By Shivakant Shukla Last Updated:
बिजनेसमैन अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग समारोह के लिए अंबानी फैमिली ने तीन दिवसीय उत्सव की मेजबानी की। यह जश्न 1 मार्च 2024 को शुरू हुआ और 3 मार्च 2024 तक चला। आखिरी कार्यक्रम 'हस्ताक्षर एट वैली ऑफ गॉड्स' था और इसमें सभी सेलेब्स ने ट्रेडिशनल आउटफिट्स पहने हुए थे।
पूरे इवेंट में आराध्या बच्चन (Aradhya Bachchan) ही थीं, जिन्होंने अपने मंत्रमुग्ध कर देने वाले लुक से सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने समारोह के लिए पिंक एंड व्हाइट कलर की ट्रेडिशनल आउटफिट पहनी थी। हमेशा बैंग्स में नजर आने वाली आराध्या ने नई हेयरस्टाइल चुनी थी। आराध्या की लेटेस्ट फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और फैंस उनके ट्रांसफॉर्मेशन से सरप्राइज हैं।
जैसे ही कई फैन पेजों ने आराध्या का लेटेस्ट लुक शेयर किया, कई नेटिजंस ने स्टार किड के क्यूट लुक की तारीफ करना शुरू कर दिया। नेटिजंस ने आराध्या की उनकी मां ऐश्वर्या राय के साथ उनकी समानता पर भी टिप्पणी की और बताया कि कैसे वह बिल्कुल ऐश्वर्या की कॉर्बन कापी हैं। एक यूजर ने लिखा, "अराध्या की मुस्कान और हंसी पूरी तरह से ऐश-कोडेड है!" यहां देखें फोटोज व यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।
दिसंबर 2023 में आराध्या बच्चन ने अपने स्कूल के एनुअल-डे इवेंट में एक ड्रामा का प्रदर्शन किया था। प्ले के एक वीडियो में आराध्या ने अपनी हेयरस्टाइल से सुर्खियां बटोरी थीं। क्लिप में हम आराध्या को ब्लैक कलर का लॉन्ग कोट पहने हुए देख सकते हैं। वह पर्ल ज्वेलरी पहने नजर आई थीं। उनके बाल हाई बन में बंधे हुए थे, जिस पर फ्लोरल हेयरबैंड लगा था। जैसे ही वीडियो अपलोड किया गया, नेटिजंस ने तुरंत कमेंट बॉक्स में बाढ़ ला दी थी। एक यूजर ने लिखा था, "आखिरकार माथा बाहर आ गया और वह खूबसूरत लग रही हैं।"
यूजर्स की प्रतिक्रियाएं और वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
कुछ समय पहले, ऐश्वर्या की एक पुरानी तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही थी, जिसमें एक्ट्रेस को फ्रिंज हेयरस्टाइल के साथ देखा गया था। ऐश्वर्या की पुराने दिनों की तस्वीर से पता चला था कि कैसे उनकी बेटी आराध्या उनकी ही कॉपी हैं और बिल्कुल उनके जैसी दिखती हैं। सिर्फ फ्रिंज ही नहीं बल्कि उनके मिलते-जुलते फीचर्स ने भी हमारा ध्यान खींचा था।
फिलहाल, आप आराध्या बच्चन की अपनी मां ऐश्वर्या राय से समानता के बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।