फर्स्ट डेट पर निक के 'किस' न करने से क्यों अपसेट हो गई थीं प्रियंका चोपड़ा? जानिए पूरा किस्सा

प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस की पहली डेट पर दोनों के बीच 'किस' नहीं हुई थी। जिस वजह से प्रियंका अपसेट हो गई थीं, तो चलिए जानते हैं क्यों फर्स्ट डेट पर निक ने प्रियंका को किस नहीं किया था?

By Hrishabh Parmar Last Updated: Sep 16, 2020 | 23:14:16 IST

प्यार का पहला एहसास लोग अपनी ज़िंदगी में कभी भूलना नहीं चाहते या फिर यूं कहिए कि चाह कर भी भूल नहीं पाते हैं। क्योंकि पहली मुलाकात, पहली डेट, और पहली किस, ये कुछ ऐसी चीज़ें हैं जो लोगों के प्यार को हमेशा तरो-ताज़ा रखती हैं। लेकिन ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके हसबैंड निक जोनस (Nick Jonas) की फर्स्ट डेट इससे थोड़ा हट कर थी। यहां तक की निक ने प्रियंका को फर्स्ट डेट पर 'किस' तक नहीं किया था और इस बात से प्रियंका अपसेट भी हो गई थीं। तो आइये जानते हैं कैसी थी निक-प्रियंका की फर्स्ट डेट, और क्यों नहीं किया निक ने प्रियंका चोपड़ा को 'किस'?

ऐसे शुरू हुई थी निक और प्रियंका में बातचीत

इंटरनेशनल फेम एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से पहली मुलाकात को लेकर निक जोनस ने एक अमेरिकी चैट शो पर बताया था कि उनकी और प्रियंका की पहली मुलाकात कैसे हुई, कैसे एक-दूसरे के प्यार में पड़े? उन्होंने बताया कि, "सितंबर, 2016 में प्रियंका को मैंने ट्विटर पर एक मैसेज लिखकर कहा, 'मैं हमारे कई म्यूचुअल फ्रेंड्स से सुन रहा हूं कि हमें मिलना चाहिए।' इसके बाद प्रियंका ने मुझे अपना फोन नंबर दिया, जिसके बाद हम दोनों के बीच बातें होने लगीं। उन्होंने बताया कि यह बात बहुत ही दोस्ताना होती थी जिसमें थोड़ी बहुत फ्लर्टिंग भी हुआ करती थी।" ये भी पढ़ें:पत्नी अंजली की बदौलत गूगल सीईओ हैं सुन्दर पिचाई, बेहद रोमांटिक है इनकी लव स्टोरी    


6 महीने फोन पर बात करने के बाद मिले थे निक और प्रियंका

इसके अलावा निक ने बताया था कि, "हम करीब 6 महीने तक टेक्स्ट (Text) मैसेज में बात करते रहे, लेकिन असल में हम तब तक मिले नहीं थे।" अपनी बात को पूरा करते हुए निक ने कहा, "इसके बाद हम मेट गाला (Met Gala) में मिले और वहां हमने साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड किया था।" निक के मुताबिक, "साल 2017 में Vanity Fair Oscars की आफ्टर पार्टी में वे दोनों पहली बार मिले। प्रियंका ने वहां 'बार' में एंट्री की, जहां निक पहले से मौजूद थे। प्रियंका को देखकर निक उनकी तरफ आकर्षित होकर अपने घुटनों पर बैठ गए और उन्हें कहा कि तुम रियल हो, तुम अब तक कहां थी?" (ये भी पढ़ें: आशा भोसले ने 16 की उम्र में की थी पहली शादी, लेकिन दूसरी मैरिज ने कुछ ऐसे बदली जिंदगी)

ऐसे फर्स्ट डेट पर मिले थे प्रियंका-निक

यही वो समय था जिसके बाद इन दोनों की पहली डेट का वक्त आया। निक जोनस, प्रियंका के बुलावे पर फर्स्ट डेट के लिए उनके अपार्टमेंट पर गए थे। प्रियंका के घर पर उस वक्त उनके साथ उनकी मां मधु चोपड़ा भी मौजूद थीं। 2018 में प्रियंका और निक ने वोग़ (Vogue) को दिए एक इंटरव्यू में अपनी पहली डेट को लेकर खुलकर बात की थी। प्रियंका ने कहा था, "हम अपनी पहली डेट पर घंटों तक साथ थे, निक ने जाने से पहले मेरी पीठ पर हाथ सहराया था।" प्रियंका की बात को आगे बढ़ाते हुए निक ने कहा कि, लेकिन हमारी पहली डेट पर कोई 'किस' नहीं हुई थी। (ये भी पढ़ें: जब सलमान और विवेक के बाद अनिल अंबानी से उड़ी थी ऐश्वर्या राय के लिंकअप की अफवाह)

फर्स्ट डेट पर निक के 'किस' न करने से अपसेट हो गई थीं प्रियंका चोपड़ा

इतना ही नहीं निक ने कहा, "इस बात से प्रियंका अपसेट भी हो गई थीं। "हालांकि, मैंने उन्हें 'किस' न करने का कारण खुलकर बताया था। लेकिन, आजतक प्रियंका इस बात को लेकर शिकायत करती हैं।" निक जोनस ने बताया कि, उन्होंने प्रियंका को उनकी मां की वजह से फर्स्ट डेट पर 'किस' नहीं किया था। उनके मुताबिक, वो प्रियंका की मां के लिए रिस्पेक्ट शो करना चाहते थे। निक की बात को आगे बढ़ाते हुए प्रियंका ने मज़ाकिया लहज़े में कहा, "कुछ ज्यादा ही रिस्पेक्ट शो की थी।" 

दोनों की इस मुलाकात के तीन दिन बाद निक ने अपनी मां को फोन कर बताया कि प्रियंका ही वो लड़की हैं जिससे वो शादी करना चाहते हैं। इसके बाद प्रियंका का बर्थडे सेलिब्रेट करने दोनों ग्रीस गए जहां उन्होंने प्रियंका को अपने दिल की बात बताई। निक ने घुटनों पर बैठकर प्रियंका को प्रपोज करते हुए कहा, 'क्या तुम मुझसे शादी कर मुझे दुनिया का सबसे खुश शख्स बनाओगी?'

दिसंबर 2018 में शादी के बंधन में बंध गया था ये जोड़ा

जिसके बाद अगस्त 2018 में प्रियंका चोपड़ा ने अपने 'रोके' की खबर मीडिया में देकर सबको चौंका दिया। इसके बाद इसी साल दिसंबर 2018 में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में जोधपुर के 'उम्मेद पैलेस' में शादी रचा ली। इस जोड़े ने हिन्दू व क्रिश्चयन दोनों ही रीति-रिवाज़ से शादी की थी। निक 16 सितंबर 2020 को अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं। खास बात यह है कि प्रियंका निक से 7 साल बड़ी हैं।

फिलहाल, ये इंटरनेशनल कपल अपनी मैरिज लाइफ को खूब एंजॉय कर रहा है। आए दिन निक और प्रियंका सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करके फैंस के साथ अपनी लव लाइफ शेयर करते रहते हैं। हम भी दोनों की जोड़ी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको हमारी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की फर्स्ट डेट वाली स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।  

 

Kareena Kapoor Khan ने बताया तैमूर-जेह को सिखाने के लिए व​ह और सैफ एक-दूसरे से करते हैं प्यार से बात

Samarth Jurel ने Isha Malviya को बताया 'मौकापरस्त', कहा- 'उन्होंने मीडिया अटेंशन के लिए मुझसे..'

Ranbir Kapoor बेटी Raha को गोद में​ लिए आए नजर, पत्नी Alia संग पहुंचे Varun Dhawan के घर

Parineeti Chopra का पुराना वीडियो देख उनकी नेचुरल ब्यूटी पर फिदा हुए फैंस, देशभक्ति गीत गाती आईं नजर

Shahid Kapoor ने एक बार अपनी Ex-GFs की संख्या का किया था खुलासा, जिन्होंने एक्टर को दिया था धोखा

जब Salman Khan ने Bhansali की भांजी को शादी के लिए किया था प्रपोज, लेकिन उन्होंने कर दिया था मना

Asim Riaz ने Himanshi Khurana से ब्रेकअप के कुछ महीनों बाद मिस्ट्री गर्ल संग शेयर की रोमांटिक फोटो

दिल्ली की 'वड़ा पाव गर्ल' सड़क पर भंडारा करने पर हुईं अरेस्ट! पुलिस ने कहा- 'उन्होंने मिसबिहेव किया'

मिलिए Aditi Rao Hydari के पूर्व पति Satyadeep Misra से, जिन्होंने Masaba Gupta से की है दूसरी शादी

Rubina Dilaik ने जुड़वा बेटियों के जन्म के बाद पति Abhinav संग इंटीमेट पलों को याद करने की कही बात

Aditya Roy Kapur देर रात Shraddha Kapoor के घर के बाहर हुए स्पॉट, फैंस बोले- 'क्या वे साथ हैं?'

Neha Dhupia ने एक इवेंट में Nushrratt Bharuccha को किया नजरअंदाज, नेटिजंस ने सुनाई खरी-खोटी

SRK ने 'KKR' के मैच में शामिल होने पर की बात, अपने अगले प्रोजेक्ट पर कहा- 'थोड़ा रेस्ट कर सकता हूं'

Anushka Sharma के 36वें बर्थडे की झलकियां: स्वादिष्ट पेस्ट्री से शानदार डेकोरेशन तक, सबकुछ था शानदार

Dhanush से तलाक के बाद Aishwarya Rajinikanth ने खरीदा आलीशान घर, पिता Rajinikanth को कराया विजिट

Hema Malini-Dharmendra ने फिर से की शादी, Sunny-Bobby पार्टी में नहीं हुए शामिल, सूत्र ने बताई वजह

Arti Singh 'विदाई' के दौरान फूट-फूटकर रोती आईं नजर, 'भाभी' Kashmera Shah से गले मिलकर हुईं विदा

Shivangi Joshi और Kushal Tandon ने अपनी सगाई की अफवाहों को किया खारिज, एक्टर ने लिखा- 'सोर्स है कौन'

Suhana Khan ने कहा- 'मैंने ब्रेकअप कर लिया', रूमर्ड BF Agastya की मां Shweta ने किया रिएक्ट

'Godrej Group' की स्टोरी: जानें कैसे एक वकील ने ब्रिटिशर्स से लड़कर खड़ी की 1.76 लाख करोड़ की कंपनी