Radhika Merchant के ब्राइडल शॉवर की झलकियां: बड़े डेजर्ट टेबल से थ्री-टियर केक तक सबकुछ था स्पेशल

नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट को रॉयल ब्राइडल शॉवर के साथ सरप्राइज दिया गया। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Radhika Merchant के ब्राइडल शॉवर की झलकियां: बड़े डेजर्ट टेबल से थ्री-टियर केक तक सबकुछ था स्पेशल

राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) और अनंत अंबानी को तब प्यार हुआ था, जब वे 2017 में अपने दोस्तों के साथ पहली बार लॉन्ग ड्राइव पर निकले थे। देखते ही देखते रिश्ता प्यार में बदल गया और उन्होंने डेटिंग शुरू कर दी। कुछ सालों तक डेटिंग करने के बाद 2023 में अनंत ने राजस्थान के श्रीनाथजी मंदिर में राधिका को प्रपोज किया था, जहां उन्होंने सगाई की थी। मार्च 2024 में राधिका और अनंत के परिवार ने गुजरात के जामनगर में शादी से पहले एक भव्य समारोह की मेजबानी की, जो अनंत का वर्कप्लेस है और उनके परिवार के करीब भी है।

राधिका मर्चेंट के ब्राइडल शॉवर की झलकियां

नीता अंबानी की छोटी बहू राधिका मर्चेंट एक फैशनिस्टा हैं और हर उम्र की लड़कियां उनके स्टाइल की दीवानी हैं। जहां उनके प्री-वेडिंग लुक ने लाखों लोगों को हैरान कर दिया था, वहीं उनके ब्राइडल शॉवर ने भी लोगों का दिल जीत लिया। उन्हें एक सरप्राइज रॉयल ब्राइडल शॉवर मिला और हम पार्टी की आंतरिक सजावट पर हैरान हो गए। वेन्यू को लाइट पिंक कलर के फूलों के पर्दों, एक विशाल झूमर और एक बड़ी मिठाई की मेज से सजाया गया था, जिसमें दुल्हन के नाम के पहले अक्षर वाले कपकेक थे।

Ambani's 'Choti Bahu' Radhika Merchant's Bridal Shower

Ambani's 'Choti Bahu' Radhika Merchant's Bridal Shower

Ambani's 'Choti Bahu' Radhika Merchant's Bridal Shower

Ambani's 'Choti Bahu' Radhika Merchant's Bridal Shower

हालांकि, एक यूनिक केक ने हमारा ध्यान खींचा। ऊपर फूलों की सजावट के साथ थ्री-टियर वेनिला केक बिल्कुल परफेक्ट लग रहा था। हालांकि, केक टॉपर्स ने मज़ेदार एलिमेंट जोड़ दिया था, क्योंकि इसमें दुल्हन को दूल्हे को जंगल से बाहर खींचते हुए देखा गया। केक के किनारे क्रीम से लिखा था, 'शिकार खत्म हुआ।'

Ambani's 'Choti Bahu' Radhika Merchant's Bridal Shower

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

ब्राइडल शॉवर के लिए राधिका मर्चेंट का लुक

ब्राइडल शॉवर के लिए राधिका ने स्लीव्स पर फर डिटेलिंग के साथ एक आइवरी-टोन नाइट सूट चुना था। उनके लुक को क्राउन से निखारा गया था। दुल्हन की सहेलियों ने सुंदर टियारा के साथ पिंक कलर के रेशमी नाइटसूट पहने हुए थे। पार्टी में श्लोका भी मौजूद थीं। लड़कियों को डार्ट गेम खेलने, रात को बाहर खाना खाने और जमकर नाचने में बहुत मजा आया।

Ambani's 'Choti Bahu' Radhika Merchant's Bridal Shower

Ambani's 'Choti Bahu' Radhika Merchant's Bridal Shower

Ambani's 'Choti Bahu' Radhika Merchant's Bridal Shower

जानें Anant Ambani की साली Anjali Merchant के बारे में, बिजनेस इंडस्ट्री में हैं बेहद पॉपुलर

जब अनंत अंबानी ने कॉकटेल पार्टी के दौरान राधिका के लिए किया था प्यार का इजहार

कॉकटेल पार्टी के दौरान अनंत अंबानी ने राधिका के लिए अपने असीम प्यार का इजहार किया था। उन्होंने अपने बहनोई आनंद पीरामल का उदाहरण देते हुए कहा था कि जब भी वह ईशा अंबानी को देखते हैं, तो उनके चेहरे पर तितलियां आ जाती हैं। हालांकि, अनंत के लिए जब भी वह राधिका को देखते हैं, तो उनके दिल में भूकंप और सुनामी आ जाती है। उन्होंने कहा था कि वह 100 फीसदी सबसे भाग्यशाली पर्सन हैं और उन्हें नहीं पता कि वह सात साल पहले उन्हें कैसे मिलीं।

Ambani's 'Choti Bahu' Radhika Merchant's Bridal Shower

जब Radhika Merchant गोल्ड लहंगे और डायमंड ज्वेलरी में दिखीं अप्सरा, Anant Ambani के लिए किया डांस। झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, राधिका मर्चेंट के खूबसूरत ब्राइडल शॉवर सजावट के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.