सनी लियोनी ने पति डेनियल के बर्थडे पर शेयर की फोटो, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे मेरे प्यार'

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) ने पति डेनियल वेबर (Daniel Weber) के 42वें बर्थडे पर एक खूबसूरत मैसेज लिखा है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

By Shivakant Shukla Last Updated: Oct 21, 2020 | 10:15:02 IST

बॉलीवुड इंडस्ट्री में 'बेबी डॉल' नाम से मशहूर एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) आज यानी 21 अक्टूबर 2020 को अपने पति डेनियल वेबर (Daniel Weber) का 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस के फैंस उनको जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इसी क्रम में सनी लियोनी ने भी अपने पति के लिए एक खूबसूरत पोस्ट लिखकर बर्थडे विश किया है। 

पहले तो ये जान लीजिए कि, सनी लियोनी और डेनियल वेबर ने साल 2011 में शादी की थी और निशा उनकी पहली बेटी है। सनी ने महाराष्‍ट्र के लातूर की 21 महीने की लड़की निशा को पिछले साल जून में अडॉप्‍ट किया था। मार्च 2018 में सनी ने सरोगेसी के जरिए दो जुड़वां बच्चों अशर सिंह वेबर और नोआ सिंह वेबर के जन्म की जानकारी दी। सनी इन दिनों अपने पति और बच्चों के साथ अपने अमेरिका स्थित लॉस एंजिल्स के घर में समय बिता रही हैं। जहां से वो आए दिन कई फैमिली फोटो और वीडियो शेयर कर रही हैं। अब हाल ही में उन्होंने पति संग एक एक फोटो शेयर करके उन्हें बर्थडे विश किया है। तो आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो। (ये भी पढ़ें: सनी लियोनी का आलीशान बंगला जहां एक्ट्रेस को नहीं है कोरोना का डर, जानें उसके बारे में)

दरअसल, 21 अक्टूबर 2020 को सनी लियोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति डेनियल वेबर के साथ एक खूबसूरत फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में सनी लियोनी पति डेनियल के साथ बैठी हुई बेहद खूबसूरत लग रही हैं। जहां डेनियल ब्लैक ड्रेस में गॉगल्स लगाए हुए हैं तो वहीं, सनी सिंपल ड्रेस में हमेशा की तरह क्यूट लग रही हैं। इसे शेयर करते हुए सनी लियोनी ने प्यारा सा कैप्शन लिखा है। 

उन्होंने लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे डेनियल। लाइफ बहुत क्रेजी और हार्ड है। कभी-कभी इसके साथ डील करना हमारे लिए मुश्किल हो जाता है लेकिन आप हमें (बच्चों को) आसानी से संभाल लेते हैं। आप हमारी खूब केयर और प्यार करते हैं। बेस्ट पिता और पति होने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। हैप्पी बर्थडे मेरे प्यार।' सनी की इस पोस्ट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं, और इस पर कमेंट करके डेनियल वेबर को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

9वीं एनिवर्सरी पर पति के लिए लिखा था खास मैसेज 

वैसे तो सनी लियोनी अक्सर अपने पति व बच्चों के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं, लेकिन खास मौकों पर तो वो इसमें बिल्कुल भी नही चूकतीं। सनी ने अपनी शादी की 9वीं सालगिरह के मौके पर 10 अप्रैल 2020 को पति के साथ फोटो शेयर की थीं। इस फोटो में ये दोनों एक साथ घर पर पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो में वो और डेनियल हाथ में वाइन की गिलास लिए हुए नजर आ रहे हैं। उनकी ये एनिर्वसरी तब पड़ी थी जब वो भारत में ही थीं, और पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ था। ऐसे में वह कहीं बाहर नहीं जा सकती थीं, तो उन्होंने इस उत्सव को अपने घर पर ही मनाना बेहतर समझा था। 

इसे शेयर करते हुए सनी ने कैप्शन में लिखा था, "हैप्पी एनिवर्सरी उस आदमी को जिसे मैं दुनिया में सबसे ज्यादा प्रेम करती हूंं। जिंदगी पागलपन से भरी हुई है लेकिन हमारा प्रेम हमेशा एक समान ही रहा है...अंत तक रहने वाला! लव यू डेनियल वेबर।" (ये भी पढ़ें: कपिल शर्मा ने पहनी है पत्नी गिन्नी चतरथ की नाईटी, शो में किया इस बात का खुलासा)

कोरोना काल में बच्चों का रख रही हैं अच्छे से ख्याल

सनी और डेनियल अपने बच्चों की बहुत ही अच्छे से देखभाल करते हैं। पिछले दिनों सनी लियोनी ने 'ई-टाइम्स' के साथ बातचीत में कहा था, 'मैं बच्चों को मास्क पहनने की ट्रेनिंग देने लगी थी जबकि हम भारत में ही थे। मैंने मास्क खरीदे। हम घर पर भी मास्क पहनते थे। हमने इसे बच्चों के लिए एक खेल बना दिया था क्योंकि अभी वे काफी छोटे हैं। उन्हें मौजूदा हालात के बारे में समझाना अभी बहुत मुश्किल है।' (ये भी पढ़ें: काजोल को समधन नहीं बनाएंगे शाहरुख खान! करण जौहर ​के इस सवाल पर सामने आया जवाब)

फिलहाल, सनी अपने पति और बच्चों के साथ अमेरिका में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। हम भी डेनियल को उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हैं। तो आपको सनी द्वारा शेयर की गई फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

IPL 2024: Anushka Sharma ने पति Virat Kohli को किया चीयर, न्यू मॉम ग्लो फ्लॉन्ट करती आईं नजर

Kareena Kapoor Khan ने बताया तैमूर-जेह को सिखाने के लिए व​ह और सैफ एक-दूसरे से करते हैं प्यार से बात

Samarth Jurel ने Isha Malviya को बताया 'मौकापरस्त', कहा- 'उन्होंने मीडिया अटेंशन के लिए मुझसे..'

Ranbir Kapoor बेटी Raha को गोद में​ लिए आए नजर, पत्नी Alia संग पहुंचे Varun Dhawan के घर

Parineeti Chopra का पुराना वीडियो देख उनकी नेचुरल ब्यूटी पर फिदा हुए फैंस, देशभक्ति गीत गाती आईं नजर

Shahid Kapoor ने एक बार अपनी Ex-GFs की संख्या का किया था खुलासा, जिन्होंने एक्टर को दिया था धोखा

जब Salman Khan ने Bhansali की भांजी को शादी के लिए किया था प्रपोज, लेकिन उन्होंने कर दिया था मना

Asim Riaz ने Himanshi Khurana से ब्रेकअप के कुछ महीनों बाद मिस्ट्री गर्ल संग शेयर की रोमांटिक फोटो

दिल्ली की 'वड़ा पाव गर्ल' सड़क पर भंडारा करने पर हुईं अरेस्ट! पुलिस ने कहा- 'उन्होंने मिसबिहेव किया'

मिलिए Aditi Rao Hydari के पूर्व पति Satyadeep Misra से, जिन्होंने Masaba Gupta से की है दूसरी शादी

Rubina Dilaik ने जुड़वा बेटियों के जन्म के बाद पति Abhinav संग इंटीमेट पलों को याद करने की कही बात

Aditya Roy Kapur देर रात Shraddha Kapoor के घर के बाहर हुए स्पॉट, फैंस बोले- 'क्या वे साथ हैं?'

Neha Dhupia ने एक इवेंट में Nushrratt Bharuccha को किया नजरअंदाज, नेटिजंस ने सुनाई खरी-खोटी

SRK ने 'KKR' के मैच में शामिल होने पर की बात, अपने अगले प्रोजेक्ट पर कहा- 'थोड़ा रेस्ट कर सकता हूं'

Anushka Sharma के 36वें बर्थडे की झलकियां: स्वादिष्ट पेस्ट्री से शानदार डेकोरेशन तक, सबकुछ था शानदार

Dhanush से तलाक के बाद Aishwarya Rajinikanth ने खरीदा आलीशान घर, पिता Rajinikanth को कराया विजिट

Hema Malini-Dharmendra ने फिर से की शादी, Sunny-Bobby पार्टी में नहीं हुए शामिल, सूत्र ने बताई वजह

Arti Singh 'विदाई' के दौरान फूट-फूटकर रोती आईं नजर, 'भाभी' Kashmera Shah से गले मिलकर हुईं विदा

Shivangi Joshi और Kushal Tandon ने अपनी सगाई की अफवाहों को किया खारिज, एक्टर ने लिखा- 'सोर्स है कौन'

Suhana Khan ने कहा- 'मैंने ब्रेकअप कर लिया', रूमर्ड BF Agastya की मां Shweta ने किया रिएक्ट