आलिया भट्ट-रणबीर कपूर अप्रैल 2022 में करेंगे शादी! रणथंभौर में ले सकते हैं सात फेरे

एक लेटेस्ट रिपोर्ट में स्टार कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी से जुड़ा एक अपडेट सामने आया है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर अप्रैल 2022 में करेंगे शादी! रणथंभौर में ले सकते हैं सात फेरे

बी-टाउन के पसंदीदा कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की शादी का इंतजार लाखों फैंस कर रहे हैं और ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। जी हां, ‘रालिया’ फैंस के लिए खुशखबरी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसी साल आलिया और रणबीर शादी के बंधन में बंधने की प्लानिंग कर रहे हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

Alia Bhatt And Ranbir Kapoor

पहले ये जान लीजिए कि, फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के प्रमोशन के दौरान रणबीर ने खुलासा किया था कि, वह आलिया को जनवरी 2017 से डेट कर रहे हैं। हालांकि, कपल ने सोनम कपूर की रिसेप्शन पार्टी में अपने रिश्ते को आधिकारिक किया था। लंबे समय की डेटिंग के बाद माना जा रहा था कि, कपल दिसंबर 2021 में शादी कर लेगा, लेकिन किसी वजह से ये संभव नहीं हो पाया था।

(ये भी पढ़ें- कैटरीना कैफ 33,000 रुपए की ड्रेस में एयरपोर्ट पर आईं नजर, ऑल ब्लैक लुक में​ दिखीं सुंदर)

Alia Bhatt And Ranbir Kapoor

हालांकि, अब उनकी शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से हो रही हैं। दरअसल, ‘ई-टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर और आलिया अप्रैल 2022 में अपनी शादी की योजना बना रहे हैं। कपूर और भट्ट दोनों परिवारों में तैयारी भी शुरू हो चुकी है। रिपोर्ट में आगे लिखा गया है, "जो लोग जानते हैं उनका मानना ​​है कि, रणबीर-आलिया राजस्थान के रणथंभौर में शादी करना चुनेंगे, क्योंकि यहीं दोनों ने सबसे ज्यादा छुट्टियां बिताई हैं और यह दोनों की पसंदीदा जगह है।"

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor

वहीं, ‘बॉलीवुड लाइफ’ की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि, कपल डेस्टिनेशन वेडिंग की जगह मुंबई में शादी करेगा। आलिया के एक करीबी सूत्र ने कथित तौर पर कहा, “आलिया और रणबीर डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं कर सकते हैं, लेकिन मुंबई में ही शादी कर लेंगे। यह जोड़ा अपने करीबी और प्रियजनों की उपस्थिति में शादी के बंधन में बंधेगा, वे एक भव्य शादी नहीं करना चाहते हैं। वे अपनी शादी को इंटीमेट रखना चाहते हैं, क्योंकि दोनों ही बेहद प्राइवेट हैं।”

Alia Bhatt With Ranbir Kapoor

कहा ये भी जा रहा है कि, आलिया और रणबीर दिसंबर 2021 में शादी करने वाले थे, लेकिन फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की रिलीज डेट के चलते वे दिसंबर में शादी नहीं कर पाए। लेकिन अब इस खबर के आने के बाद फैंस उनकी शादी को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।

(ये भी पढ़ें- मौनी रॉय पति सूरज नांबियार संग हनीमून कर रहीं एंजॉय, बर्फीली वादियों से शेयर कीं तस्वीरें)

Ranbir Kapoor And Alia Bhatt

आलिया और रणबीर समय-समय पर अपनी प्यारी केमिस्ट्री से अपने फैंस का दिल जीतते नजर आते हैं। 4 फरवरी 2022 को आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था। रणबीर कपूर ने पैपराजी की मांग पर आलिया की फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ फिल्म का सिग्नेचर पोज दिया था। इस पर अभिनेत्री ने अपनी इंस्टा पोस्ट के जरिए रणबीर को ‘सबसे अच्छा बॉयफ्रेंड’ बताया था।

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor

(ये भी पढ़ें- करिश्मा तन्ना ने अपने रिसेप्शन में 'ऊ अंतावा' गाने पर किया डांस, गोल्डन ड्रेस में दिखीं सुंदर)

फिलहाल, आलिया और रणबीर ने अभी तक अपनी शादी की पुष्टि नहीं की है। वैसे, आपको दोनों की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.