श्रुति मर्चेंट ने बेटी के जन्म के 1 महीने बाद किया उसके नाम का खुलासा, फैंस ने कुछ यूं दी बधाई

श्रुति मर्चेंट (Shruti Merchant) और एक्टर ध्रुव भंडारी (Dhruv Bhandari) के घर 18 जनवरी को एक प्यारी सी बेटी का जन्म हुआ था, लेकिन बेटी के जन्म के एक महीने बाद कपल ने उसके नाम का खुलासा अपने फैंस के बीच किया है।

By Deepakshi Sharma Last Updated: Feb 29, 2020 | 17:10:42 IST

किसी से अगर ये सवाल किया जाए कि दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास क्या होता है? तो जवाब होगा मां बनने का। ऐसा इसलिए क्योंकि एक मां ही होती है जोकि एक नन्हीं सी जान को 9 महीने तक अपनी कोख में रखती है। उनकी जिंदगी का सबसे खुशी भरा पल वो होता है जब उनका बच्चा पहली बार इस दुनिया में आता है। इसके बाद बच्चे के जन्म से लेकर उसके बड़े होने तक की कई सारी चीजों का माता-पिता खास ख्याल रखते हैं। उन्हीं में से एक जिम्मेदारी होती है अपने बच्चे का नाम रखने की। वैसे ये जिम्मेदारी अब फेमस कोरियोग्राफर श्रुति मर्चेंट (Shruti Merchant) और एक्टर ध्रुव भंडारी (Dhruv Bhandari) अच्छे से निभाते हुए नजर आ रहे हैं। जिनके घर 18 जनवरी 2020 को एक प्यारी सी बेटी का जन्म हुआ था।

पहली बार माता-पिता बनने पर श्रुति और ध्रुव काफी खुश होते हुए नजर आए थे। इस दौरान श्रुति की बड़ी बहन और मशहूर कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट (Vaibhavi Merchant) ने भी अपनी खुशी जाहिर की थी। मासी बनने से वैभवी बेइंतहा खुश हुई थीं। वहीं, अपनी बेटी के जन्म के एक महीने अब जाकर श्रुति और ध्रुव ने उसे नाम का खुलासा अपने फैंस के बीच कर दिया है, जिसके बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। (ये भी पढ़ें:अनन्या पांडे की इस थ्रोबैक तस्वीर में छाई उनकी मां भावना पांडे की खूबसूरती, फैंस हुए दीवाने )

29 फरवरी 2020 को श्रुति मर्चेंट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट एक पोस्ट शेयर किया है। उस पोस्ट पर लिखा हुआ है वेलकम आवर प्रिंसिस बेबी बी ऑन 18 जनवरी 2020। वहीं, इस पोस्ट को शेयर करते हुए श्रुति ने कैप्शन में बताया है कि उनके घर 18 जनवरी को एक बेटी का जन्म हुआ है, जिसका नाम उन्होंने आराना भंडारी (Aarana Bhandari) रखा है। फैंस पोस्ट पर बधाइयां देते हुए नजर आ रहे हैं।

टीवी एक्टर ध्रुव भंडारी और श्रुति मर्चेंट ने 20 जून 2017 को शादी की थी। शादी के दो साल बाद दोनों एक नन्ही परी के माता-पिता बने थे। हाल ही में ध्रुव ने खुद इस खबर को कन्फर्म किया था कि वो पापा बन चुके हैं। उन्होंने बताया था कि श्रुति और वो बेहद खुश हैं। ये फीलिंग बहुत ही अद्भुत है। ऐसे में इस फीलिंग को शब्दों में बयां करना बेहद ही मुश्किल काम है। वैसे ध्रुव और श्रुति ने प्रेग्नेंसी की खबर सबसे छिपाकर रखी थी। हालांकि, इस बात पर ध्रुव ने कहा था कि हमने ऐसा प्लान नहीं किया था। बस मैं सोशल मीडिया पर एक्टिव कम रहता हूं, जिसकी वजह से मैंने कभी इसका जिक्र कभी नहीं किया।

(ये भी पढें: माहिरा शर्मा ने बताया क्या सच में पारस छाबड़ा ने दी थी उन्हें लव बाइट, ऐसे उठाया कई राज से पर्दा)

वहीं, अपनी बेटी का स्वागत दोनों ने बेहद शानदार तरीके से अपने घर में किया था। ध्रुव ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। उन तस्वीरों में यह नजर आ रहा था कि बेटी के स्वागत के लिए श्रुति और ध्रुव ने हॉल को खूब सारे गुब्बारों से सजाया हुआ था। कई जगह पर बेबी लिखा हुआ भी दिखाई दे रहा था। दोनों के घर का ये खूबसूरत नजारा देखकर फैंस काफी खुश हैं। साथ ही, बेटी के स्वागत के लिए किए गए खास इंतजाम को काफी पसंद भी कर रहे हैं।

वैसे श्रुति मर्चेंट और उनकी पति ध्रुव भंडारी को देखकर तो ये साफ नजर आ रहा है कि बच्चे होने के बाद कैसे एक कपल की जिंदगी बदल जाती है। वैसे आपोक दोनों की बेटी का ये नाम कैसा लगा हमें कमेंट करके बताइए। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरुर दें।

Met Gala 2024: Sudha Reddy ने पहना 83 करोड़ का आउटफिट, 180 कैरेट डायमंड हार से किया स्टाइल

Deepika Padukone 'Met Gala' स्किप कर Ranveer संग बेबीमून के लिए हुईं रवाना! फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Shah Rukh Khan से मिलकर बेहद खुश हुईं Prithvi Shaw की GF Nidhhi Tapadiaa, फैन ने कहा- 'लकी गर्ल'

Met Gala 2024: Alia Bhatt ने पहनी 3डी फ्लोरल सब्यसाची साड़ी, यूनिक बन से लुक में लगाए चार-चांद

सिंगर Ananya Birla ने छोड़ी म्यूजिक इंडस्ट्री, चौंकाने वाला पोस्ट शेयर कर कहा- 'यह कठिन निर्णय था'

Met Gala 2024: Isha Ambani के हैंड एम्ब्रॉयडर्ड साड़ी गाउन को बनाने में लगे 10000 घंटे, जानें खासियत

SLB ने एक इवेंट में Richa Chadha को किया किनारे और भतीजी Sharmin को लाए अपने पास, बुरी तरह हुए ट्रोल

Kapil Sharma ने Sonakshi Sinha से उनकी शादी पर किया सवाल, तो एक्ट्रेस बोलीं- 'जले पर नमक डाल रहे'

Shweta Tiwari ने वेकेशन से अपनी ​हॉट फोटोज कीं शेयर, फैन ने कहा- 'यकीन नहीं होता कि वह 43 की हैं'

Sanjana Ganesan ने दिखाया बेटे अंगद का चेहरा, Jasprit Bumrah को चीयर करते दिखे पत्नी व बेटे

Ankita Lokhande ने Madhuri Dixit का आइकॉनिक लुक किया रीक्रिएट, नेटिजंस ने कहा- 'कोशिश फेल'

पाकिस्तानी एक्टर Zuhab Khan ने Wania Nadeem से रचाई शादी, व्हाइट आउटफिट में बेहद प्यारा दिखा कपल

नई दुल्हन Arti Singh का ससुराल में हुआ भव्य स्वागत, सरप्राइज से हैरान दिखीं एक्ट्रेस

Dipika Kakar ने बॉडी शेमिंग के लिए ट्रोलर्स को दिया जवाब, बताया वेट लॉस पर क्यों नहीं दे रहीं ध्यान

Bobby Deol ने 'एनिमल' में 3 शादी करने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'हम देओल हैं हमारा दिल भरता ही नहीं'

Bharti Singh के बेटे Golla से मिलती-जुलती है Ranbir की बेटी Raha की शक्ल, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

Anjali Arora 'श्री रामायण कथा' में निभाएंगी 'माता सीता' का किरदार, नेटिजन ने कहा- 'मंथरा के लिए..'

जब Aishwarya-Aaradhya ने Navya Nanda को किया नजरअंदाज, कथित झगड़े के बीच पुराना वीडियो आया सामने

जब Boney Kapoor ने 'गुड न्यूज' के सवाल पर Salman Khan को दिया था जवाब, जोर से हंसने लगी थीं Sridevi

Sunny Deol ने परिवार में सौभाग्य लाने के लिए की बहू Drisha की तारीफ, कहा- 'चीजें ठीक से क्यों...'