आकाश अंबानी ने वाइफ श्लोका संग दोस्त रणबीर कपूर के घर किया डिनर, व्हाइट ड्रेस में किया ट्विन

हाल ही में, बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी अपनी पत्नी श्लोका मेहता अंबानी के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के घर डिनर के लिए पहुंचे थे।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

आकाश अंबानी ने वाइफ श्लोका संग दोस्त रणबीर कपूर के घर किया डिनर, व्हाइट ड्रेस में किया ट्विन

भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी 'Jio' के अध्यक्ष हैं। आकाश ने टीम के साथ मिलकर काम किया है और डिजिटल दुनिया में 'Jio' की एक अलग पहचान बनाई है। स्वर्गीय धीरूभाई अंबानी के पोते आकाश अंबानी ने बार-बार साबित किया है कि वह किसी से कम नहीं हैं और वह भविष्य में अपनी कंपनी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

akash

आकाश पर्सनल लाइफ में भी अच्छे फेज में हैं। उन्होंने 09 मार्च 2019 को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में अपने बचपन के प्यार श्लोका मेहता के साथ शादी की थी। उनकी शादी भारत की सबसे महंगी शादियों में से एक थी और इसमें ग्लैमर की दुनिया के लोग भी शामिल हुए थे। एक साल के वैवाहिक आनंद के बाद आकाश और श्लोका ने साल 2020 में पहले बच्चे के रुप में एक बेटे का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने पृथ्वी आकाश अंबानी रखा है।

aksha

(ये भी पढ़ें- शोएब बहन सबा की शादी की तैयारी में नहीं हो पा रहे शामिल, कहा- 'दीपिका अच्छे से संभाल रही हैं')

आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता अंबानी को बहुत कम ही पब्लिक प्लेस पर देखा जाता है, लेकिन जब भी उन्हें साथ में देखा जाता है, उनकी तस्वीरें वायरल हो जाती हैं। 22 सितंबर 2022 को आकाश और श्लोका को साथ देखा गया, जब वे बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के घर पहुंचे।

ambani

दरअसल, आकाश और श्लोका डिनर के लिए अपने दोस्त रणबीर कपूर के घर पहुंचे थे। इस दौरान दोनों की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सामने आए, जिनमें दोनों सफेद रंग के आउटफिट में ट्विन करते हुए दिखाई दिए। दोनों अपनी सफेद रंग की शानदार कार में नजर आए।

shloka

बता दें कि रणबीर कपूर और आकाश अंबानी काफी अच्छे दोस्त हैं। 14 अप्रैल 2022 को जब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने शादी की थी, उस दिन भी आकाश और उनकी पत्नी श्लोका अपने दोस्त के खास दिन के मौके पर मौजूद थे। सामने आईं फोटोज में आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी, रणबीर के साथ पोज देते हुए नजर आए थे।

ranbir

ranbir

(ये भी पढ़ें- बिपाशा बसु की दोस्त एक्ट्रेस के लिए रखेंगी गोद भराई, ड्रेस कोड और थीम है बेहद यूनिक)

फिलहाल, आकाश अंबानी और श्लोका के वीडियोज आपको कैसे लगे? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(Photo Credit-yogen shah)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.