नागार्जुन ने आलिया भट्ट-रणबीर कपूर को 'सुंदर बेबी' के लिए दी बधाई, शरमाते दिखा कपल

हाल ही में, साउथ सुपरस्टार नागार्जुन ने जल्द होने वाले माता-पिता आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को एक प्यारा मैसेज दिया है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

नागार्जुन ने आलिया भट्ट-रणबीर कपूर को 'सुंदर बेबी' के लिए दी बधाई, शरमाते दिखा कपल

बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं और वर्तमान में अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में, दोनों हैदराबाद में एक प्री-रिलीज़ इवेंट में शामिल हुए। इस दौरान कार्यक्रम में साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता नागार्जुन अक्किनेनी ने जल्द ही होने वाले माता-पिता के लिए एक प्यारा मैसेज दिया। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

alia

(ये भी पढ़ें- अंबानी फैमिली के गणपति विसर्जन में शामिल हुए रणवीर-दीपिका, सामने आईं झलकियां)

पहले ये जान लीजिए कि 14 अप्रैल 2022 को शादी रचाने के बाद 27 जून 2022 को आलिया ने दुनिया के सामने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर की घोषणा की थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर बच्चे की सोनोग्राफी रिपोर्ट देखते हुए एक तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ आलिया ने लिखा था, ''हमारा बेबी..जल्द आ रहा है।''

alia bhatt

अब आपको बताते हैं नागार्जुन अक्किनेनी ने क्या कहा है। दरअसल, कार्यक्रम में नागार्जुन ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की प्रशंसा की। इस दौरान उन्होंने कपल के जल्द आने वाले बच्चे के लिए शुभकामनाएं भी दीं, जिससे आलिया और रणबीर शरमा गए। अभिनेता ने कहा कि उन्होंने उन्हें बचपन से देखा है, वह दोनों उम्र की सीमाएं पार करते हुए दोस्त बने। उन्होंने कहा, ''रणबीर और आलिया दोनों इस समय देश में बेहद प्रतिभाशाली पर्सनैलिटी हैं।''

nagarjun

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट ने पहनी 7,500 रुपए की पिंक स्ट्रैपी ड्रेस, नो मेकअप लुक में दिखीं गार्जियस)

नागार्जुन ने आगे कहा कि वह चाहते हैं कि उन दोनों का एक सुंदर बेबी हो। उन्होंने यह भी कहा कि उनका बच्चा अपने जीवन में उन दोनों की तुलना में काफी पॉपुलैरिटी हासिल करेगा। नागार्जुन की प्रशंसा से आलिया व रणबीर शरमा गए और उन्होंने नागार्जुन के आशीर्वाद के लिए उनको धन्यवाद दिया।

alia

अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के जरिए आलिया और रणबीर पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ दिखेंगे। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नागार्जुन अक्किनेनी, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट ने पिंक स्ट्रैपी ड्रेस में गर्व से फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, फैंस बोले- 'हॉट मॉम')

फिलहाल, हमें भी रणबीर और आलिया के बेबी का बेसब्री से इंतजार है। तो नागार्जुन के इस स्टेटमेंट पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.