Shraddha Arya से Katrina तक: जानें इन 10 सेलिब्रिटी दुल्हनों ने क्या पकाया था अपनी 'पहली रसोई' में

यहां हम आपको उन सेलिब्रिटी ब्राइड्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अपनी ससुराल से पहली रसोई की झलक दिखाई थीं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Shraddha Arya से Katrina तक: जानें इन 10 सेलिब्रिटी दुल्हनों ने क्या पकाया था अपनी 'पहली रसोई' में

Celebrity Brides First Rasoi: किसी भी सेलिब्रिटी की शादी के समय पूरा सोशल मीडिया उनके प्री-वेडिंग फंक्शन से लेकर शादी के बाद तक की झलकियों से सराबोर हो जाता है। शादी का आउटफिट हो, प्री-वेडिंग फंक्शन्स की थीम या डेकोरेशन हो, हर किसी चीज की चर्चा होती है। इसके अलावा, लाखों फैंस न्यूली मैरिड लाइफ की झलक पाने के लिए अपने पसंदीदा सेलेब के सोशल मीडिया पेजों पर भी अपनी निगाहें गड़ाए रहते हैं।

niti

अभिनेत्रियां अपने नए-नवेले जीवन की झलकियां शेयर करती हैं। इसमें न केवल उनकी खाना पकाने की स्पेशिलिटी दिखाई देती है, बल्कि वे अपनी नई बहू स्किल को भी साबित करती नजर आती हैं। यहां हम आपको सेलिब्रिटी दुल्हनों की पहली रसोई की झलक दिखा रहे हैं।

1. नीति टेलर (Niti Taylor)

niti

'कैसी ये यारियां' फेम नीति टेलर ने 13 अगस्त 2020 को अपने बॉयफ्रेंड परीक्षित बावा के साथ शादी की थी। उन्होंने 6 अक्टूबर 2020 को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शादी का एक वीडियो पोस्ट करके अपने लाखों प्रशंसकों के साथ इस खबर को साझा किया था। इसके तुरंत बाद, नीति ने शादी के बाद अपनी पहली 'रसोई' की कुछ झलकियां साझा की थीं।

niti

वह झलकियों में एक डुअल कलर के दुपट्टे के साथ एक गुलाबी कुर्ता पहने हुए थीं। इसके अलावा, वह अपने चूड़ा, सिंदूर और दुल्हन की चमक को फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। हालांकि, जिस चीज़ ने हमारा ध्यान खींचा, वह सूजी का हलवा तैयार करती हुई देखी गई थीं। 

2. श्वेता अग्रवाल (Shweta Agarwal)

shweta

1 दिसंबर 2020 को आदित्य नारायण ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ शादी की थी। उनकी शादी के कुछ दिनों बाद इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें श्वेता की पहली रसोई को दिखाया गया था। वीडियो में श्वेता को अपनी सास दीपा के साथ पिंक आउटफिट में ट्विन करते हुए देखा गया था।

वह अपने ससुराल वालों के लिए एक मीठा पकवान बनाती हुई देखी गई थीं, जबकि उनकी सासू मां उनकी मदद कर रही थीं। हालांकि, आदित्य ने श्वेता को छेड़ने का मौका नहीं जाने दिया और इसने पूरे परिवार के लिए एक अनमोल पल बना दिया था।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

3. शिरीन मिर्जा (Shireen Mirza)

shireen

टेलीविजन अभिनेत्री शिरीन मिर्जा ने 24 अक्टूबर 2021 को एक इंटीमेट सेरेमनी में आईटी प्रोफेशनलिस्ट हसन सरताज को अपने जीवन के प्यार के लिए 'कुबूल है' कहा था। बाद में 15 नवंबर 2021 को शिरीन ने अपने इंस्टा हैंडल पर शादी के बाद अपनी पहली रसोई की एक झलक साझा की थी।

shireen

ये रस्म अपनी ससुराल में खीर बनाने की होती है, लेकिन उन्होंने खुलासा किया था कि चूंकि वे दिल्लीवासी हैं, इसलिए उनकी नई बहू ने पास्ता, दही भल्ला और गोलगप्पे सहित सभी प्रकार की चाट तैयार की थी और पूरा परिवार एक साथ शिरीन की पहली रसोई के पलों का लुत्फ उठाता नजर आया था।

4. श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya)

shraddha

'कुंडली भाग्य' फेम श्रद्धा आर्या ने 16 नवंबर 2021 को एक नौसेना अधिकारी राहुल नागल के साथ शादी रचाई थी। इसके बाद, 23 नवंबर 2021 को श्रद्धा ने अपनी पहली रसोई की शादी के बाद की एक झलक दिखाई थी। एक रस्म के तहत श्रद्धा ने सबसे लोकप्रिय भारतीय मिठाई हलवा तैयार किया था। बाद में वह अपने 'खूबसूरत नए परिवार' को हलवा परोसने से पहले उसे सूखे मेवों से सजाती हुई देखी गई थीं। श्रद्धा आर्या के घर की तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

5. कैटरीना कैफ (Katrina Kaif)

katrina

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर में 'सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा' में हैंडसम हंक विक्की कौशल के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। इनकी शादी बेहद सीक्रेट थी। हालांकि, शादी के बंधन में बंधने के बाद प्यार में पागल यह जोड़ी अक्सर अपने जीवन से प्यारी झलकियां साझा करती है। 19 दिसंबर 2021 को कैटरीना ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपने 'चौंका चरधना' यानी अपनी पहली रसोई की एक झलक साझा की थी। उन्होंने अपने द्वारा बनाए गए सूजी के हलवे की एक तस्वीर पोस्ट करके अपने कुकिंग स्किल को फ्लॉन्ट किया था।

6. अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande)

ankita

लोकप्रिय अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने 14 दिसंबर 2021 को एक भव्य शादी समारोह में अपने जीवन के प्यार विक्की जैन के साथ शादी की थी। शादी के तुरंत बाद अंकिता की दोस्त अपर्णा दर्शन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उस समय की नई दुल्हन की पहली रसोई की रस्म को मज़ेदार तरीके से दिखाया गया था। वीडियो में अंकिता नाइट ड्रेस में अपनी पहली रसोई तैयार करती नजर आ रही थीं और वह कथित तौर पर अपने दोस्तों व पति के लिए चाय बना रही थीं।

ankita

अपनी शादी के कुछ महीने बाद अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने मुंबई में एक नया घर खरीदा था और 11 जून 2022 को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट में अपनी नई उपलब्धि की घोषणा करके अपने प्रशंसकों को खुश कर दिया था। बाद में अंकिता की ननद वर्षा जैन ने उनके नए घर की रसोई में अपनी भाभी के कुकिंग स्किल को दिखाया था। अंकिता अपने घर में सभी के लिए हलवा बना रही थीं और गोल्डन थ्रेडवर्क से सजी लाल साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन 100 करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक, कपल की लग्जीरियस लाइफस्टाइल के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

7. करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna)

karishma

खूबसूरत अभिनेत्री करिश्मा तन्ना ने 5 फरवरी 2022 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा से शादी की थी। अपनी शादी के तुरंत बाद 7 फरवरी 2022 को करिश्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शादी के बाद अपनी पहली रसोई का एक वीडियो साझा किया था। अपनी पहली रसोई के लिए करिश्मा ने अपने पति और ससुराल वालों के लिए एक स्वादिष्ट खीर बनाई थी। हालांकि, जब वरुण अपनी पत्नी करिश्मा को स्वादिष्ट मिठाई खिलाते नजर आए थे, तो सभी का दिल पिघल गया था।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

8. शीतल ठाकुर

shital

लोकप्रिय अभिनेता विक्रांत मैसी ने 19 फरवरी 2022 को अपने गृहनगर में शीतल ठाकुर से गुपचुप तरीके से शादी की थी। तब से प्यार में पागल यह जोड़ी लगातार अपने विवाहित जीवन से झलकियां साझा करती हैं। 24 फरवरी 2022 को शीतल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नई-नवेली दुल्हन के रूप में अपने घर पर पहले दिन की तस्वीरें पोस्ट की थीं। हालांकि, जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा, वह मीठे हलवे से भरे कटोरे में शीतल की पहली रसोई की झलक थी।

9. हंसिका मोटवानी

hansika

पॉपुलर एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने अपने सपनों के राजकुमार सोहेल कथुरिया के साथ 4 दिसंबर 2022 को राजस्थान के जयपुर में 450 साल पुराने महल 'मुंडोता किले' में अपनी वैवाहिक यात्रा की शुरुआत की थी। बाद में 8 दिसंबर 2022 को सोहेल ने अपनी पत्नी की एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने अपनी पहली रसोई के लिए स्वादिष्ट हलवा बनाया था। वह नीले रंग के चिकनकारी कुर्ते में सजी हुई थीं। इसके अलावा, वह लाल चूड़ा और मंगलसूत्र के साथ अपनी नई दुल्हन की चमक दिखा रही थीं।

10. शिवालिका ओबेरॉय

shivaleeka

निर्देशक अभिषेक पाठक 9 फरवरी 2023 को लोकप्रिय अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। 19 फरवरी 2023 को नई नवेली दुल्हन शिवालिका ने अपनी पहली रसोई की एक झलक साझा की थी। तस्वीर में वह अपने ससुराल वालों और पति के लिए एक मिठाई तैयार करती हुई दिखाई दे रही थीं। हम उन्हें इंडक्शन ओवन में एक कटोरे में चीनी मिलाते हुए देख सकते थे। उनके पति खुद को उनकी प्रशंसा करने से नहीं रोक सके और उन्होंने इसे 'बेस्ट' कहकर दोबारा पोस्ट किया था।

shivaleeka

फिलहाल, हमें वह एक्ट्रेसेस बेहद पसंदआईं, जिन्होंने अपने ससुराल वालों के लिए स्वादिष्ट व्यंजन पकाते समय अपनी नई बहू कौशल का प्रदर्शन किया। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.