हाल ही में, दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका ने रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाया है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
दो साल पहले बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन ने पूरे देश को हैरान कर दिया था। एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत ‘पवित्र रिश्ता’ से की थी और फिर टीवी छोड़ फिल्म ‘काई पो छे’ से उन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था।
14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने सफल करियर को पीछे छोड़ हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। हालांकि, उनके परिवार का कहना था कि, ये आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या थी। सुशांत के परिवार ने एक्टर की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) पर कई आरोप भी लगाए थे। इस मामले की जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को दी गई थी।
(ये भी पढ़ें- सारा-जान्हवी ने एक समय में दो भाइयों को किया था डेट, करण ने अपने शो में किया खुलासा)
सुशांत के निधन के दो साल बाद भी इस मामले की जांच चल रही है और आए दिन कोई न कोई बात सुर्खियों में रहती है, जिससे मामले में और हलचल मच जाती है। हाल ही में, ‘इंडिया न्यूज’ के साथ बातचीत में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर उनका जीवन बर्बाद करने का आरोप लगाया है। प्रियंका ने कहा, “सुशांत सिंह राजपूत का जीवन 2019 से बर्बाद हो गया, क्योंकि रिया चक्रवर्ती ने उनके जीवन में प्रवेश किया था। छह दिनों के भीतर पहली बार मेरे और मेरे भाई के बीच गलतफहमी हुई थी।”
प्रियंका सिंह ने आगे बताया कि, वह अब भी दृढ़ता से मानती हैं कि उनके भाई सुशांत की मौत एक हत्या थी। उन्होंने कहा, “जिन लोगों ने रिया को बचाया और उनके न्याय के बारे में बात की, उन्होंने कभी इस देश में हो रहे महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में बात नहीं की, लेकिन हर कोई रिया के लिए आया था। जो लोग महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में नहीं बोलते थे, वे उन्हें बचाने के लिए आए थे। रिया को आपने सुशांत को नष्ट करने के लिए भेजा था।”
प्रियंका ने यह भी बताया कि, कैसे बॉलीवुड ने उनके भाई की मौत में एक प्रमुख भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा, “सुशांत किसी भी क्लब का हिस्सा नहीं था, फिर भी वह बहुत अच्छा कर रहा था। इसकी वजह से इंडस्ट्री में लोग परेशान थे। आप जानते हैं कि, वह इस पेशे पर निर्भर नहीं थे, सुशांत ने पहले कहा था कि, वह अन्य चीजों का हिस्सा बनना पसंद करते हैं और जो इन बड़े लोगों को परेशान करता था। वे सब उनके पीछे हो लिए थे।”
बता दें कि, 12 जुलाई 2022 को एनसीबी ने सुशांत की मौत के मामले से जुड़ी एक फाइल का मसौदा तैयार किया था, जिसमें कहा गया था कि, रिया चक्रवर्ती ही अपने भाई व अन्य लोगों से सुशांत को गांजा मुहैया कराती थीं।
(ये भी पढ़ें- अनमोल अंबानी और कृशा शाह की अनदेखी तस्वीर आई सामने, हाथ थामे रोमांटिक होता दिखा कपल)
फिलहाल, आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।