Aishwarya Rai ने मां Brindya Rai के बर्थडे पर बेटी Aaradhya संग बनाया स्पेशल केक, लिखा लवली नोट

हाल ही में, एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेटी आराध्या के साथ मिलकर अपनी मां वृंदा राय के बर्थडे पर एक स्पेशल केक बनाया और एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Aishwarya Rai ने मां Brindya Rai के बर्थडे पर बेटी Aaradhya संग बनाया स्पेशल केक, लिखा लवली नोट

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने हाल ही में 'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023' में अपनी यादगार उपस्थिति दर्ज कराई। इवेंट से वापस आने के बाद 23 मई 2023 को ऐश ने अपनी मां वृंदा राय (Brindya Rai) का जन्मदिन सेलिब्रेट किया और जश्न की एक फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की। तस्वीर के साथ ऐश्वर्या ने अपनी मां के लिए एक स्वीट बर्थडे नोट भी लिखा है।

ऐश्वर्या राय ने सेलिब्रेट किया अपनी मां वृंदा राय का जन्मदिन

ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी मां के बर्थडे सेलिब्रेशन से जो तस्वीर शेयर की है, उसमें एक्ट्रेस को डेनिम शर्ट पहने हुए देखा जा सकता है, वहीं उनकी मां पेस्टल ग्रीन एंड येलो कलर की शर्ट में नजर आ रही हैं। फोटो में ऐश की बेटी आराध्या को भी देखा जा सकता है, जो व्हाइट समरी ड्रेस में क्यूट लग रही हैं। तीनों ने एक साथ पिक्चर-परफेक्ट फ्रेम के लिए पोज़ दिया है। फोटो में ऐश्वर्या के दिवंगत पिता कृष्णराज राय का फोटो फ्रेम भी था। फोटो में हमें बर्थडे केक की भी झलक मिली, जिसे देखकर लगता है कि उसे ऐश और आराध्या ने बनाया होगा। 

AISHWARYA RAI

तस्वीर के साथ ऐश्वर्या ने अपनी मां के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा, जिसे इस तरह से पढ़ा जा सकता है- "डियरेस्ट डार्लिंग मम्मी- डोड्डा। हैप्पी बर्थडे और लव यू। ईश्वर आपको हमेशा बहुत खुशी, शांति, सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य, खुशी, आनंद और प्यार के साथ ढेर सारा आशीर्वाद दे। 

AISH

फैंस ने भी दी ऐश्वर्या राय की मां वृंदा को जन्मदिन की बधाई

जैसे ही ऐश ने अपनी मां के साथ उनके बर्थडे की यह प्यारी तस्वीर शेयर की, वैसे ही फैंस भी उन पर प्यार बरसाते नजर आए। एक फैन ने लिखा, "तीन सुंदरियां एक फ्रेम में।" वहीं, एक अन्य नेटिजन ने लिखा, "खूबसूरत। मां खास होती हैं।"

aish

AISH

AISH

जब ऐश्वर्या ने 'कान्स' में बेटी आराध्या के शामिल होने पर की थी बात

हाल ही में, 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के बाद ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या के इवेंट में शामिल होने के अनुभव के बारे में बात की थी। दरअसल, स्टार किड हर साल प्रतिष्ठित फिल्म समारोह में अपनी मां के साथ देखी जाती हैं। 'फिल्म कंपेनियन' से बात करते हुए ऐश्वर्या ने खुलासा किया था कि उनकी बेटी काफी हद तक उनकी तरह हैं। 

ऐश्वर्या राय ने कहा था, "यह वास्तव में एक साथ होने के बारे में है और यह उसके लिए जाना-पहचाना है। वह यहां हर किसी को जानती हैं। यह वास्तव में दोस्तों के साथ फिर से जुड़ने और कान्स में वापस आने के बारे में है। यह एक ऐसा अनुभव है, जिससे वह परिचित है। वह इसमें मेरे जैसी ही है। ऐसा लगता है जैसे हम 'लोगों के लोग' हैं। तो, यह उसी के साथ शुरू होता है।''

AISHWARYA

आगे उन्होंने कहा था, ''वह इस जगह से प्यार करती हैं, वह यहां की वाइब से प्यार करती हैं। वह इस फैक्ट को समझती हैं कि यह वास्तव में एक फिल्म समारोह है। यह वास्तव में सिनेमा की दुनिया के बारे में है। यह देखना अद्भुत है कि हमारे बच्चे सिनेमा की दुनिया को समझते हैं और उसका सम्मान करते हैं और मुझे यकीन है कि यह सब इसमें शामिल हो रहा है।"

जब Jaya Bachchan ने गुस्से में झटक दिया था 'बहू' Aishwarya Rai की मां का हाथ? जानें सच्चाई

वर्क फ्रंट की बात करें, तो ऐश्वर्या को हाल ही में मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन भाग 2' में देखा गया था। फिलहाल, आपको ऐश द्वारा शेयर की गई अपनी मां के बर्थडे की फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.