IPL 2021: एमएस धोनी के आखिरी शॉट पर भावुक हुईं वाइफ साक्षी, बेटी जीवा को कसकर लगाया गले

महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में आईपीएल मैच में जैसे ही विनिंग शॉट लगाया, उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने भावुक होकर बेटी जीवा को गले लगा लिया। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

By Shivakant Shukla Last Updated: Oct 11, 2021 | 10:21:38 IST

'इंडियन प्रीमियर लीग' (IPL) 2021 इन दिनों दुबई में खेला जा रहा है। 10 अक्टूबर 2021 को खेले गए मैच में 'दिल्ली कैपिटल्स' के खिलाफ 'चेन्नई सुपरकिंग्स' के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने धुआंधार पारी खेलकर आखिरी ओवर में टीम को जीत दिलाई। इस मैच को देखने के लिए धोनी की वाइफ साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) व बेटी जीवा (Ziva) भी दर्शक दीर्घा में मौजूद थीं। जैसे ही, धोनी ने विनिंग शॉट लगाया उनकी पत्नी साक्षी ने खुश होकर बेटी जीवा को कसकर गले लगा लिया। आइए आपको दिखाते हैं उस मोमेंट का वीडियो।

(ये भी पढ़ें: महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की लव स्टोरी: अपने बचपन की दोस्त पर ऐसे आया था क्रिकेटर का दिल)

पहले तो ये जान लीजिए कि, 'चेन्नई सुपर किंग्स' ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 'दिल्ली कैपिटल्स' की टीम ने पृथ्वी शॉ और ऋषभ पंत की हाफ सेंचुरी की मदद से पांच विकेट पर 172 रन का मजबूत स्कोर बनाया था। इसके जवाब में चेन्नई की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ (70) और रॉबिन उथप्पा (63) ने अच्छी पारी खेलीं। अंत में धोनी ने अपने बल्ले के दम पर सिर्फ छह गेंद पर 18 रन बटोरकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही 'चेन्नई सुपर किंग्स' 9वीं बार आईपीएल के फाइनल मुकाबले में पहुंची है।

(ये भी पढ़ें: MS धोनी और साक्षी के वेडिंग लुक को बायोपिक में सुशांत और कियारा ने किया था कॉपी, देखें फोटोज)

धोनी जब मैदान पर उतरे तो, चेन्नई की टीम काफी मुश्किल में थी। चेन्नई को जीत के लिए 11 गेंद पर 24 रन की जरूरत थी। इस बीच दो विकेट भी गिरे। लेकिन जब माही ने अपना पुराना रूप दिखाया, तो लोग हैरान हो गए। माही ने इन 11 गेदों के बीच एक छक्के और तीन चौके लगाए, और दो गेंद रहते ही मैच को जीत लिया। इस दौरान धोनी ने जैसे ही चौके के साथ विनिंग शॉट लगाया, दर्शक दीर्घा में मौजूद उनकी पत्नी साक्षी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं कर पाईं और भावुक हो गईं। इस दौरान उनकी बेटी जीवा भी हाथ जोड़कर अपने पिता के लिए प्रार्थना कर रही थीं। जीत मिलने के बाद साक्षी ने बेटी जीवा को कसकर गले लगा लिया। इस भावुक तस्वीर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। यहां देखें उस पल का वीडियो।

ऐसा पहली बार नहीं है जब, साक्षी ने अपने पति को चीयरअप किया हो। इसके पहले भी वह कई बार ऐसा करती नजर आ चुकी हैं। आइए अब एक नजर धोनी की पर्सनल लाइफ पर डाल लेते हैं। महेंद्र सिंह धोनी और उनकी वाइफ साक्षी धोनी फैंस के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों 4 जुलाई 2010 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के पांच साल बाद दोनों ने अपने घर में एक प्यारी सी बेटी जीवा धोनी का स्वागत किया था। जीवा के आने के बाद साक्षी और धोनी की जिंदगी खुशियों से भर गई है। धोनी अक्सर अपनी फैमिली के साथ नजर आते हैं। वहीं, साक्षी अपनी बेटी व पति के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जीवा भी उन पॉपुलर स्टारकिड्स में से एक हैं, जिनकी फैन फॉलाइंग लाखों में है।

(ये भी पढ़ें: 7 एकड़ में फैला है धोनी का आलीशान फार्म हाउस, देखें अंदर की तस्वीरें व वीडियोज)

फिलहाल, आपको साक्षी का ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

भारतीय मूल के अरबपति Ankur Jain ने पूर्व WWE रेसलर से की शादी, Rahul Mishra के गाउन में दिखीं Erica

Taapsee Pannu ने अपने वेडिंग लुक्स को किया डिकोड, 'सलवार-कमीज' पहनने की वजह का किया खुलासा

जब Manisha Koirala को नशे की हालत में किया गया था कैप्चर, अनहैप्पी मैरिड लाइफ का दिया था हिंट

Anant-Radhika के प्री-वेडिंग बैश के लिए Arijit-Rihanna समेत इन सिंगर्स ने ली थी करोड़ों रुपए फीस

Saif Ali Khan-Kareena का 1685 करोड़ का साम्राज्य: जानें पटौदी पैलेस से लग्जरी कारों तक के बारे में

Shloka Mehta की मां Mona Mehta ने एक फंक्शन में पहना था बेटी का एमराल्ड-स्टडेड डायमंड नेकलेस

Varalaxmi Sarathkumar ने मंगेतर की ट्रोलिंग पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि..'

अंबानी फैमिली Anant Ambani-Radhika के लिए क्रूज शिप पर होस्ट करेगी दूसरी प्री-वेडिंग सेरेमनी? 

Priyanka Chopra ने Malti के जन्म के बाद कम नींद लेने का किया खुलासा, लाइफ के 'बुरे दौर' को किया याद

Aamir Khan ने बताया उनकी पूर्व पत्नी Reena ने लेबर पेन के समय उन्हें मारा था 'थप्पड़', बताया किस्सा

Krushna Abhishek ने बताया Arti को देखकर भावुक हो गए थे Govinda, 'मामी' Sunita की डांट पर भी की बात

Priyanka Chopra ने Nick के साथ कल्चरल डिफरेंस पर की बात, बताया किस चीज को सीखने में हुई थी मुश्किल

मिलिए भारत की सबसे अमीर फीमेल यूट्यूबर से, जिसने शेफ बनने के लिए छोड़ दी थी टीचिंग, जानें नेट वर्थ

'Bigg Boss 13' फेम Mahira Sharma ने खरीदी जेट-ब्लैक कलर की ब्रांड न्यू स्वैंकी कार, जानें कीमत

अंबानी फैमिली ने Anant-Radhika के लिए 'स्टोक पार्क' में रखी प्राइवेट पार्टी, ये सेलेब्स हुए शामिल

न्यू ब्राइड Arti Singh ने फ्लॉन्ट किया 'सिंदूर-मंगलसूत्र', Shehnaaz Gill संग की वीडियो कॉल

Alia Bhatt बेटी Raha को लेकर गईं 'बुआ' Kareena Kapoor Khan के घर, रेनबो ड्रेस में क्यूट दिखीं लाडली

Shruti Haasan का BF Santanu Hazarika से हुआ ब्रेकअप, एक महीने से रह रहे हैं अलग?

Arti Singh ने 'फेरे' के लिए पहनी सॉफ्ट पिंक साड़ी, 'मंगलसूत्र व सिंदूर' रस्म के दौरान हुईं भावुक

Arti Singh ने अपनी विदाई में खुद ड्राइव की गाड़ी, भाई Krushna Abhishek भी हुए हैरान