Isha Ambani की 5 महंगी चीजें: 450 करोड़ की हवेली से 90 करोड़ के लहंगे तक की हैं मालकिन

यहां हम आपको एशिया के सबसे अमीर लोगों में से एक मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की 5 महंगी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Isha Ambani की 5 महंगी चीजें: 450 करोड़ की हवेली से 90 करोड़ के लहंगे तक की हैं मालकिन

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) इस समय अपने जुड़वा बच्चों कृष्णा और आदिया के साथ अपनी मदरहुड लाइफ एंजॉय कर रही हैं। देश के सबसे अमीर परिवारों में से एक फैमिली का हिस्सा होने के नाते ईशा बेहद आलीशान और महंगी प्रॉपर्टीज की मालकिन हैं। दिसंबर 2018 में बिजनेसमैन आनंद पीरामल (Anand Piramal) संग शादी करने के बाद ईशा की संपत्ति में और इजाफा हुआ है। तो चलिए यहां हम आपको ईशा की 5 महंगी चीजों के बारे में बताते हैं।

isha mabnai

1. 450 करोड़ रुपए की शानदार सी-फेसिंग हवेली

gulita

'इकोनॉमिक टाइम्स' के अनुसार, ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की मुंबई के वर्ली स्थित सी-फेसिंग पांच मंजिला हवेली 'गुलिटा' की कीमत लगभग 452 करोड़ रुपए है। 'पीरामल समूह' के प्रमुख और आनंद के पिता अजय पीरामल ने यह बंगला कपल को उपहार के तौर पर दिया था। जिन्होंने इसे 2012 में 'हिंदुस्तान यूनिलीवर' से खरीदा था। बंगले की अंदर की तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

2. 90 करोड़ रुपए की शादी का जोड़ा

isha ambani

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल ने साल 2018 में शादी रचाई थी, जो उस साल की सबसे बड़ी और चर्चित शादी थी। 'जागरण' और अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुल्हन ईशा अंबानी की शादी के लहंगे पर सबकी निगाहें टिकी थीं, जिसकी कीमत लगभग 90 करोड़ रुपए थी। 'TOI' की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईशा की शादी का शानदार लहंगा फेमस डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किया गया था, जिसके साथ नीता अंबानी की 35 साल पुरानी बंधनी शादी की साड़ी को पेयर किया गया था। 

3. मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास गार्ड (Mercedes-Benz S-Class Guard)

Mercedes-Benz S-Class Guard

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल लग्जरी और महंगी गाड़ियों के भी बेहद शौकीन हैं। उनके गैराज में एक से बढ़कर एक शानदार कारें हैं, जिनमें से एक 'Mercedes-Benz S-Class Guard' भी है। 'इंडिया टुडे' के अनुसार, इस शानदार वाहन को अंबानी फैमिली द्वारा 2015 में 10 करोड़ रुपए की भारी कीमत पर खरीदा गया था, जो ईशा अंबानी के नाम पर है। ईशा की यह कार बुलेटप्रूफ के साथ-साथ अन्य आधुनिक सुविधाओं से भी लैस है।

4. बेंटले बेंटायगा कार

bentley

ईशा अंबानी ए-लिस्टर्स के एलीट क्लब का भी हिस्सा हैं, जिसमें विराट कोहली, अभिषेक बच्चन, शिल्पा शेट्टी और अन्य शामिल हैं, जिनके पास 'बेंटले' गाड़ी है। मुकेश अंबानी की बेटी के पास एक 'Bentley Bentayga' है, जिसकी कीमत लगभग 4 करोड़ रुपए है। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के अलावा, सुपरकार 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन के साथ आती है, जिसकी बदौलत यह कार केवल 4.5 सेकंड में 0-100 की गति पकड़ सकती है।

5. एस्टन मार्टिन रैपिड कार

astan martin

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के स्वामित्व वाली कारों के शानदार कलेक्शन में एक 'एस्टन मार्टिन रैपिड' कार भी शामिल है। 'Carwale' के अनुसार, भारतीय बाजार में इस कार की कीमत लगभग 3.29 करोड़ रुपए है, जो 6.0-लीटर V12 इंजन के साथ आता है। ईशा की ये सुपर लग्जरी कार सड़क पर 330 किमी/घंटा तक चल सकती है।

isha amabani

फिलहाल, ईशा और आनंद की इन महंगी चीजों पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.