Ranbir Kapoor ने 'फिल्मफेयर अवॉर्ड्स' में 'जमाल कुडू' गाने पर डांस करते हुए Alia Bhatt को किया किस

स्टार कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 28 जनवरी 2024 को 'फिल्मफेयर अवॉर्ड्स' में भाग लिया, जहां उन्होंने पॉपुलर ट्रैक 'जमाल कुडू' पर डांस किया और एक किस भी शेयर किया। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Ranbir Kapoor ने 'फिल्मफेयर अवॉर्ड्स' में 'जमाल कुडू' गाने पर डांस करते हुए Alia Bhatt को किया किस

गुजरात टूरिज्म के साथ '69वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024' के विजेताओं की आधिकारिक लिस्ट सामने आ गई है और इसमें कई सरप्राइज शामिल हैं। यह 28 जनवरी 2024 का दिन था, जब बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर हस्तियां गुजरात में ग्रैंड अवॉर्ड सेरेमनी के लिए पहुंचीं। इस कार्यक्रम में करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) , कार्तिक आर्यन और वरुण धवन जैसे पॉपुलर स्टार्स ने शानदार डांस परफॉर्मेंस दीं।

रणबीर और आलिया ने जीते 'फिल्मफेयर पुरस्कार'

शानदार परफॉर्मेंस से लेकर कई एंटरटेनिंग मोमेंट के अलावा यह सभी विजेताओं के लिए एक यादगार रात थी, जो आइकॉनिक अवॉर्ड घर ले गए। अवॉर्ड्स की बात करें, तो 'बेस्ट फिल्म' का फिल्मफेयर पुरस्कार  फिल्म '12वीं फेल' को दिया गया, जबकि 'बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स' का पुरस्कार मनोज बाजपेयी की फिल्म 'जोराम' ने जीता।

alia

हालांकि, बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने उस रात कोई व्यक्तिगत पुरस्कार नहीं जीता, लेकिन उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म (दुनिया भर में 1,150.7 करोड़ रुपए) 'जवान' ने दो फिल्मफेयर पुरस्कार जीते। यह आलिया भट्ट के लिए भी एक यादगार रात थी, क्योंकि उन्होंने अपना पांचवां फिल्मफेयर पुरस्कार जीता, जिससे वह नूतन और काजोल के साथ सबसे अधिक (5) 'फिल्मफेयर पुरस्कार' पाने वाली तीसरी अभिनेत्री बन गईं। वहीं, रणबीर कपूर को 'एनिमल' में लीड रोल के लिए 'बेस्ट एक्टर' का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। 

Ranbir Kapoor ने बेटी Raha के साथ अपनी पसंदीदा चीज का किया खुलासा, कहा- 'उससे आंखें मिलाना...', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रणबीर-आलिया ने 'जमाल कुडू' ट्रैक पर किया डांस

रणबीर और आलिया ने न केवल सर्वश्रेष्ठ सम्मान प्राप्त किया, बल्कि 'एनिमल' के पॉपुलर ट्रैक 'जमाल कुडु' पर डांस करके सभी को मंत्रमुग्ध भी कर दिया। कुछ टॉप अवॉर्ड्स जीतने के अलावा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने एक बहुत ही प्यारा पल साझा किया। कपल ने 'फिल्मफेयर अवॉर्ड्स' में 2023 के सबसे पॉपुलर ट्रैक में से एक 'एनिमल' के 'जमाल कुडु' पर डांस किया। वीडियो में उन्हें अपने सिर पर दो गिलास रखे हुए गाने में बॉबी देओल के सिग्नेचर स्टेप की कॉपी करते हुए देखा जा सकता है। डांस के दौरान रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट के साथ एक किस भी शेयर किया।

alia bhatt

alia bhatt

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

रणबीर-आलिया करेंगे भंसाली की आगामी फिल्म में स्क्रीन शेयर

अयान मुखर्जी की 2022 की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में उनके कोलैबोरेशन के बाद रणबीर और आलिया प्रोड्यूसर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में फिर से स्क्रीन स्पेस साझा करने के लिए तैयार हैं। अगले साल क्रिसमस पर रिलीज़ होने वाली मल्टी-स्टारर फिल्म में विक्की कौशल भी होंगे। इस प्रोजेक्ट की शूटिंग नवंबर 2024 के आसपास शुरू होने वाली है। यह फिल्म 17 साल पहले 'सांवरिया' के लिए कोलैबोरेशन के बाद संजय लीला भंसाली और रणबीर कपूर के साथ करने को चिह्नित करेगी। फिल्म निर्माता ने इससे पहले आलिया के साथ फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में काम किया था।

alia

Alia Bhatt की आने वाली फिल्म के पोस्टर पर उनके साइन ने खींचा ध्यान, नेटिजन ने कहा- 'राहा ने की होगी'...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, आपको आलिया और रणबीर का डांस कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.