दुल्हन ने पहना मोटिफ्स कढ़ाई वाला पीच लहंगा, डबल ऑर्गेंजा दुपट्टे ने लुक में लगाए चार-चांद

यहां हम आपको एक ऐसी दुल्हन से मिलवाने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी शादी में अपने खूबसूरत लहंगे से पूरी महफिल चुरा ली थी।

By Rinki Tiwari Last Updated: Jan 14, 2022 | 11:13:45 IST

भारतीय शादियां हमेशा से एक आकर्षण का केंद्र रही हैं। शादी में रोशनी से भरी सजावट से लेकर शानदार फूड मेन्यू तक वेडिंग वेन्यू की खूबसूरत सजावट से लेकर स्टनिंग आउटफिट्स को फ्लॉन्ट करने तक, हर चीज का बखूबी ध्यान रखा जाता है। शादी भले ही दो आत्माओं का मेल होता है, लेकिन एक दुल्हन ये सुनिश्चित करती है कि, वो अपने वेडिंग लुक से लड़कियों को प्रेरित करे।

आज के समय में हम देखते हैं कि, लड़कियां अब अपने मन पसंद के ब्राइडल लुक्स का चुनाव करती हैं। पहले के समय में लड़कियों को उनके माता-पिता या फिर ससुराल वालों के द्वारा चुने गए आउटफिट्स को पहनने पड़ते थे, लेकिन अब वक्त बदल गया है। अब दुल्हनें न केवल अपनी पसंद की ड्रेसेस पहनती हैं, बल्कि यूनिक कलर्स को भी अपने ब्राइडल लुक्स में शामिल करती हैं। हाल ही में, हमें एक ऐसी ही दुल्हन मिलीं, जिन्होंने अपनी शादी में लाल रंग को छोड़ पीच कलर का एक सुंदर लहंगा पहनकर अपने वेडिंग लुक से लड़कियों को प्रेरित किया है।

(ये भी पढ़ें- इस दुल्हन ने अपनी शादी में पहनी परदादी और नानी की साड़ी व जेवर, लगीं बेहद खूबसूरत)

मिलिए हमारी ‘ब्राइड ऑफ द वीक’ शुभांगी लाडीवाला से, जिन्होंने हाल ही में अपने जीवन के प्यार सिद्धार्थ जैन के साथ शानदार अंदाज में शादी की थी। अपनी शादी में दुल्हन शुभांगी गहरे रंगों को छोड़कर न्यूड रंग के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने पीच कलर का लहंगा पहना था, जिस पर फ्लोरल मोटिफ्स की कढ़ाई बारीकी के साथ की गई थी।

उन्होंने अपने लुक को हेम-बॉर्डर और हैवी मोटिफ स्प्रे वर्क वाले ब्लाउज और जरी बॉर्डर वाले डबल ऑर्गेंजा दुपट्टे के साथ पेयर किया था। एक दुपट्टे को उन्होंने अपने ब्लाउज के साथ पेयर किया था और एक को उन्होंने अपने सिर पर ओढ़ रखा था।

शुभांगी ने हरे रंग के ड्रोप्स वाले चोकर, मैचिंग इयररिंग्स, एक राजस्थानी मांग टीका और एक नथ के साथ अपने लुक को पूरा किया था। कुंदन चोकर नेकलेस सेट में चांदबाली ड्रॉप्स दुल्हन को रीगल लुक दे रही थीं। इसके साथ शुभांगी ने एक और टू-टियर नेकपीस और क्रिस्टल व मोतियों से डिज़ाइन किया गया हाथफूल पहना था, जिसमें वह राजकुमारी की तरह लग रही थीं।

हाई डिफाइन्ड आईब्रो के साथ सॉफ्ट और कम से कम मेकअप, बोल्ड और ग्लिटरी आई शैडो और न्यूड लिपस्टिक ने शुभांगी के ब्राइडल मेकअप को आकर्षक बना दिया था। बीच की मांग फाड़ते हुए उन्होंने अपने बालों में बन बनाया था और उसे खूबसूरत फूलों से सजा दिया था।

(ये भी पढ़ें- सब्यसाची की इस दुल्हन ने पहना मैरून वेलवेट लहंगा, डबल दुपट्टे के स्टाइल ने खींचा ध्यान)

दूसरी ओर, उनके दूल्हे ने सफेद रंग की शाही शेरवानी को चुना था, जो दुल्हन शुभांगी के साथ एक दम परफेक्ट लुक दे रहा था। उन्होंने इसे पगड़ी और ब्रोच के साथ स्टाइल किया था। दूल्हे अपने ग्रूम लुक में हैंडसम लग रहे थे।

(ये भी पढ़ें- सब्यसाची दुल्हन अदिति मोहन ने पहना फिरोजी रंग का लहंगा, वेडिंग लुक ने खींचा ध्यान)

फिलहाल, हमें दुल्हन का पीच लहंगा बेहद खूबसूरत लगा। वैसे, आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

Shahid-Kareena के ब्रेकअप से 'जब वी मेट' की शूटिंग पर नहीं पड़ा कोई असर, Imtiaz Ali ने किया खुलासा

क्या Ranveer Singh ने बेबी के जन्म से पहले Deepika Padukone संग शादी की तस्वीरें IG से कर दीं डिलीट?

गुजरात मूल के अरबपति Umar Kamani ने मॉडल Nada Adelle संग की शादी, जिसमें खर्च हुए 209 करोड़ रुपए

Hrithik Roshan और John Abraham अपने स्कूल के दिनों की अनदेखी फोटो में यूनिफॉर्म पहने दिखे बेहद क्यूट

Isha Ambani ने Met Gala में रिपीट किया कमल वाला 'हाथपोचा' और फ्लोरल चोकर, 3डी ड्रेस में दिखीं सुंदर 

Met Gala 2024: Sudha Reddy ने पहना 83 करोड़ का आउटफिट, 180 कैरेट डायमंड हार से किया स्टाइल

Deepika Padukone 'Met Gala' स्किप कर Ranveer संग बेबीमून के लिए हुईं रवाना! फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Shah Rukh Khan से मिलकर बेहद खुश हुईं Prithvi Shaw की GF Nidhhi Tapadiaa, फैन ने कहा- 'लकी गर्ल'

Met Gala 2024: Alia Bhatt ने पहनी 3डी फ्लोरल सब्यसाची साड़ी, यूनिक बन से लुक में लगाए चार-चांद

सिंगर Ananya Birla ने छोड़ी म्यूजिक इंडस्ट्री, चौंकाने वाला पोस्ट शेयर कर कहा- 'यह कठिन निर्णय था'

Met Gala 2024: Isha Ambani के हैंड एम्ब्रॉयडर्ड साड़ी गाउन को बनाने में लगे 10000 घंटे, जानें खासियत

SLB ने एक इवेंट में Richa Chadha को किया किनारे और भतीजी Sharmin को लाए अपने पास, बुरी तरह हुए ट्रोल

Kapil Sharma ने Sonakshi Sinha से उनकी शादी पर किया सवाल, तो एक्ट्रेस बोलीं- 'जले पर नमक डाल रहे'

Shweta Tiwari ने वेकेशन से अपनी ​हॉट फोटोज कीं शेयर, फैन ने कहा- 'यकीन नहीं होता कि वह 43 की हैं'

Sanjana Ganesan ने दिखाया बेटे अंगद का चेहरा, Jasprit Bumrah को चीयर करते दिखे पत्नी व बेटे

Ankita Lokhande ने Madhuri Dixit का आइकॉनिक लुक किया रीक्रिएट, नेटिजंस ने कहा- 'कोशिश फेल'

पाकिस्तानी एक्टर Zuhab Khan ने Wania Nadeem से रचाई शादी, व्हाइट आउटफिट में बेहद प्यारा दिखा कपल

नई दुल्हन Arti Singh का ससुराल में हुआ भव्य स्वागत, सरप्राइज से हैरान दिखीं एक्ट्रेस

Dipika Kakar ने बॉडी शेमिंग के लिए ट्रोलर्स को दिया जवाब, बताया वेट लॉस पर क्यों नहीं दे रहीं ध्यान

Bobby Deol ने 'एनिमल' में 3 शादी करने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'हम देओल हैं हमारा दिल भरता ही नहीं'