अनुष्का शर्मा के बचपन की दोस्त हैं साक्षी धोनी, देखें दोनों की स्कूल से लेकर कॉलेज तक की फोटोज

यहां हम आपको एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी की स्कूल से लेकर कॉलेज टाइम तक की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।

By Kavita Gosainwal Last Updated: May 17, 2021 | 20:14:56 IST

क्रिकेट फैंस इस बात को बहुत अच्छी तरह जानते हैं कि, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली एक-दूसरे के साथ स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं। जब धोनी टीम इंडिया के साथ खेलते थे, तब मैच में कई बार विराट और धोनी की कमाल की अंडरस्टैंडिंग देखने को मिलती थी। लेकिन क्या आप लोग ये बात जानते हैं, इन दोनों धमाकेदार खिलाड़ियों की पत्नी यानी विराट कोहली की लविंग वाइफ व एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और धोनी की वाइफ साक्षी सिंह धोनी (Sakshi Singh Dhoni) के बीच भी पुराना रिश्ता है। जी हां, अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी बचपन की दोस्त हैं और आज हम आपको इन दोनों की बचपन से लेकर जवानी तक की कुछ अनदेखी तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जिसमें आपको दोनों के स्पेशल बॉन्ड की झलक साफ नजर आएगी। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें।

पहले आप ये जान लीजिए कि, अनुष्का शर्मा के पिता कर्नल (रिटायर्ड) अजय कुमार शर्मा इंडियन आर्मी में थे। उन्हें अपनी नौकरी की वजह से देश के अलग-अलग हिस्सों में जाना पड़ता था और इसलिए अनुष्का शर्मा को भी अलग-अलग स्कूल में पढ़ाई करनी पड़ी थी। इसी बीच, एक्ट्रेस के पिता अजय कुमार शर्मा की असम में पोस्टिंग हुई थी। यहां पर अनुष्का का सेंट मैरी स्कूल मार्गेरिटा में एडमिशन करवाया गया था। इसी स्कूल में महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी भी पढ़ती थीं। खास बात ये है कि, अनुष्का शर्मा और साक्षी एक ही क्लास में थीं, जिस वजह से दोनों में अच्छी दोस्ती थी।

(ये भी पढ़ें:रेखा की लव लाइफ: इन 7 एक्टर्स के साथ जुड़ा था एक्ट्रेस का नाम, 15 साल की उम्र में हुई थी जबरदस्ती)

आइए अब आपको अनुष्का और साक्षी की वो तस्वीरें दिखाते हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर कई फैन पेज द्वारा अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी की स्कूलिंग से लेकर कॉलेज टाइम तक की तस्वीरें शेयर की गई हैं, जिसमें दोनों एक साथ काफी एंजॉय करती नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में अनुष्का और साक्षी के स्कूल टाइम की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, दोनों स्कूल के ग्राउंड पर अपने दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। इस दौरान सभी लड़कियां अलग-अलग तरह की कॉस्टयूम में नजर आ रही हैं। इस मौके पर साक्षी ने सुंदर परी वाली ड्रेस पहन रखी है और नन्ही अनुष्का ने सुंदर पिंक कलर का लहंगा पहन रखा है। दूसरी तस्वीर साक्षी और अनुष्का की क्लास की ग्रुप फोटो है, जिसमें दोनों की पूरी क्लास टीचर व प्रिसिंपल एक साथ नजर आ रहे हैं।

(ये भी पढ़ें: ट्विंकल खन्ना के जन्म की अनदेखी तस्वीर आई सामने, पिता राजेश खन्ना की गोद में दिखीं नन्ही परी)

तीसरी और चौथी तस्वीर अनुष्का और साक्षी के कॉलेज के दिनों की है। इन दोनों तस्वीरों में देखा जा सकता है कि, अनुष्का और साक्षी अपने दोस्तों के साथ कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। इन सभी तस्वीरों से साफ है कि, साक्षी और अनुष्का शर्मा के बीच बचपन से ही गहरी दोस्ती रही है। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

(ये भी पढ़ें: जब शाहरुख खान ने बेटी सुहाना के बॉयफ्रेंड को दी थी चेतावनी, कहा था- 'किस किया तो होंठ काट दूंगा')

अनुष्का शर्मा ने अपने एक इंटरव्यू में साक्षी धोनी संग अपनी दोस्ती का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि, ‘मैं महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी की दोस्त हूं और जिस तरह धोनी उनका ध्यान रखते हैं, उनकी रक्षा करते हैं, ये मुझे पसंद है। मेरा मानना है कि धोनी जानते हैं कि अपनी वाइफ के साथ कैसे व्यवहार करना है।’ इसके आगे साक्षी संग दोस्ती पर एक्ट्रेस ने कहा था कि, ‘मैं और साक्षी असम के एक बहुत छोटे से शहर में रहते थे। जब उन्होंने मुझे बताया था कि वह कहां रहती हैं, तब मैं सुनकर बहुत खुश हो गई थी, क्योंकि मैं भी उसी जगह पर रहती थी। मेरे पास एक तस्वीर है, जिसमें साक्षी परी बनी हुई हैं और मैंने घाघरा पहना हुआ है। साक्षी बहुत फनी हैं।’

अनुष्का की पर्नसल लाइफ पर नजर डालें तो, एक्ट्रेस ने साल 2017 में अपने बॉयफ्रेंड व क्रिकेटर विराट कोहली संग इटली में शादी की थी। शादी के तीन साल बाद यानी 11 जनवरी 2021 को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने पहली बार माता-पिता बनने का एहसास किया। इस दिन उन्होंने अपनी बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा है। अनुष्का और विराट ने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है। दोनों अपनी बेटी की जिंदगी को प्राइवेट रखना चाहते हैं।

वहीं, साक्षी धोनी और महेंद्र सिंह धोनी कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 4 जुलाई 2010 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के पांच साल बाद दोनों ने अपने घर में एक प्यारी सी बेटी जीवा धोनी का स्वागत किया था। जीवा के आने के बाद साक्षी और धोनी की जिंदगी खुशियों से भर गई। जीवा आज एक पॉपुलर स्टार किड हैं। उनकी तस्वीर व वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं।

फिलहाल, ये तो साफ है कि, अनुष्का और साक्षी एक-दूसरे के साथ स्पेशल बॉन्ड शेयर करती हैं। बेशक स्कूल और कॉलेज के बाद दोनों कुछ समय के लिए अलग-अलग हो गईं, लेकिन आज भी दोनों की दोस्ती बरकरार है। तो आपको अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी की ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

Ankita Lokhande ने Madhuri Dixit का आइकॉनिक लुक किया रीक्रिएट, नेटिजंस ने कहा- 'कोशिश फेल'

पाकिस्तानी एक्टर Zuhab Khan ने Wania Nadeem से रचाई शादी, व्हाइट आउटफिट में बेहद प्यारा दिखा कपल

नई दुल्हन Arti Singh का ससुराल में हुआ भव्य स्वागत, सरप्राइज से हैरान दिखीं एक्ट्रेस

Dipika Kakar ने बॉडी शेमिंग के लिए ट्रोलर्स को दिया जवाब, बताया वेट लॉस पर क्यों नहीं दे रहीं ध्यान

Bobby Deol ने 'एनिमल' में 3 शादी करने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'हम देओल हैं हमारा दिल भरता ही नहीं'

Bharti Singh के बेटे Golla से मिलती-जुलती है Ranbir की बेटी Raha की शक्ल, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

Anjali Arora 'श्री रामायण कथा' में निभाएंगी 'माता सीता' का किरदार, नेटिजन ने कहा- 'मंथरा के लिए..'

जब Aishwarya-Aaradhya ने Navya Nanda को किया नजरअंदाज, कथित झगड़े के बीच पुराना वीडियो आया सामने

जब Boney Kapoor ने 'गुड न्यूज' के सवाल पर Salman Khan को दिया था जवाब, जोर से हंसने लगी थीं Sridevi

Sunny Deol ने परिवार में सौभाग्य लाने के लिए की बहू Drisha की तारीफ, कहा- 'चीजें ठीक से क्यों...'

Hrithik से पहले Saba Azad नसीरुद्दीन के बेटे Imaad को कर रही थीं डेट, 7 से ज्यादा साल तक थे साथ

मिलिए 'Heeramandi' के 'उस्तादजी' यानी Indresh Malik से, जिन्हें Sanjay L Bhansali से मिला खास गिफ्ट

Aditya Roy Kapur संग ब्रेकअप से आहत हैं Ananya Panday, मूव ऑन करने की कर रही हैं कोशिश: रिपोर्ट

Ranbir-Alia की बेटी Raha Kapoor डायरेक्टर Ayan Mukerji संग घूमती आईं नजर, गर्मी में दिखीं परेशान

Isha Ambani जामनगर के अनदेखे क्लिप में Aadiya संग डांस करती आईं नजर, Manish Malhotra ने किया जॉइन

Arti Singh के पति Dipak Chauhan ने आधी रात को अपनी 'पहली रसोई' में बनाई मैगी, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

'हीरामंडी' के लिए ट्रोल होने के बीच Sharmin Segal की पुरानी तस्वीरें हुईं वायरल, दिखीं बिल्कुल अलग

जब Sunidhi Chauhan के कॉन्सर्ट में एक व्यक्ति ने उन पर फेंकी बोतल, सिंगर ने कूल होकर दिया जवाब

Rekha ने Bobby Deol से बहुत पहले किए थे 'जमाल कुडू' के हुक स्टेप्स, वीडियो आया सामने

Govinda ने Krushna Abhishek-Kashmera Shah से नाराज होने की असली वजह का किया खुलासा