महामारी ने भले ही भारतीय शादियों का ढंग बदल दिया हो, लेकिन इसके बावजूद दुल्हनों में अपने स्पेशल दिन पर सर्वश्रेष्ठ दिखने का उत्साह कम नहीं हुआ है। वे दिन गए, जब ब्राइडल आउटफिट्स का मतलब लाल रंग का जोड़ा होता था। आजकल दुल्हनें अपने वेडिंग आउटफिट्स को सोशल मीडिया सेंसेशन बनाने के लिए अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकल रही हैं।
यहां हम आपको सब्यसाची दुल्हन अदिति मोहन के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्होंने अपनी शादी के दिन फिरोजी रंग का फ्लोरल लहंगा पहना था। सब्यसाची ने पिछले कुछ सालों में कई सेलिब्रिटी दुल्हनों को सजाया है। इसलिए अब नई दुल्हनों ने भी उन पर भरोसा करना शुरू कर दिया है।
दुल्हन अदिति मोहन ने सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन किए हुए ब्राइडल आउटफिट से हमें मंत्रमुग्ध कर दिया था। उनका ब्राइडल लुक बहुत मिनिमल था, लेकिन फिर भी सभी का ध्यान आकर्षित करने के लिए पर्याप्त था। उनके लहंगे पर गोल्डन और लाल फूलों के डिज़ाइन से सीक्विन वर्क किया गया था और लहंगे की कली को बूटी वर्क से सजाया गया था। उनका लहंगा तीन बॉर्डर का मिश्रण था। सभी के बीच में एक लाल मखमली बॉर्डर था, जिस पर बीच में गोल्डन फ्लोरल पैचवर्क का काम हुआ था।
उन्होंने अपनी भारी कढ़ाई वाली स्कर्ट को मैचिंग ब्लाउज के साथ पेयर किया था, जो आलिया भट्ट के दिवाली पूजा लुक से प्रेरित था। उन्होंने प्लंजिंग नेकलाइन चोली-कट वाला ब्लाउज पहना था, जिस पर पाइपिंग की तरह गोल्डन वर्क के साथ मल्टीकलर थिन बॉर्डर था। उन्होंने आधे बंधे हुए ढीले-ढाले बालों, लाइट मेकअप आईज और न्यूड लिपस्टिक के साथ अपने लुक को मिनिमल रखा था। वहीं, दुल्हन की ज्वेलरी की बात करें, तो उन्होंने अपने लुक को व्हाइट पर्ल्स, मैचिंग इयररिंग्स, मांग टीका, मल्टीकलर स्टोन नेकपीस से कंप्लीट किया था। उन्होंने दो पारंपरिक कड़ा, एक कुंदन की अंगूठी और मल्टीकलर चूड़ियां भी पहनी थी।
(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा से लेकर रुबीना दिलैक तक, सेलेब जिन्होंने शाही अंदाज में 'महल' में रचाई शादी)
वहीं, दुल्हन अदिति मोहन अपनी मेहंदी के दिन गुलाबी और सफेद रंग के ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। मेहंदी के लिए अदिति ने रिया कपूर द्वारा डिजाइन किया हुआ आउटफिट पहना था। उन्होंने फ्लोरल जरी एंब्रॉयडरी वाला फ्यूशिया पिंक शॉर्ट कुर्ता पहना था, जिसे उन्होंने व्हाइट और गोल्ड सिल्क पैंट के साथ पेयर किया था। उन्होंने इस लुक के साथ अपना मेकअप कम से कम रखा था। हालांकि, उनके ड्रेस में जिस चीज ने हमारा ध्यान आकर्षित किया, वह उनका दुपट्टा और आभूषण थे। उन्होंने इसके साथ अपनी मां की शादी का दुपट्टा पहना था, जिस पर जरी वर्क था। इसके अलावा, उन्होंने अपने लुक को अपनी परदादी की ज्वेलरी पहनकर कंप्लीट किया था, जिसमें हरे मोती के साथ एक कुंदन हार और मैचिंग ड्रॉप इयररिंग्स शामिल थे।
(ये भी पढ़ें: 10 सब्यसाची दुल्हनें, जिन्होंने शादी में पहना ऑरेंज कलर का लहंगा, ब्राइडल लुक से नहीं हटेंगी नजरें)
अपने संगीत और कॉकटेल सेरेमनी के लिए अदिति मोहन ने मनीष मल्होत्रा का गोल्डन लहंगा पहना हुआ था। उन्होंने इस फंक्शन के लिए गोल्डन कलर का लहंगा चुना था। जिसके चारों तरफ मिरर वर्क था। उन्होंने एक बोल्ड स्मोकी आईज लुक और न्यूड लिपस्टिक चुना था। उन्होंने अपने लुक को गोल्ड नेकलेस, इयररिंग्स और कड़े के साथ कंप्लीट किया था।
(ये भी पढ़ें: नेपाली दुल्हन ने अपनी शादी में पहनी सब्यसाची की चंदेरी बनारसी साड़ी, दिखीं बेहद खूबसूरत)
फिलहाल, हमें दुल्हन अदिति मोहन के ये सभी लुक्स बेहद पसंद आए। वैसे, आपको कैसे लगे? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।