नव्या नंदा की फोटो पर मां श्वेता बच्चन ने किया कमेंट, फैंस को पसंद आई मां-बेटी की क्यूट फाइट

अभिनेता अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नवेली नंदा ने अपने इंस्टा से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिस पर उनकी मां श्वेता बच्चन का कमेंट लोगों का दिल जीत रहा है। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटोज।

By Kanika Singh Last Updated: Jan 16, 2022 | 13:14:32 IST

महानायक अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरें साझा करती रहती हैं। साथ ही, वो अपनी फोटोज के साथ बेहतरीन कैप्शन भी लिखती हैं, जो उनके फैंस को बेहद पसंद आता है। हाल ही में, नव्या ने अपने इंस्टा हैंडल से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिस पर उनकी मां श्वेता बच्चन का कमेंट लोगों का दिल जीत रहा है। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटोज।

(ये भी पढ़ें- पलक पुरसवानी ने की अविनाश सचदेव संग ब्रेकअप की पुष्टि, कहा- 'जीवन में प्यार से पहले सम्मान आता है')

नव्या नवेली नंदा एक एक्टिव सोशल मीडिया यूजर हैं और वो अपने फैंस को अपने जीवन में होने वाले बदलावों की जानकारी देती रहती हैं। नव्या काफी कम उम्र में ही एक बेहतरीन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बन गई हैं। वो अपने पोस्ट्स के जरिए लोगों के साथ जुड़े रहना पसंद करती हैं। इसके साथ ही, वो एक NGO भी चलाती हैं, जिसके बारे में उन्होंने शो 'केबीसी' में बात की थी।

(ये भी पढ़ें- तेजस्वी प्रकाश के BF पर भाई प्रतीक का खुलासा, कृश खेडेकर और तेजा के रिश्ते की बताई सच्चाई)

15 जनवरी 2022 को अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नवेली नंदा ने अपने इंस्टा हैंडल से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसे देखकर ऐसा लगता है कि, वो एक लॉन में क्लिक की गई है। तस्वीरों को साझा करते हुए नव्या ने इसे दिल वाले इमोजी के साथ कैप्शन दिया। जहां इन तस्वीरों को उनके फैंस का अपार प्यार मिला, वहीं उनकी मां श्वेता बच्चन का कमेंट था, जो सबसे अलग था और जिसने सभी का दिल जीत लिया। श्वेता ने कमेंट में लिखा, "नव्या क्या प्रेरित कैप्शन है।" नव्या ने अपनी मां को जवाब देते हुए लिखा, "आप बहुत मददगार नहीं थीं।" मां-बेटी की जोड़ी के बीच सोशल मीडिया पर यह बातचीत सभी को मनमोहक लग रही है।

इससे पहले, 12 जनवरी 2022 को उन्होंने एक वीडियो के साथ अपनी एक मोनोक्रोम तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वह अपने पियानो कौशल को दिखाती हुई नजर आ रही थीं। तस्वीर में आप नव्या को बालकनी से बाहर खड़े हुए देख सकते हैं। अगली स्लाइड में नव्या पियानो बजाती नजर आ रही थीं। उन्होंने 'द सिनेमैटिक ऑर्केस्ट्रा' का गाना 'टू बिल्ड ए होम' बजाया था। जैसे ही उन्होंने ये पोस्ट साझा किया, हर तरफ से कमेंट्स आने शुरू हो गए। उनकी बीएफएफ शनाया कपूर और अनन्या पांडे ने भी उनकी प्रशंसा की थी। साथ ही, उन्हें अपने फैंस से बहुत सारी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली थीं।

(ये भी पढ़ें- रकुलप्रीत सिंह BF जैकी भगनानी संग आईं नजर, स्टाइलिश विंटर वियर में खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस)

नव्या को बॉलीवुड का हिस्सा बनने में कोई दिलचस्पी नहीं है और वह अपने पिता के साथ फैमिली बिजनेस में शामिल होना चाहती हैं। वह कथित तौर पर नेतृत्व करने वाली पीढ़ी की चौथी महिला होंगी। उनके अनुसार, अपने परदादा एचपी नंदा द्वारा छोड़ी गई विरासत को आगे बढ़ाना उनके लिए गर्व की बात है।

फिलहाल, नव्या और श्वेता के बीच ये प्यारी नोंकझोंक उनके फैंस को बेहद पसंद आ रही है। तो आपको मां-बेटी की सोशल मीडिया पर क्यूट फाइट कैसी लगी? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

Bharti Singh के बेटे Golla से मिलती-जुलती है Ranbir की बेटी Raha की शक्ल, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

Anjali Arora 'श्री रामायण कथा' में निभाएंगी 'माता सीता' का किरदार, नेटिजन ने कहा- 'मंथरा के लिए..'

जब Aishwarya-Aaradhya ने Navya Nanda को किया नजरअंदाज, कथित झगड़े के बीच पुराना वीडियो आया सामने

जब Boney Kapoor ने 'गुड न्यूज' के सवाल पर Salman Khan को दिया था जवाब, जोर से हंसने लगी थीं Sridevi

Sunny Deol ने परिवार में सौभाग्य लाने के लिए की बहू Drisha की तारीफ, कहा- 'चीजें ठीक से क्यों...'

Hrithik से पहले Saba Azad नसीरुद्दीन के बेटे Imaad को कर रही थीं डेट, 7 से ज्यादा साल तक थे साथ

मिलिए 'Heeramandi' के 'उस्तादजी' यानी Indresh Malik से, जिन्हें Sanjay L Bhansali से मिला खास गिफ्ट

Aditya Roy Kapur संग ब्रेकअप से आहत हैं Ananya Panday, मूव ऑन करने की कर रही हैं कोशिश: रिपोर्ट

Ranbir-Alia की बेटी Raha Kapoor डायरेक्टर Ayan Mukerji संग घूमती आईं नजर, गर्मी में दिखीं परेशान

Isha Ambani जामनगर के अनदेखे क्लिप में Aadiya संग डांस करती आईं नजर, Manish Malhotra ने किया जॉइन

Arti Singh के पति Dipak Chauhan ने आधी रात को अपनी 'पहली रसोई' में बनाई मैगी, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

'हीरामंडी' के लिए ट्रोल होने के बीच Sharmin Segal की पुरानी तस्वीरें हुईं वायरल, दिखीं बिल्कुल अलग

जब Sunidhi Chauhan के कॉन्सर्ट में एक व्यक्ति ने उन पर फेंकी बोतल, सिंगर ने कूल होकर दिया जवाब

Rekha ने Bobby Deol से बहुत पहले किए थे 'जमाल कुडू' के हुक स्टेप्स, वीडियो आया सामने

Govinda ने Krushna Abhishek-Kashmera Shah से नाराज होने की असली वजह का किया खुलासा

Tina Ambani ने बहू Khrisha के बर्थडे पर लिखा क्यूट नोट, कहा- 'तुम्हें अपनी बेटी कहने पर गर्व है'

IPL 2024: Anushka Sharma ने पति Virat Kohli को किया चीयर, न्यू मॉम ग्लो फ्लॉन्ट करती आईं नजर

Kareena Kapoor Khan ने बताया तैमूर-जेह को सिखाने के लिए व​ह और सैफ एक-दूसरे से करते हैं प्यार से बात

Samarth Jurel ने Isha Malviya को बताया 'मौकापरस्त', कहा- 'उन्होंने मीडिया अटेंशन के लिए मुझसे..'

Ranbir Kapoor बेटी Raha को गोद में​ लिए आए नजर, पत्नी Alia संग पहुंचे Varun Dhawan के घर