'द कपिल शर्मा शो' के कलाकारों की फीस: कपिल के एक एपिसोड का चार्ज जानकर हो जाएंगे हैरान

टीवी का मशहूर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' एक बार फिर अपने नए अवतार में वापस आ रहा है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं शो के किस कलाकार की कितनी फीस है।

By Varsha Kharkhodia Last Updated: Sep 4, 2022 | 11:50:16 IST

पॉपुलर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' इन दिनों काफी सुर्खियों में है। यह शो टीवी पर लंबे समय बाद फिर से कमबैक कर रहा है। ये शो का चौथा सीजन है, जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। यह शो 10 सितंबर 2022 से शुरू होगा।

हालांकि, इस बार शो में कुछ चेहरे नजर नहीं आने वाले हैं, जिनमें कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह का नाम शामिल है। बताया जा रहा है कि कृष्णा का मामला पैसों पर अटक गया है। वहीं भारती अपने बेबी की देखरेख में बिजी हैं। हालांकि, बाकी टीम मेंबर्स शो के हर एपिसोड में दिखाई देंगे। क्या आप जानते हैं कि ये सभी शो के लिए कितनी फीस वसूलते हैं।

(ये भी पढ़ें- 'द कपिल शर्मा शो' के किरदारों के रियल लाइफ पार्टनर्स, जानें बच्चा यादव और चंदू की पत्नी के बारे में)

1. कपिल शर्मा

शो के मेन लीड कपिल शर्मा ही हैं। सबसे मोटी फीस वही लेते हैं। कपिल एक एपिसोड के लिए 50 लाख रुपए चार्ज करते हैं। शो के हफ्ते में 2 एपिसोड आते हैं, ऐसे में कपिल हर हफ्ते 1 करोड़ रुपए कमाते हैं।

2. कृष्णा अभिषेक

'द कपिल शर्मा शो' में यूं तो इस बार कृष्णा नहीं दिखाई देंगे, लेकिन उन्होंने कभी 'सपना' बनकर तो कभी धर्मेंद्र बनकर दर्शकों का मनोरंजन किया है। शो में हिस्सा न होने की वजह से उनके फैंस उदास हैं। बता दें कि, कृष्णा एक एपिसोड के लिए 10 से 12 लाख रुपए चार्ज करते थे।

3. भारती सिंह

प्रेग्नेंसी से पहले भारती सिंह इस शो का हिस्सा रही हैं। कपिल और भारती में दोस्ती काफी अच्छी है। फिर भी वह इस शो का हिस्सा नहीं हैं, क्योंकि वह कुछ समय पहले ही एक बेटे की मां बनी हैं और इसलिए वह ज्यादा काम नहीं ले रही हैं। भारती प्रति एपिसोड 10 से 12 लाख रुपए चार्ज करती थीं।

(ये भी पढ़ें- 'द कपिल शर्मा शो' को किसने कहा अलविदा और किसकी हुई विदाई? जानें सभी के बारे में)

4. चंदन प्रभाकर

कपिल और चंदन कॉलेज के समय से साथ हैं। दोनों एक-दूसरे के काफी पुराने दोस्त हैं। वह शो में शुरू से कपिल के साथ हैं और इस बार भी 'चंदू' आपको गुदगुदाने आ रहे हैं। उनकी फीस की बात करें, तो वह 7 लाख रुपए चार्ज करते हैं।

5. कीकू शारदा

कीकू शारदा भी कपिल के साथ शुरू से जुड़े हैं। वह अपने हर किरदार से लोगों का मनोरंजन करते हैं, फिर चाहे वह 'बंपर', 'फनी देओल' या 'बच्चा यादव' हो। अपनी परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने वाले मशहूर कीकू शो में 5 लाख रुपए प्रति एपिसोड चार्ज करते हैं।

6. सुमोना चक्रवर्ती

सुमोना चक्रवती भी शो के पहले सीजन से जुड़ी हुई हैं। हालांकि, वह बीच-बीच में नजर नहीं आईं, लेकिन कभी अपने बड़े होंठों के कारण तो कभी कपिल की प्रेमिका बनकर एक्ट्रेस ने लोगों का खूब मनोरंजन किया है। सुमोना प्रति एपिसोड 7 लाख रुपए चार्ज करती हैं।

7. अर्चना पूरन सिंह

'द कपिल शर्मा शो' की जज अर्चना पूरन सिंह को अगर शो की जान कहा जाए, तो ये गलत नहीं होगा। उनकी तेज हंसी और कपिल संग नोक-झोंक को काफी पसंद किया जाता है। एक रिपोर्ट की मानें, तो सिर्फ जज की कुर्सी पर बैठकर हंसने के लिए एक्ट्रेस को 10 लाख रुपए प्रति एपिसोड मिलते हैं।

(ये भी पढ़ें- कॉमेडियन कपिल शर्मा की पांच सबसे महंगी चीजें, करोडों का है बंगला तो चलते हैं इस रॉयल कार से)

फिलहाल, क्या आप 'द कपिल शर्मा शो' के चौथे सीजन के लिए एक्साइटेड हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

Mouni Roy ने अपने पहले शो की शूटिंग के दौरान सिर्फ 3 घंटे सोने को किया याद, बताई अपनी पहली सैलरी

जब Naga Chaitanya ने स्वीकारी थी रिलेशनशिप में 'टू-टाइमिंग' की बात, कहा था- 'हर चीज का अनुभव होना..'

Amarjot के बेटे के जन्म के बाद Chamkila को पहली पत्नी से हुआ था एक और बच्चा, Imtiaz ने किया खुलासा

Harman Baweja और उनकी न्यूट्रिशनिस्ट पत्नी Sasha Ramchandani ने दूसरे बच्चे का किया स्वागत: रिपोर्ट

जब Rishi Kapoor ने अपने ट्वीट में Alia Bhatt के IQ पर किया था कटाक्ष, Sonakshi को किया था फैट-शेम

जब Rishi Kapoor ने Ranbir के एक टाइम पर 4 लड़कियों को डेट करने का किया खुलासा, बाद में दी थी सफाई

Shekhar Suman बेटे Aayush के निधन के बारे में बात करते वक्त हुए भावुक, कहा- 'मैं रात भर उसकी बॉडी..'

Adil Khan Durrani से तलाक के बाद Rakhi Sawant का पूर्व पति Ritesh संग हुआ पैचअप? एक साथ आए नजर

Ranbir Kapoor बेटी Raha को गोद में लिए आए नजर, फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस में बेहद क्यूट दिखीं लाडली

Mannara Chopra ने Parineeti संग अनबन की अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया, Priyanka को बताया अपनी 'प्रेरणा'

Mahira Khan आइस-ब्लू गाउन में आईं नजर, Aishwarya Rai के 'कान्स' लुक से मैच करता दिखा आउटफिट

Met Gala 2024: एक टिकट की कीमत है 60 लाख रुपए, पूरी टेबल की प्राइस आपको कर देगी हैरान

Erika Hammond की ब्राइडल ज्वेलरी डिजाइन में लगे थे 2 महीने, रिंग्स से ब्रेसलेट तक सब कुछ था स्पेशल

Ranbir Kapoor ने अपने घर के ज्वेलरी कलेक्शन के बारे में की बात, कहा- 'जब राहा पैदा हुई थी तो..'

Abhishek Bachchan ने 'गलती' के बारे में लिखा क्रिप्टिक नोट, 17वीं एनिवर्सरी के 8 दिन बाद किया पोस्ट

Shruti Haasan संग ब्रेकअप रूमर्स पर Santanu Hazarika ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'आई एम सॉरी..'

Alia Bhatt की बेटी Raha अपनी नानी के घर पर हुईं स्पॉट, मासी Shaheen को प्यार से पकड़े आईं नजर

दुल्हन Arti Singh का ससुराल में हुआ ग्रैंड वेलकम, एक्ट्रेस ने दिखाई अपने नए घर की झलक

भारतीय मूल के अरबपति Ankur Jain ने पूर्व WWE रेसलर से की शादी, Rahul Mishra के गाउन में दिखीं Erica

Taapsee Pannu ने अपने वेडिंग लुक्स को किया डिकोड, 'सलवार-कमीज' पहनने की वजह का किया खुलासा