अपने पोते को इस नाम से बुलाएंगे मुकेश और नीता अंबानी, स्टेटमेंट जारी कर दी जानकारी

आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी हाल ही में एक बेबी बॉय के पैरेंट्स बने हैं। अब उन्होंने अपने लिटिल चैंप के नाम का खुलासा किया है। आइए आपको 'जूनियर अंबानी' का नाम बताते हैं...

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

अपने पोते को इस नाम से बुलाएंगे मुकेश और नीता अंबानी, स्टेटमेंट जारी कर दी जानकारी

साल 2020 का अंत नजदीक है। ये साल सेलेब्स के लिए कई मायनों में बेहद खास रहा। कुछ सेलेब्स के घर किलकारियां गूंजने वाली हैं और कईयों ने न्यू बॉर्न बेबी का स्वागत किया है। हाल ही में, एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के घर भी किलकारियां गूंजी। रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश और नीता अंबानी (Nita Ambani) के बड़े बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) और उनकी पत्नी श्लोका मेहता (Shloka Mehta) 10 दिसंबर को पैरेंट्स बने थे। बेबी बॉय के जन्म के कुछ दिनों बाद अब अंबानी फैमिली ने ‘जूनियर अंबानी’ के नाम का खुलासा किया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

इससे पहले आप जान लीजिए कि, आकाश और श्लोका मार्च 2019 में एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी की तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। शादी के करीब एक साल बाद अंबानी परिवार ने श्लोका की प्रेग्नेंसी की जानकारी साझा की थी और फिर 10 दिसंबर को सुबह 11 बजे अंबानी परिवार के प्रवक्ता ने ‘जूनियर अंबानी’ के आने की खबर दी थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर अंबानी परिवार को खूब बधाइयां मिली थीं। (ये भी पढ़ें- शादी के 10 साल बाद पैरेंट्स बनने वाले हैं मोहित मलिक और अदिति शिरवाइकर, फोटोज शेयर कर दी गुड न्यूज़)

अब अंबानी परिवार ने एक और स्टेटमेंट जारी किया है, जिसमें उन्होंने ‘जूनियर अंबानी’ के नाम का खुलासा किया है। आकाश और श्लोका ने अपने बेटे का नाम पृथ्वी आकाश अंबानी रखा है। अंबानी परिवार की तरफ से जारी स्टेटमेंट के मुताबिक, ‘भगवान कृष्ण की कृपा और धीरूभाई अंबानी के आशीर्वाद से, कोकिलाबेन अंबानी हमारे अनमोल बेबी बॉय पृथ्वी आकाश अंबानी के जन्म की घोषणा करते हुए बेहद प्रसन्न हैं।’ वहीं, फोटो के जरिए जारी किए गए इस स्टेटमेंट में अंबानी और मेहता फैमिली के सभी सदस्यों का नाम लिखा हुआ है।

इससे पहले आकाश और श्लोका के बेटे के जन्म को लेकर अंबानी परिवार की तरफ से प्रवक्ता द्वारा दिए गए स्टेटमेंट में कहा गया था कि, ‘भगवान कृष्ण की कृपा और आशीर्वाद से, श्लोका और आकाश अंबानी आज मुंबई में एक बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। नीता और मुकेश अंबानी को पहली बार दादा-दादी बनने की खुशी है, क्योंकि उन्होंने धीरूभाई और कोकिलाबेन अंबानी के पर पोते का स्वागत किया है। नए आगमन से पूरे मेहता और अंबानी परिवारों को बहुत खुशी मिली है’। (ये भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या ने शेयर किया बेटे अगस्त्य का कार्टून देखते हुए वीडियो, लिखी ये खूबसूरत बात)

आकाश और श्लोका की लव स्टोरी

अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका हीरा कारोबारी रसेल मेहता और मोना मेहता की बेटी हैं। आकाश और श्लोका एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। दोनों ने एक ही स्कूल में अपनी पढ़ाई पूरी की है। दोनों शुरुआत से बेहद अच्छे दोस्त थे, हालांकि दोनों ने एक-दूसरे को 12वीं क्लास के बाद डेट करना शुरू किया था। पढ़ाई पूरी होने के बाद आकाश और श्लोका ने शादी करने का फैसला किया था और साल 2019 में मैरिड कपल बन गए थे। (ये भी पढ़ें- जैस्मिन भसीन से शादी को लेकर अली गोनी ने कही ऐसी बात कि रोने लगीं एक्ट्रेस)

फिलहाल, फैंस को अब पृथ्वी आकाश अंबानी की तस्वीरों का इंतजार है। तो आपको मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के पोते का नाम कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.