SRK के 'मन्नत' से Amitabh के 'जलसा' तक: बॉलीवुड स्टार्स के वे 5 महंगे घर, जिनमें झलकती है रॉयल्टी

यहां हम आपको बॉलीवुड स्टार्स के उन 5 महंगे घरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 'लार्जर दैन लाइफ' की मिसाल हैं। आइए दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

SRK के 'मन्नत' से Amitabh के 'जलसा' तक: बॉलीवुड स्टार्स के वे 5 महंगे घर, जिनमें झलकती है रॉयल्टी

बॉलीवुड एक्टर्स अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी 'लार्जर दैन लाइफ' इमेज और लग्जरी लाइफस्टाइल जीने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे कई अभिनेता हैं, जो अपने शानदार घरों के लिए भी सुर्खियों में रहते हैं, इनमें सबसे पहला नाम किंग खान यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का आता है, जो अपने खूबसूरत महल 'मन्नत' में रहते हैं। 

यहां हम आपको कुछ बॉलीवुड एक्टर्स के शानदार घरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कीमत आपको हैरान कर देगी।

शाहरुख खान का घर 'मन्नत'

mannat

सुपरस्टार शाहरुख खान के पास मुंबई के बांद्रा में एक शानदार पांच बेडरूम वाला बंगला 'मन्नत' है। यह हवेली 27,000 वर्ग फुट के एरिया में फैली हुई है, जिसमें विशाल लिविंग एरिया, लाइब्रेरी, जिम, एक प्राइवेट ऑडिटोरियम व अन्य सुविधाएं हैं। घर को अभिनेता की पत्नी और इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान ने खूबसूरती से डिजाइन किया है। 'मन्नत' एक घर होने के साथ-साथ फैंस के बीच एक सेल्फी स्पॉट बन गया है, जहां वे सेल्फी और फोटो क्लिक करते नजर आते हैं। छह मंजिला सी-फेसिंग इस प्रॉपर्टी की कीमत 200 करोड़ रुपए आंकी गई है। मन्नत की इनसाइड झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें

mannat

काजोल-अजय देवगन का घर

बॉलीवुड की मशहूर स्टार जोड़ी अजय देवगन और काजोल का घर भी काफी महंगा है, जो मुंबई के जुहू में है। स्टार कपल के बंगले का नाम 'शिवशक्ति' है, जिसे क्रीम और ब्राउन कलर के साथ पेंट किया गया है, जिसमें एक रॉयल राउंड सीढ़ियां हैं। काजोल अक्सर यहां फोटो क्लिक करवाती नजर आती हैं। इसके अलावा, उनके घर में एक लॉबी, एक लिविंग रूम, बेडरूम और लकड़ी के पैनल वाली कांच की खिड़कियां हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन का यह बंगला 60 करोड़ रुपए का है। Ajay Devgn की 5 महंगी चीजों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें

ajay-kajol home

ajay-kajol home

अमिताभ बच्चन का घर 'जलसा'

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन का घर 'जलसा' मुंबई के जुहू में स्थित सबसे चर्चित, शानदार और महंगे घरों में से एक है। 'जेडब्ल्यू मैरियट' के बगल में स्थित यह दो मंजिला बंगला 10,125 वर्ग फुट के एरिया में फैला हुआ है। बंगले के आधुनिक अंदरूनी भाग को मिनिमल थीम के साथ सुंदर ढंग से डिजाइन किया गया है। घर में समकालीन लिविंग रूम, बेडरूम, मंदिर, बगीचा और एक प्राइवेट जिम है। इसमें एक होम ऑफिस और एक स्टडी रूम भी है, जहां सुपरस्टार की फिल्म निर्माताओं के साथ मीटिंग्स और स्क्रिप्ट-रीडिंग सेशन होते हैं। बंगले की कीमत करीब 100 करोड़ रुपए है।

jalsa

'जलसा' और अमिताभ बच्चन के सभी घरों की इनसाइड फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें

ऋतिक रोशन का घर

अभिनेता ऋतिक रोशन मुंबई में जुहू-वर्सोवा लिंक रोड पर स्थित एक भव्य बंगले में रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड स्टार ने अक्टूबर 2020 में 97.50 करोड़ रुपए में अपना घर खरीदा था, जिसके लिए उन्होंने दो करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी चुकाई थी। उनका घर 38,000 वर्ग फुट एरिया में बना है, जो अंधेरी वेस्ट में 'मन्नत' अपार्टमेंट की 14वीं, 15वीं और 16वीं मंजिल को कवर करता है और इसमें लगभग 6,500 वर्ग फुट का स्काई टैरेस है। एक्टर का 15वीं और 16वीं मंजिल पर 27,500 वर्ग फुट से अधिक का डुप्लेक्स है, जिसकी कीमत 67.5 करोड़ रुपए है। इसके साथ ही स्टार ने 14वीं मंजिल पर 11,165 वर्ग फुट एरिया वाला दूसरा फ्लैट भी 30 करोड़ रुपए में खरीदा था। इमारत में दस पार्किंग स्लॉट और कई अन्य सुविधाएं हैं।

hrithik roshan

hrithik roshan

रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण का घर

बॉलीवुड के पॉपुलर स्टार कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के पास मुंबई के जुहू में एक आलीशान संपत्ति है। उन्होंने 119 करोड़ रुपए का सी-फेसिंग अपार्टमेंट खरीदा था, जिसे भारत में सबसे महंगी रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी में गिना जाता है। यह घर बांद्रा में आलीशान आवासीय टॉवर 'सागर रेशम' की 16वीं, 17वीं, 18वीं और 19वीं मंजिल पर स्थित है। यह घर लगभग 11,266 वर्ग फुट में फैला हुआ है और इसमें 1,300 वर्ग फुट की एक स्पेशल रूफ और 19 पार्किंग स्लॉट हैं।

deepika-ranveer

वर्तमान में, यह स्टार कपल साउथ मुंबई के 'ब्यूमोंडे टावर्स प्रभादेवी' में एक अपार्टमेंट में रहता है, जिसकी कीमत 20 करोड़ रुपए है। उनके पास अलीबाग के सातिरजे में 5 बीएचके लग्जरी बंगला भी है, जिसकी कीमत 22 करोड़ रुपए है। रणवीर-दीपिका के नए घर के गृह प्रवेश की झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें

ranveer-deepika

फिलहाल, इनमें से आपको किस स्टार का घर सबसे ज्यादा पसंद है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.