सूर्यकुमार यादव-देविशा की लव स्टोरी: ​कॉलेज लाइफ में ही दिल दे बैठे थे क्रिकेटर, रोचक है कहानी

सूर्यकुमार यादव न केवल भारतीय क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज हैं, बल्कि वह दिल से भी काफी रोमांटिक हैं। आज हम यहां आपको क्रिकेटर के निजी जीवन, उनकी पत्नी और लव स्टोरी के बारे में बताएंगे।

By Ruchi Upadhyay Last Updated: Jan 8, 2023 | 10:09:02 IST

क्रिकेट मैच देखना किसे पसंद नहीं है? अद्भुत चौके, ओवर द टॉप छक्के और दुर्भाग्यपूर्ण आउट यह सब कुछ मैच को रोमांचक बनाता है। वैसे तो हर एक खिलाड़ी अपने आप में सर्वश्रेष्ठ है, लेकिन सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) अपनी शानदार बल्लेबाजी के कारण करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। 'इंडियन प्रीमियर लीग' में 'मुंबई इंडियंस' के लिए खेलने वाले सूर्यकुमार बेहतरीन बल्लेबाज और दाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज हैं, लेकिन आज हम यहां सूर्यकुमार के खेल की नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी, उनकी पत्नी और उनकी लव लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं। 

बॉलीवुड इंडस्ट्री की तरह क्रिकेट की दुनिया में भी ऐसे कई कपल्स हैं, जिनकी लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है, फिर चाहे वह एमएस धोनी और साक्षी धोनी हों, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हों, युजवेंद्र चहल और धनश्री हों या फिर 'मुंबई इंडियन' स्टार सूर्यकुमार यादव उनके जीवन का प्यार देविशा शेट्टी। तो आइए जानते हैं सूर्यकुमार यादव और देविशा की प्रेम कहानी। 

सूर्यकुमार यादव शानदार बल्लेबाज व गेंदबाज

सूर्यकुमार यादव साल 2012 में तब नजरों में आए, जब उन्होंने 'आईपीएल' में 'मुंबई इंडियंस' की जर्सी में डेब्यू किया। उन्होंने अपना पहला आईपीएल मैच 6 अप्रैल 2012 को 'पुणे वॉरियर्स' के खिलाफ खेला था। मुंबई के साथ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले सूर्यकुमार यादव 'कोलकाता नाइट राइडर्स' के लिए भी आईपीएल खेल चुके हैं, लेकिन उनकी बैटिंग स्किल्स को देखते हुए मुंबई ने उन पर दिल खोलकर पैसा खर्च किया और अपनी टीम में शामिल रखा।  

इंडियन क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी की लव स्टोरी 

'इंडियन प्रीमियर लीग' में लगातार कई सालों तक शानदार प्रदर्शन करने वाले सूर्यकुमार को कड़े और 9 साल लंबे संघर्ष के बाद आखिरकार साल 2021 में टीम इंडिया की नीली जर्सी मिली थी। उन्होंने 14 मार्च 2021 को टीम इंडिया के लिए अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर में डेब्यू किया था। उन्होंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इंटरनेशनल टी20 में मौका मिलने के बाद सूर्यकुमार ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार शानदार प्रदर्शन करते रहे और आज उनका नाम बच्चा-बच्चा जानता है। 

सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी कौन हैं?

देविशा शेट्टी मूल रूप से दक्षिण भारतीय हैं, लेकिन उनका जन्म मुंबई में हुआ है। यहीं से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की है। देविशा ने मुंबई के 'पोद्दार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड एकोनॉमिक्स' से स्नातक की डिग्री हासिल की थी। देविशा एक बेहद प्रतिभाशाली डांसर भी हैं, वह मुंबई में एक डांस कोच हैं। डांस के अलावा उन्हें बेकिंग और कुकिंग का भी बहुत शौक है। जिस कॉलेज से देविशा ने अपनी पढ़ाई पूरी की है, उसी कॉलेज में उनकी मुलाकात सूर्यकुमार यादव से हुई थी। इसके बाद साल 2016 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे।

कई क्रिकेटर्स की पत्नियां बेहद खूबसूरत हैं और पॉपुलैरिटी में अपने पतियों को टक्कर देती हैं। यही नहीं उनकी नेट वर्थ भी करोड़ों की है। इनके बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

सूर्यकुमार और देविशा की मुलाकात कैसे हुई?

सूर्यकुमार और देविशा की मुलाकात साल 2012 में मुंबई के 'आर ए पोद्दार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स' में हुई थी। तब सूर्य 22 साल के थे और 19 साल की देविशा ने 12वीं पास की ही थी। सूर्य तब बीकॉम फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट थे। सूर्य को देविशा के डांस ने उनका दीवाना बना दिया था और वहीं देविशा को भी सूर्य की बल्लेबाजी करने का अंदाज काफी पसंद था। यहीं से दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई थी। 

सूर्यकुमार और देविशा की सगाई

सूर्यकुमार और देविशा ने 4 साल साथ रहने के बाद अपने रिश्ते को एक नाम दिया। उन्होंने 29 मई 2016 को सगाई की थी, जिसकी जानकारी देविशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फैंस के साथ साझा की थी और सगाई समारोह की तस्वीरें साझा की थीं। अपनी सगाई समारोह में देविशा ने जहां पिंक कलर का लहंगा पहना था। वहीं, सूर्यकुमार व्हाइट कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे थे। 

सूर्यकुमार और देविशा की शादी

साल 2016 में ही सूर्यकुमार यादव और देविशा शादी के बंधन में बंध गए थे। उन्होंने दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। अपनी शादी के लिए देविशा दक्षिण-भारतीय दुल्हन की तरह पिंक कलर की कांजीवरम साड़ी में तैयार हुई थीं। उन्होंने गोल्डन ज्वेलरी से मैचिंग इयरिंग्स, माथा पट्टी और कमरबंद पहना हुआ था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, सूर्यकुमार व्हाइट कलर का कुर्ता और व्हाइट एंड गोल्डन कलर की बॉर्डर वाली धोती में काफी हैंडसम लग रहे थे। 

खैर, सूर्यकुमार और देविशा की कॉलेज लाइफ की प्रेम कहानी आज सबके सामने है। आप उनकी खूबसूरत कहानी के बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं। 

Priyanka Chopra ने Malti के जन्म के बाद कम नींद लेने का किया खुलासा, लाइफ के 'बुरे दौर' को किया याद

Aamir Khan ने बताया उनकी पूर्व पत्नी Reena ने लेबर पेन के समय उन्हें मारा था 'थप्पड़', बताया किस्सा

Krushna Abhishek ने बताया Arti को देखकर भावुक हो गए थे Govinda, 'मामी' Sunita की डांट पर भी की बात

Priyanka Chopra ने Nick के साथ कल्चरल डिफरेंस पर की बात, बताया किस चीज को सीखने में हुई थी मुश्किल

मिलिए भारत की सबसे अमीर फीमेल यूट्यूबर से, जिसने शेफ बनने के लिए छोड़ दी थी टीचिंग, जानें नेट वर्थ

'Bigg Boss 13' फेम Mahira Sharma ने खरीदी जेट-ब्लैक कलर की ब्रांड न्यू स्वैंकी कार, जानें कीमत

अंबानी फैमिली ने Anant-Radhika के लिए 'स्टोक पार्क' में रखी प्राइवेट पार्टी, ये सेलेब्स हुए शामिल

न्यू ब्राइड Arti Singh ने फ्लॉन्ट किया 'सिंदूर-मंगलसूत्र', Shehnaaz Gill संग की वीडियो कॉल

Alia Bhatt बेटी Raha को लेकर गईं 'बुआ' Kareena Kapoor Khan के घर, रेनबो ड्रेस में क्यूट दिखीं लाडली

Shruti Haasan का BF Santanu Hazarika से हुआ ब्रेकअप, एक महीने से रह रहे हैं अलग?

Arti Singh ने 'फेरे' के लिए पहनी सॉफ्ट पिंक साड़ी, 'मंगलसूत्र व सिंदूर' रस्म के दौरान हुईं भावुक

Arti Singh ने अपनी विदाई में खुद ड्राइव की गाड़ी, भाई Krushna Abhishek भी हुए हैरान

क्रिकेटर Krunal Pandya ने दूसरे बेटे का किया वेलकम, हॉस्पिटल से न्यूबोर्न बेबी संग शेयर कीं फोटोज

Moushumi Chatterjee का दामाद से झगड़ा: एक्ट्रेस बेटी पायल के अंतिम संस्कार में भी नहीं हुई थीं शामिल

Nysa Devgan ने Akshay-Twinkle के बेटे Aarav संग की पार्टी, BFF Orry ने शेयर की डिनर-फन टाइम की फोटो 

Arti की शादी में Bipasha पिंक शरारा में दिखीं स्टनिंग, Yuvika-Devoleena भी खूबसूरत लुक में आईं नजर

Agastya Nanda ने अवॉर्ड शो में बहन Navya Naveli Nanda का गाउन किया फिक्स, वीडियो ने जीता दिल

Arti Singh अपनी ब्राइडल एंट्री के दौरान हुईं इमोशनल, 'भाभी' Kashmera Shah भी रोक नहीं पाईं अपने आंसू

Jasmin Bhasin-Aly Goni इसी साल करने वाले हैं शादी? एक्टर ने कहा- 'शायद कुछ हो सकता है'

Gautam Singhania की पूर्व पत्नी Nawaz Modi तलाक समझौते पर बोलीं- 'मैं बस 25 प्रतिशत हिस्सेदारी..'