Mandakini Love Life: दाऊद इब्राहिम के साथ संबंध से बौद्ध भिक्षु संग शादी करने तक, विवादित रही लाइफ

यहां हम आपको अपने जमाने की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस मंदाकिनी की लव लाइफ के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, जो ​अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ कथित रूप से रिश्ते में रह चुकी हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Mandakini Love Life: दाऊद इब्राहिम के साथ संबंध से बौद्ध भिक्षु संग शादी करने तक, विवादित रही लाइफ

साल 1985 में रिलीज हुई अपने जमाने की सुपरहिट फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाने वाली मंदाकिनी (Mandakini) को भला कोई कैसे भूल सकता है। मेरठ की एक अनजान लड़की रातों-रात पूरे देश में सनसनी बन गई थी, जब निर्माता और निर्देशक राज कपूर ने अपने बेटे व एक्टर राजीव कपूर के साथ अपनी फिल्म में उन्हें कास्ट किया था। इस फिल्म ने एक्ट्रेस की किस्मत चमका दी थी।

मंदाकिनी को तीन बार फिल्म निर्माताओं द्वारा रिजेक्ट कर दिया गया था। उस समय राज कपूर ने उनके टैलेंट और उनकी स्टनिंग ग्रीन आईज को देखकर बिना कुछ सोचे एक्ट्रेस को अपनी फिल्म में कास्ट कर लिया था। तब कौन जानता रहा होगा कि कई प्रमुख निर्माताओं और निर्देशकों द्वारा रिजेक्ट की गई अभिनेत्री एक दिन 50 से अधिक हिंदी फिल्मों में दिखाई देगी और 1980-90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक बन जाएगी? हालांकि, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में मंदाकिनी के इस सफल दौड़ के पीछे उनकी दिलचस्प लव लाइफ है।

Actress Mandakini Controversial Love Life

तो चलिए आप​को बिना किसी देरी के मंदाकिनी की लव लाइफ के बारे में बताते हैं। 

जब 'सेक्स सिंबल' के तौर पर जानी गईं मंदाकिनी

30 जुलाई 1963 को 'यासमीन जोसेफ' के रूप में पैदा हुईं 'राम तेरी गंगा मैली' की लीड एक्ट्रेस मंदाकिनी के फिल्म में दो ऐसे सेंसुअस (कामुक) सीन थे, जिसने उस समय पूरी इंडस्ट्री को हिला दिया था। (पहला, जिसमें वह केवल एक सफेद साड़ी पहने झरने के नीचे स्नान कर रही थीं और दूसरा, जिसमें उन्हें अपने बच्चे को स्तनपान कराते हुए दिखाया गया है) कुछ लोगों ने आरोप लगाया था कि राज कपूर ने अपनी फिल्म के लिए उनकी 'फिजिकल एसेट्स' का पूरा फायदा उठाया था। 

इस पर राज कपूर ने एक बार कहा था, "अगर इटैलियन फिल्ममेकर फेडेरिको फेलिनी की फिल्म 'अमरकोर्ड' न्यूड महिलाओं को दिखाती है, तो इसे कला कहा जाता है और वह प्रीमियम फेस्टिवल्स पर पुरस्कार जीतती है। अगर मैं न्यूडिटी की ओर जाने की हिम्मत करता हूं, तो इसे शोषण और कामुक कहा जाता है।"

Actress Mandakini Controversial Love Life

हालांकि, फिल्म की रिलीज और बॉक्स ऑफिस पर इसके शानदार प्रदर्शन के बाद मंदाकिनी ने खूब सुर्खियां बटोरीं और इसके बाद उन्हें केवल 'डेयर-टू-बेयर' कैरेक्टर्स की पेशकश की गई। आखिरकार, लोगों ने उन्हें 'बॉलीवुड की सेक्स सायरन' कहना शुरू कर दिया। मंदाकिनी ने जीतेंद्र, मिथुन चक्रवर्ती, आदित्य पंचोली सहित उस समय के कई प्रमुख अभिनेताओं के साथ कई फिल्मों में अभिनय किया। हालांकि, उन्होंने 1996 में अभिनय छोड़ दिया और कई प्रयासों के बाद भी वह वास्तव में कभी भी उस स्टारडम को वापस नहीं पा सकीं, जिसका उन्होंने 1980 के दशक में आनंद लिया था।

एक्ट्रेस मंदाकिनी का दाऊद इब्राहिम से कनेक्शन

उस समय इंटरनेशनल टेररिस्ट और गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम का बॉलीवुड इंडस्ट्री में बोलबाला हुआ करता था। कई फिल्म प्रोजेक्ट में पैसे लगाने के अलावा, दाऊद को अक्सर फिल्मी पार्टियों में देखा जाता था और उन्हें कई प्रमुख अभिनेताओं, अभिनेत्रियों, निर्माताओं व निर्देशकों के साथ भी स्पॉट किया जाता था।

Actress Mandakini Controversial Love Life

ऐसी ही एक घटना में मंदाकिनी को दाऊद इब्राहिम के साथ देखा गया और उनकी तस्वीरें जंगल में आग की तरह अखबारों में छा गईं। अफवाहें पहले से ही फैली हुई थीं कि दोनों कथित रूप से डेटिंग कर रहे थे और दाऊद ने ही व्यक्तिगत रूप से राज कपूर को अपनी फिल्म में मंदाकिनी को कास्ट करने के लिए कहा था। इस बीच इन तस्वीरों ने 'आग में घी' डालने का काम कर दिया था।

मंदाकिनी ने अफवाहों का जोरदार खंडन किया था और कहा था कि दाऊद के साथ उनके केवल दोस्ताना संबंध थे और दोनों डेटिंग या शादी नहीं कर रहे थे। बाद में 'मिड-डे' को दिए एक इंटरव्यू में मंदाकिनी ने अपना स्टैंड साफ करते हुए कहा था, ''मैं नहीं चाहती कि लोग मुझे दाऊद से जोड़ें या उस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में सोचें भी। वह अब अतीत में है। मुझे बहुत बुरा लगता है कि मीडिया अभी भी मेरे नाम को भुनाना चाहती है और इसे विवादित बनाना चाहती है... मैंने उस समय अपना स्टैंड साफ कर दिया था। कुछ समय बाद आप चिड़चिड़े हो जाते हैं। अगर आप अपनी छवि साफ करना चाहते हैं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि आपको हर छह महीने में बयान देना होगा।''

Actress Mandakini Controversial Love Life

उसी समय ऐसी भी अफवाहें सामने आई थीं कि मंदाकिनी, दाऊद के साथ दुबई चली गई थीं और दोनों का एक बच्चा भी था। दरअसल, एक बार यह भी खबर आई थी कि मुंबई में एक फिल्म निर्माता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, क्योंकि उसने मंदाकिनी को अपने प्रोजेक्ट की मुख्य अभिनेत्री के रूप में रिजेक्ट कर दिया था। लोगों ने अनुमान लगाया था कि हत्या के पीछे दाऊद का हाथ है। इन खबरों ने उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर दिया और उस समय उनका परिवार उनके समर्थन में सामने आया था। 

मंदाकिनी ने इस बारे में बात करते हुए एक इंटरव्यू में कहा था, "उन्होंने मुझे उन चीजों को भूलने में मदद की, जो वास्तव में उस समय परेशान कर रहे थे। इसका पूरा श्रेय मेरे परिवार को जाता है। मैं वास्तव में तब परेशान थी, क्योंकि चीजें इतनी अचानक हो गई थीं कि मेरे लिए उसके बारे में सोचना भी संभव नहीं था। मुझे इसकी आदत हो गई है और मैं उस दबाव में जीने का आदी हो गई हूं।"

Actress Mandakini Controversial Love Life

1993 के बॉम्बे ब्लास्ट में दाऊद इब्राहिम प्रमुख संदिग्ध था और उसने आतंकवादी गतिविधियों को फंड किया था। इस घटना ने मंदाकिनी के जीवन में एक और मुसीबत जोड़ दी थी। बॉम्बे में सबसे भीषण रक्तपात होने से एक दिन पहले दाऊद देश छोड़कर चला गया था और मंदाकिनी बैंगलोर के एक फार्महाउस में अंडरग्राउंड हो गई थीं। बाद में जांच प्रक्रिया के दौरान उन्हें क्लीन चिट दे दी गई थी।

मंदाकिनी की शादी और उनके पति

काफी उथल-पुथल के बाद यह शांतिपूर्ण रास्ता खोजने का समय आ गया था। मंदाकिनी ने दलाई लामा के बताए रास्ते पर चलना शुरू किया और अपना समय तिब्बती योग के लिए समर्पित करना शुरू कर दिया। इसके कुछ दिनों बाद उन्होंने एक पूर्व बौद्ध भिक्षु डॉ कग्युर टी. रिनपोछे ठाकुर (Dr Kagyur T Rinpoche Thakur) से शादी कर ली। 

Actress Mandakini Controversial Love Life

मंदाकिनी ने अपने पति के बारे में बात करते हुए एक बार कहा था, “शादी से पहले मेरे पति अपने जीवन में काफी समय तक साधु थे। वह दलाई लामा के अनुयायी हैं और उन्होंने हमेशा तिब्बती मुद्दों का समर्थन किया है। ऐसा नहीं है कि मैं फिल्मों में वापस आने के लिए जानबूझकर अच्छा बनने की कोशिश कर रही हूं। मैं अभी भी अपने बच्चों के साथ घर पर हूं।”

मंदाकिनी के बच्चे

वैसे, डॉ कग्यूर ने 1970 और 80 के दशक में एक बच्चे के रूप में सुर्खियां बटोरी थीं, जब उन्हें 'मर्फी रेडियो' के विज्ञापनों में दिखाया गया था। हालांकि, उन्होंने कभी भी अभिनय और मॉडलिंग को अपने करियर के रूप में नहीं अपनाया। इसके बजाय अपने जीवन के अगले 20 वर्षों के लिए बौद्ध भिक्षु बन गए थे। शादी के बाद मंदाकिनी और उनके पति दोनों ने मुंबई में एक तिब्बती योग केंद्र खोला और साथ में तिब्बती हर्बल सेंटर चलाते हैं। कपल का एक बेटा रब्बील और एक बेटी रब्ज़े इनाया ठाकुर हैं।

Actress Mandakini Controversial Love Life

करीब 30 वर्षों बाद मंदाकिनी 'मां ओ मां' म्यूजिक वीडियो से वापसी इंडस्ट्री में कमबैक कर चुकी हैं। खैर, कथित रूप से दुनिया के मोस्ट वांटेड व्यक्तियों में से एक के साथ शामिल होने से लेकर एक पूर्व बौद्ध भिक्षु से शादी करने तक, निश्चित रूप से मंदाकिनी ने अपनी लाइफ में बहुत कुछ देखा है। 

जब Parveen Babi को ब्रेकअप के बाद भी अपने बेडरूम में देख चौंक गए थे Danny Denzongpa, पढ़ें पूरी खबर...

तो मंदाकिनी की लव लाइफ के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.