Aarti Chabria ने 41 की उम्र में बेबी बॉय का किया वेलकम, बेटे के यूनिक नेम का किया खुलासा

एक्ट्रेस आरती छाबड़िया ने अपने पहले बच्चे के रूप में बेटे का वेलकम किया है। अब, उन्होंने अपनी मदरहुड जर्नी के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Aarti Chabria ने 41 की उम्र में बेबी बॉय का किया वेलकम, बेटे के यूनिक नेम का किया खुलासा

पॉपुलर एक्ट्रेस आरती छाबड़िया (Aarti Chabria) और उनके पति विशारद बीडासी इस समय बेहद खुश हैं, क्योंकि हाल ही में उन्होंने अपने पहले बेबी के जन्म के साथ पैरेंट क्लब में एंट्री की है। अब, एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने इस बारे में खुलकर बात की और बताया कि उनके बच्चे का जन्म कब हुआ था। 

आरती छाबड़िया और उनके पति विशारद बीडासी बने पैरेंट्स

कुछ दिन पहले ही आरती छाबड़िया ने खुलासा किया था कि वह प्रेग्नेंट हैं, लेकिन अब 'हिंदुस्तान टाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उनके पहले बच्चे का जन्म 4 मार्च 2024 को हुआ था और उन्हें इसकी घोषणा करने का यह सही समय लगा। उन्होंने बताया कि उन्होंने और उनके पति विशारद ने अपने बच्चे का नाम 'युवान' रखा है।

aarti chabria

अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बात करते हुए आरती ने साझा किया, "कोई सही समय निर्धारित नहीं था, इसलिए मैंने सोचा कि जब मैं तैयार हो जाऊंगी, तो इस बारे में बात करूंगी। अब, मैं तैयार महसूस कर रही हूं, क्योंकि मेरे बच्चे को जन्म दिए हुए एक महीना हो गया है।"

40 की उम्र में मां बनने पर बोलीं आरती

उसी बातचीत में आरती ने खुलासा किया कि 2019 में शादी के बंधन में बंधने के बाद, वह दुनिया भर में फैली COVID-19 महामारी के कारण अपने पति विशारद से दूर ऑस्ट्रेलिया में फंस गई थीं। इसलिए उनकी बेबी प्लानिंग में भी थोड़ी देरी हो गई। उन्होंने खुलासा किया कि कैसे 40 के दशक में बच्चे को जन्म देना 20 या 30 के दशक की तुलना में अधिक कठिन होता है।

aarti chabria

उनके शब्दों में, "दूर रहना तनावपूर्ण था और जब आप उन भावनाओं से गुज़र रहे होते हैं, तो आप कंसीव नहीं कर सकते। आप एक नई जगह और नए लोगों के साथ तालमेल बिठाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तो ऐसे में आपका शरीर भी अलग-अलग भावनाओं से गुजर रहा होता है। 41 की उम्र में डिलीवरी करना उतना आसान नहीं है, जितना 20 या 30 की उम्र में होता है।''

आरती ने अपने मिसकैरेज पर की बात

इसके अलावा, आरती ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बात नहीं की और बच्चे के जन्म के एक महीने बाद उसके आने की अनाउंसमेंट की, क्योंकि इससे पहले उनका मिसकैरेज हो गया था। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह अब समझती हैं कि ऐसी बातें छिपाई नहीं जानी चाहिए और लोगों को यह एहसास होना चाहिए कि अभिनेता भी इंसान हैं। बाद में उसी के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि कैसे उनका शरीर आकार में बदल रहा था। दवाओं के कारण अलग-अलग प्रतिक्रियाएं हो रही थीं और भी बहुत कुछ, लेकिन अब अपने बेटे के उनकी जिंदगी में आने के बाद वह अपने पूरे सफर से खुश हैं।

aarti chabria

बता दें कि आरती ने मुंबई में ऑस्ट्रेलिया बेस्ड सीए से अरेंज मैरिज की थी। आरती की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें, तो विज्ञापनों में एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू करने के बाद, उन्होंने कई हिंदी, पंजाबी, तेलुगु और कनाडा प्रोजेक्ट्स में काम किया है, जिनमें फिल्म 'लज्जा', 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 4' और 'झलक दिखला जा 6' जैसे शोज शामिल हैं।

aarti chabria

फिलहाल, हम भी आरती को मां बनने के ढेर सारी बधाई देते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.