टीवी होस्ट-इंफ्लुएंसर शिवानी बाफना ने बॉयफ्रेंड श्याम से की शादी, यूनिक लहंगे में दिखीं बेहद स्टनिंग

बॉलीवुड टीवी होस्ट और इंफ्लुएंसर शिवानी बाफना ने हाल ही में, अपने बॉयफ्रेंड श्याम शाह के साथ शादी की है। उनकी शादी की झलकियां सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

By Rinki Tiwari Last Updated: Dec 25, 2021 | 15:21:18 IST

इस साल शादियों के सीजन में बॉलीवुड, खेल और टीवी जगत के कई सितारों ने अपने लाइफ पार्टनर के साथ अपने जीवन की नई शुरुआत की है। वरुण धवन-नताशा दलाल, राजकुमार राव-पत्रलेखा पॉल, विक्की कौशल-कैटरीना कैफ, श्रद्धा आर्या-राहुल नागल और अंकिता लोखंडे-विक्की जैन के साथ अब इस लिस्ट में बॉलीवुड टीवी होस्ट और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर शिवानी बाफना (Shivani Bafna) का नाम भी जुड़ गया है।

जी हां, अपने यूनिक कंटेंट से अपने फैंस को प्रेरित करने वाली शिवानी बाफना ने अपने ‘जीवन के प्यार’ श्याम शाह के साथ शादी रचा ली है। श्याम शाह पेशे से एक डांसर हैं। कपल ने आज यानी 25 दिसंबर 2021 को जयपुर में शादी रचाई। उनकी शादी की झलकियां सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट-रणबीर कपूर ने फैमिली संग मनाई क्रिसमस, रेड ड्रेस में हॉट लग रहीं एक्ट्रेस)

शिवानी बाफना ने अपनी शादी में पीच कलर का लहंगा पहना था। एक लॉन्ग चोली के साथ उनका लहंगा भारी कढ़ाई के साथ बेहद ही खूबसूरत लग रहा था। टीवी होस्ट ने अपने लुक को डायमंड की ज्वेलरी के साथ पूरा किया था, जिसमें माथा पट्टी, नेकलेस, नथ और इयररिंग्स शामिल हैं। लाइट मेकअप के साथ उन्होंने अपना लुक बेहद एलिगेंट रखा था। वो अपने वेडिंग लुक में काफी ज्यादा प्यारी लग रही थीं।

वहीं, उनके दूल्हे राजा श्याम शाह ने क्रीम कलर की बंदगला जैकेट के साथ मैचिंग शेरवानी पहनी थी। मैचिंग कलर की दोशाला और साफा के साथ दूल्हे ने अपने लुक को पूरा किया था। उनकी शादी के एक वीडियो में वरमाला के समय शिवानी बाफना भावुक होते हुए नजर आ रही हैं।

अपनी प्री-वेडिंग सेरेमनी में शिवानी बाफना ने लाल रंग का सुंदर लहंगा पहना था और उनके होने वाले पति श्याम शाह भी अपने आउटफिट में हैंडसम लग रहे थे। इस दौरान श्याम शाह, शिवानी को प्रपोज करते हुए नजर आए थे।

(ये भी पढ़ें- गौहर खान पति जैद संग लंदन में मना रहीं पहली एनिवर्सरी, एक्ट्रेस ने शेयर कीं शादी की अनदेखी तस्वीरें)

शिवानी बाफना और उनके पति श्याम शाह ने अपनी इंगेजमेंट सेरेमनी में काफी ज्यादा मस्ती की थी। अपनी इंगेजमेंट के लिए शिवानी ने बेज कलर का लहंगा पहना था। अपने लुक को इंफ्लुएंसर ने डायमंड की ज्वेलरी और मिनिमल मेकअप के साथ बेहद खूबसूरती से निखारा था। वहीं, उनके प्यार श्याम ने ब्लैक कुर्ते के साथ सफेद पायजामा पहना था।

(ये भी पढ़ें- श्रद्धा आर्या ने पति राहुल नागल संग मालदीव में एंजाय किया डिनर डेट, देखें झलकियां)

फिलहाल, हम भी शिवानी बाफना को उनकी शादी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। वैसे, आपको उनका वेडिंग लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

Met Gala 2024: Sudha Reddy ने पहना 83 करोड़ का आउटफिट, 180 कैरेट डायमंड हार से किया स्टाइल

Deepika Padukone 'Met Gala' स्किप कर Ranveer संग बेबीमून के लिए हुईं रवाना! फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Shah Rukh Khan से मिलकर बेहद खुश हुईं Prithvi Shaw की GF Nidhhi Tapadiaa, फैन ने कहा- 'लकी गर्ल'

Met Gala 2024: Alia Bhatt ने पहनी 3डी फ्लोरल सब्यसाची साड़ी, यूनिक बन से लुक में लगाए चार-चांद

सिंगर Ananya Birla ने छोड़ी म्यूजिक इंडस्ट्री, चौंकाने वाला पोस्ट शेयर कर कहा- 'यह कठिन निर्णय था'

Met Gala 2024: Isha Ambani के हैंड एम्ब्रॉयडर्ड साड़ी गाउन को बनाने में लगे 10000 घंटे, जानें खासियत

SLB ने एक इवेंट में Richa Chadha को किया किनारे और भतीजी Sharmin को लाए अपने पास, बुरी तरह हुए ट्रोल

Kapil Sharma ने Sonakshi Sinha से उनकी शादी पर किया सवाल, तो एक्ट्रेस बोलीं- 'जले पर नमक डाल रहे'

Shweta Tiwari ने वेकेशन से अपनी ​हॉट फोटोज कीं शेयर, फैन ने कहा- 'यकीन नहीं होता कि वह 43 की हैं'

Sanjana Ganesan ने दिखाया बेटे अंगद का चेहरा, Jasprit Bumrah को चीयर करते दिखे पत्नी व बेटे

Ankita Lokhande ने Madhuri Dixit का आइकॉनिक लुक किया रीक्रिएट, नेटिजंस ने कहा- 'कोशिश फेल'

पाकिस्तानी एक्टर Zuhab Khan ने Wania Nadeem से रचाई शादी, व्हाइट आउटफिट में बेहद प्यारा दिखा कपल

नई दुल्हन Arti Singh का ससुराल में हुआ भव्य स्वागत, सरप्राइज से हैरान दिखीं एक्ट्रेस

Dipika Kakar ने बॉडी शेमिंग के लिए ट्रोलर्स को दिया जवाब, बताया वेट लॉस पर क्यों नहीं दे रहीं ध्यान

Bobby Deol ने 'एनिमल' में 3 शादी करने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'हम देओल हैं हमारा दिल भरता ही नहीं'

Bharti Singh के बेटे Golla से मिलती-जुलती है Ranbir की बेटी Raha की शक्ल, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

Anjali Arora 'श्री रामायण कथा' में निभाएंगी 'माता सीता' का किरदार, नेटिजन ने कहा- 'मंथरा के लिए..'

जब Aishwarya-Aaradhya ने Navya Nanda को किया नजरअंदाज, कथित झगड़े के बीच पुराना वीडियो आया सामने

जब Boney Kapoor ने 'गुड न्यूज' के सवाल पर Salman Khan को दिया था जवाब, जोर से हंसने लगी थीं Sridevi

Sunny Deol ने परिवार में सौभाग्य लाने के लिए की बहू Drisha की तारीफ, कहा- 'चीजें ठीक से क्यों...'