, 17वीं एनिवर्सरी के 8 दिन बाद किया पोस्ट

Shruti Haasan संग ब्रेकअप रूमर्स पर Santanu Hazarika ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'आई एम सॉरी..'

Alia Bhatt की बेटी Raha अपनी नानी के घर पर हुईं स्पॉट, मासी Shaheen को प्यार से पकड़े आईं नजर

दुल्हन Arti Singh का ससुराल में हुआ ग्रैंड वेलकम, एक्ट्रेस ने दिखाई अपने नए घर की झलक

भारतीय मूल के अरबपति Ankur Jain ने पूर्व WWE रेसलर से की शादी, Rahul Mishra के गाउन में दिखीं Erica

Taapsee Pannu ने अपने वेडिंग लुक्स को किया डिकोड, 'सलवार-कमीज' पहनने की वजह का किया खुलासा