दिवंगत पति ओम पुरी को एक्स वाइफ सीमा कपूर ने किया याद, बताया क्यों टूट गया था रिश्ता

अभिनेता ओम पुरी की बर्थ एनिवर्सरी पर उनकी पहली पत्नी सीमा कपूर ने एक इंटरव्यू दिया है। इसमें सीमा ने अपने और ओम पुरी के रिश्तों से जुड़े कुछ किस्सों को शेयर किया है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

By Shalini Bajpai Last Updated: Oct 18, 2021 | 14:21:06 IST

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में शुमार दिवंगत अभिनेता ओम पुरी (Om Puri) की आज यानी 18 अक्टूबर 2021 को 71वीं बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म अंबाला में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। सिनेमा जगत में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले इस महान अभिनेता ने 6 जनवरी 2017 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। हालांकि, आज ओम पुरी तो हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन इस खास मौके पर, अभिनेता ओम पुरी की पहली पत्नी सीमा कपूर (Seema Kapoor) ने एक इंटरव्यू दिया है। आइए आपको बताते हैं सीमा कपूर ने अभिनेता के बारे में क्या कहा है।

पहले एक नजर एक्टर की पर्सनल लाइफ पर डाल लेते हैं। ओम पुरी ने दो शादियां की थीं। साल 1990 में उन्होंने सीमा कपूर से शादी की थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही, ओम पुरी की लाइफ में जर्नलिस्ट नंदिता पुरी आ गई थीं। शादीशुदा होते हुए भी, ओम पुरी का नंदिता से अफेयर था। इससे नाराज होकर सीमा कपूर एक्टर का घर छोड़कर चली गई थीं। कुछ महीनों बाद, ओम पुरी ने सीमा को तलाक दे दिया था। साल 1993 में ओम पुरी ने नंदिता पुरी से शादी की थी। ओम पुरी और नंदिता का एक बेटा है, जिसका नाम ईशान पुरी है।

दरअसल, सीमा कपूर ने 'पिंकविला' से बातचीत में अपने दिवंगत पति ओम पुरी को याद करते हुए कहा, ''पुरी साहब को गुजरे हुए पांच साल हो चुके हैं। ये साल कैसे बीते हैं, इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। कहते हैं कि, समय सबके घाव भर देता है, लेकिन दशकों बाद भी मैं अपने दिवंगत माता-पिता (मदन लाल कपूर और कवयित्री कमल कपूर) को बहुत याद करती हूं। मुझे पुरी साहब की भी बहुत याद आती है।''

(ये भी पढ़ें- अमरीश पुरी की लव स्टोरी: पहली ही मुलाकात में पत्नी को दिल दे बैठे थे बॉलीवुड के 'खूंखार' खलनायक)

सीमा ने आगे बताया कि, “जब पुरी साहब का निधन हुआ था, तो मुझे डर था कि, मैं टूट जाऊंगी। वो कैफ़ियत (हालत) अब नहीं है। समय आपको साथ चलने की ताकत देता है, क्योंकि न तो आप आत्महत्या का प्रयास कर सकते हैं और न ही आप अपनी मर्जी से मर सकते हैं। जब तक आप जीवित हैं, आपको उसी ताकत के साथ आगे बढ़ना है, काम करना है और खुद को जीवित रखना है। मैं जल्द ही एक फिल्म का निर्देशन करने जा रही हूं, जिसकी शूटिंग नवंबर में शुरू होगी।''

सीमा ने ओम पुरी के साथ अपनी पहली मुलाकात को भी याद किया। उन्होंने बताया कि,“पुरी साहब और मैं पहली बार साल 1979 में रिलेशनशिप में आए थे। युवा होने के चलते यह आकर्षण ही था, जो हमें एक साथ लाया था। वह एक मेहनती व्यक्ति थे। वह मुझसे 11 साल बड़े थे। एक-दूसरे को जानने के 11 साल बाद, हमने साल 1990 में शादी कर ली थी।''

सीमा ने एक्टर के उनको छोड़ जाने के अपने दर्द को बयां करते हुए बताया कि,“ जब मैं गर्भवती थी, तब उन्होंने (ओम पुरी) मुझे छोड़ दिया था। मुझे हमेशा उनसे ये शिकायत रहती थी। रिश्ता भले ही किसी वजह से ना चले, लेकिन उस दोस्ती का क्या, जो हमेशा से हमारे बीच थी? जब मैं अस्पताल में थी (सीमा का मिसकैरेज हो गया था), उस वक्त मुझे सिरहाने पर उनकी जरूरत थी। मैंने पुरी साहब को पहले ही खो दिया था। बच्चे को खोना और भी दर्दनाक था। मैं सोचती रही...वो दोस्त कहां चला गया?''

सीमा ने आगे कहा, “लेकिन दशकों से अलग होने के बावजूद, हम फिर से साथ आ गए थे। ऐसा लग रहा था कि, हमारे बीच एक पुराना गहरा संबंध है। जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ रही होती है, वैसे-वैसे आप भावनात्मक रूप से अधिक कमजोर हो रहे होते हैं। उस समय आपको एक साथी की आवश्यकता होती है। जब पुरी साहब मेरे पास लौटे, तो वे बहुत परेशानी में थे। अगर वह मुसीबत में नहीं होते, तो वह ऐसा नहीं करते।''

उन्होंने कहा कि, "इसे तार्किक रूप से सोचना मुश्किल है। एक ऐसा व्यक्ति, जिसके पास पैसा और पॉवर सब कुछ है, वह एक बूढ़ी महिला को अपना साथी क्यों चुनेगा? वो भी उस महिला को, जो उसकी पूर्व पत्नी थी और जिसके साथ उसका 11 साल पहले संबंध था। अगर उनका करियर या धन खत्म हो गया होता, तो यह समझ में आता। व्यस्तता और डिमांड में होने के बावजूद ओम पुरी साहब मेरे पास आए थे और इतने दिनों तक अकेले रहने के बाद, मैं भी उनके साथ रहने के लिए तैयार हो गई थी। हमारे बीच एक शाश्वत बंधन था, वरना कोई आदमी इतने सालों बाद क्यों लौटेगा? इससे रिश्ते की गहराई का अंदाजा लगाया जा सकता है। हमारे बीच कोई स्वार्थी मकसद या हेरफेर नहीं था। मुझे पुरी साहब से कुछ भी उम्मीद नहीं थी।''

(ये भी पढ़ें- सरकारी नौकरी छोड़कर फिल्मों में आये थे अमरीश पुरी, बेटे को दी थी बॉलीवुड में न आने की सलाह)


उन्होंने आगे कहा कि,''पुरी साहब को हमेशा मेरे जीवन के उस महत्वपूर्ण मोड़ पर मुझे छोड़कर जाने का पछतावा होता था। उन्होंने मुझे अपने कांपते हुए हाथों से पत्र लिखे थे। वह कहते थे, 'यह तुम्हारी गलती थी। तुमने मुझे क्यों छोड़ दिया था? अगर तुम विरोध करती और लड़ती, तो सब ठीक हो जाता।''

सीमा ने कहा, ''सच में पुरी साहब में कई अच्छाइयां थीं, जिनके बारे में लोग पहले से ही जानते हैं, लेकिन कमजोरियों को केवल एक पत्नी ही जानती है। मैं केवल इतना कह सकती हूं कि, शायद हमारा पिछले जन्म का कोई बंधन था, जो हम दोनों को अलग नहीं होने देता था।'' 

उन्होंने आगे कहा कि,''आज वह एक स्वतंत्र आत्मा हैं। शुक्र है कि,आत्मा पर कोई दावा नहीं कर सकता है। पुनर्जन्म है, तो मोक्ष भी है। मैं दुनिया के जाल में नहीं फंसना चाहती हूं, क्योंकि जब तक जान है, तब तक तलाश रहेगी। पुरी साहब की अपनी कर्म यात्रा है, जिस पर मेरा कोई अधिकार नहीं है। एक संदेश जो मैं उन्हें देना चाहूंगी, 'यदि आप दुनिया में लौटते हैं, तो चाहे आप कोई भी रिश्ता चुनें, आवेशपूर्ण निर्णयों और जटिलताओं से दूर रहें'।''

(ये भी पढ़ें- प्रकाश राज से सयाजी शिंदे तक, जानें साउथ के इन 7 मशहूर खलनायकों की खूबसूरत पत्नियों के बारे में)

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, सीमा कपूर आज भी अपने दिवंगत पति ओम पुरी को काफी मिस करती हैं। वैसे, सीमा कपूर के इस इंटरव्यू के बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

Shivangi Joshi-Kushal Tandon असल जिंदगी में एक-दूसरे को कर रहे हैं डेट! रिपोर्ट

Aditi Rao Hydari ने बताया परिवार के 400 साल पुराने मंदिर में हुई थी उनकी सगाई, खुलकर की बात

Sidhu Moose Wala के मर्डर के मास्टरमाइंड Goldy Brar की अमेरिका में हुई हत्या: रिपोर्ट

Virat ने Anushka Sharma के लिए Vamika-Akaay की तरफ से की बर्थडे पोस्ट, लिखा- 'हम आपसे प्यार..'

Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग केस के एक आरोपी ने मुंबई पुलिस की कस्टडी में की आत्महत्या

जब Sussanne Khan ने कहा था- 'अगर Hrithik Roshan ने तोड़ा रिश्ता, तो नहीं कर पाऊंगी मूव ऑन'

जब Salman Khan ने एक गाने की शूटिंग के दौरान Sanjay L Bhansali को Aishwarya को छूने से किया था मना

'अनुपमा' फेम Rupali Ganguly ने की राजनीति में एंट्री, 'BJP' में हुईं शामिल

क्या Ibrahim अपने 'दादा' Tiger Pataudi की क्रिकेट लिगेसी को बढ़ाएंगे आगे? Saif ने कही थे ये बात

Parineeti Chopra के पति Raghav Chadha की UK में हुई आंख की सर्जरी, ब्लाइंडनेस होने का था खतरा

Manisha Koirala ने आखिरकार तलाक और दोबारा प्यार पाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं अपना टाइम वेस्ट...'

Ranveer Brar ने अपनी लव स्टोरी का किया खुलासा, बताया कैसे होटल में काम करते समय हुई थी उनकी मुलाकात

Imtiaz Ali ने ब्रेकअप के बाद Deepika-Ranbir की फिल्म 'तमाशा' में उनके किसिंग सीन पर की बात

'Heyy Babyy' की 'एंजल' जिसके लिए Fardeen Khan ने छोड़ दी थी स्मोकिंग, 17 साल बाद अब दिखती हैं ऐसी

Shah Rukh Khan ने Virat Kohli को बताया 'दामाद', कहा- 'वह उनसे अनुष्का संग डेटिंग टाइम से हैं परिचित'

Kapil Sharma से Sunil Grover तक, जानें 'The Great Indian Kapil Show' की पूरी कास्ट की फीस

Mouni Roy ने अपने पहले शो की शूटिंग के दौरान सिर्फ 3 घंटे सोने को किया याद, बताई अपनी पहली सैलरी

जब Naga Chaitanya ने स्वीकारी थी रिलेशनशिप में 'टू-टाइमिंग' की बात, कहा था- 'हर चीज का अनुभव होना..'

Amarjot के बेटे के जन्म के बाद Chamkila को पहली पत्नी से हुआ था एक और बच्चा, Imtiaz ने किया खुलासा

Harman Baweja और उनकी न्यूट्रिशनिस्ट पत्नी Sasha Ramchandani ने दूसरे बच्चे का किया स्वागत: रिपोर्ट