अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा के बर्थडे की दिखाई झलकियां, दोस्तों संग मस्ती करती दिखीं लाडली

हाल ही में, साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन ने अपनी बेटी अल्लू अरहा के छठे बर्थडे सेलिब्रेशन की प्यारी झलकियां साझा की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा के बर्थडे की दिखाई झलकियां, दोस्तों संग मस्ती करती दिखीं लाडली

साउथ इंडस्ट्री के 'स्टाइलिश स्टार' अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को आज भला कौन नहीं जानता। उनकी पहली पैन इंडिया फिल्म 'पुष्पा द राइज' ने जो धमाल मचाया, उसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फिल्म का हर एक डायलॉग बच्चे-बच्चे की जुबान पर चढ़ गया था। ऐसे में उनके फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए उत्सुक रहते हैं। वह एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ एक फैमिली मैन भी हैं। उनकी बेटी अल्लू अरहा के साथ उनकी काफी अच्छी बॉन्डिंग है। 21 नवंबर 2022 को अरहा 6 साल की हो गई हैं। अब उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं।

ALLU ARJUN

अल्लू अर्जुन ने 6 मार्च 2011 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड स्नेहा रेड्डी से शादी रचाई थी। इसके बाद अप्रैल 2014 में अर्जुन ने अपने बेटे अल्लू अयान का वेलकम किया था। इसके दो साल बाद साल 2016 में उनकी बेटी अल्लू अरहा के जन्म के साथ उनका परिवार पूरा हुआ। अल्लू अर्जुन अक्सर अपनी बेटी के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते रहते हैं, जो फैंस का दिल जीत लेती हैं।

ALLU ARJUN

अल्लू अर्जुन और स्नेहा ने अपनी बेटी का छठा बर्थडे बड़ी धूमधाम से मनाया, जिसकी झलकियां उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरीज पर शेयर की हैं। अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टा अकाउंट से जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें एक वीडियो क्लिप में अरहा क्यूट अंदाज में कुछ बोलती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, एक अन्य तस्वीर में हमें अरहा के एलईडी से लिखे नाम और नाम के साथ पिंक बैलून्स की सुंदर सजावट देखने को मिली है। वहीं, एक अन्य फोटो में अरहा 6 नंबर के बैलून के साथ खड़ी हुई भी दिखाई दे रही हैं। यहां देखें सभी तस्वीरें।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

ARHA

ARHA

अल्लू अर्जुन के साथ-साथ उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी ने भी अपनी क्यूट बेटी को बर्थडे विश करते हुए कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में हम अरहा को उनके भाई के साथ खेलते हुए, दोस्तों संग मस्ती करते हुए देख सकते हैं। यहां देखें सभी तस्वीरें।

ARHA

ARHA

ARHA

ARHA

इससे पहले, 29 सितंबर 2022 को अल्लू अर्जुन ने अपनी पत्नी स्नेहा के बर्थडे पर अपने दोनों बच्चों और पत्नी संग अमृतसर के वर्ल्ड फेमस स्वर्ण मंदिर के दर्शन किए थे। इस दौरान जहां एक्टर नीले कुर्ते में सर पर रूमाल ढके हुए नजर आए थे, वहीं उनकी पत्नी भी नीले रंग के सूट में दिखाई दी थीं। हालांकि, जिस बात ने हमारा ध्यान खींचा, वह था उनका आम लोगों के साथ लाइन में खड़े होना। जी हां, अल्लू अर्जुन ने एक फेमस एक्टर होने के बावजूद बेहद आम तरीके से, आम लोगों की तरह लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया था और फिर आम लोगों की तरह प्रार्थना की थी। अल्लू अर्जुन के इस व्यवहार ने लोगों का दिल जीत लिया था। फोटो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

ALLU ARJUN

फिलहाल, हम भी अरहा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.