पृथ्वी अंबानी का दूसरा बर्थडे: आकाश अंबानी-श्लोका संग पेंगुइन-थीम वाले बैश में पहुंचे छोटे नवाब

बिजनेसमैन आकाश अंबानी और श्लोका मेहता अपने बेटे पृथ्वी आकाश अंबानी के दूसरे बर्थडे की पार्टी में हाथों में हाथ डालकर पहुंचे। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

पृथ्वी अंबानी का दूसरा बर्थडे: आकाश अंबानी-श्लोका संग पेंगुइन-थीम वाले बैश में पहुंचे छोटे नवाब

मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी आकाश अंबानी (Prithvi Akash Ambani) 10 दिसंबर 2022 को दो साल के हो गए। हालांकि, अंबानी परिवार इस बार अपने नन्हे राजकुमार का बर्थडे नहीं मना पाया था, लेकिन अब वह आखिरकार अपने 'प्रिंस' पृथ्वी के लिए सेलिब्रेशन कर रहे हैं। सेलिब्रेशन के लिए मुंबई के 'जियो गॉर्डन' को चुना गया है। पृथ्वी की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड सेलेब्स अपने बच्चों के साथ शामिल हो रहे हैं। हाल ही में, बर्थडे वेन्यू के बाहर पृथ्वी के मम्मी-पापा आकाश अंबानी और श्लोका मेहता को अपने लाडले को गोद में लिए हुए देखा गया। 

prithvi ambani

आकाश अंबानी-श्लोका मेहता ने पृथ्वी के लिए रखा पेंगुइन-थीम वाला बर्थडे बैश

2 जनवरी 2023 को आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने अपने बेटे पृथ्वी के लिए एक भव्य जन्मदिन की मेजबानी की है, जो 10 दिसंबर 2022 को दो साल का हो गए हैं। इस जोड़े ने एक प्यारे पेंगुइन-थीम वाले विंटर वंडरलैंड बर्थडे पार्टी की मेजबानी की। बर्थडे वेन्यू के बाहर आकाश टील ब्लू कलर की कैजुअल शर्ट और जींस में काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं श्लोका स्ट्राइप्ड स्केटर ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं और उन्होंने इसे शर्ट से लेयर किया हुआ था।

akash ambani

akash ambani

हालांकि, यह पृथ्वी ही थे, जिन्होंने अपनी क्यूटनेस से लाइमलाइट चुरा ली। वह लाल रंग की चेक वाली शर्ट, जींस और नीले रंग के जूतों के साथ स्टाइल में क्यूट लग रहे थे। पृथ्वी अंबानी के पहले बर्थडे की अनदेखी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

akash ambani

फैमिली संग पहुंचे क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या 

हमने भारतीय क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या को उनकी पत्नी पंखुड़ी शर्मा और उनके बच्चे कविर क्रुणाल पांड्या के साथ भी देखा। हमारे पैपराजी ने नताशा स्टेनकोविक की तस्वीरें भी शेयर कीं, जो अपने बेटे अगस्त्य के साथ पहुंची हैं।

karan jauhar

करण जौहर भी बच्चों संग पहुंचे पार्टी में 

इसके अलावा, फिल्म निर्माता करण जौहर भी अपने दोनों बच्चों यश और रूही के साथ पृथ्वी अंबानी की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंचे।

karan jauhar

नवंबर 2022 में बड़े भाई बने थे पृथ्वी अंबानी

19 नवंबर 2022 को आकाश अंबानी की बहन ईशा अंबानी ने मातृत्व को गले लगाया था। उन्होंने जुड़वा बच्चों का स्वागत किया है। 19 दिसंबर 2022 को ईशा अंबानी के जुड़वा बच्चों कृष्णा और आदिया एक महीने के हो गए, परिवार ने एक आधिकारिक बयान जारी कर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने दुनिया के साथ खुशियां बांटी।

akash ambani

फिलहाल, हमें पृथ्वी के जन्मदिन की पार्टी की तस्वीरों का इंतजार है। तो आपको ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.