Radhika Merchant ने गणपति विसर्जन में मंगेतर Anant Ambani संग किया डांस, सिंपल लुक में दिखीं सुंदर

हाल ही में, अंबानी फैमिली के गणपति विसर्जन से राधिका मर्चेंट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने मंगेतर अनंत अंबानी संग डांस करती हुई नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Radhika Merchant ने गणपति विसर्जन में मंगेतर Anant Ambani संग किया डांस, सिंपल लुक में दिखीं सुंदर

देश के जाने-माने उद्योगपतियों में से एक मुकेश अंबानी के परिवार ने 19 सितंबर 2023 को गणेश चतुर्थी के दिन भव्य तरीके से बप्पा का वेलकम किया था और 21 सितंबर 2023 को उतनी ही शान से उन्हें विदा भी किया। अंबानीज के गणपति विसर्जन के कई वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं, जिनमें से एक में हम अंबानी परिवार की होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) को अपने मंगेतर अनंत अंबानी (Anant Ambani) के साथ जमकर डांस करते हुए देख सकते हैं। 

गणपति विसर्जन में राधिका ने अनंत संग किया डांस

21 सितंबर 2023 को अंबानी फैमिली ने ढोल-नगाड़ों के साथ बप्पा को विदाई दी, जिसकी झलकियां सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। सामने आए एक वीडियो में हम अंबानी फैमिली की होने वाली छोटी बहू राधिका को अपने मंगेतर अनंत अंबानी के साथ ढोल की थाप पर जमकर डांस करते हुए देख सकते हैं। इस दौरान, गुलाल में रंगी हुईं राधिका सिंपल लुक में काफी खूबसूरत लग रही थीं। विसर्जन के दौरान, पूरी एनर्जी के साथ डांस करते हुए राधिका की खुशी देखने लायक थी।

RADHIKA

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर भीड़ के बीच में राधिका और अनंत एक-दूसरे के साथ खुलकर नाचते-झूमते हुए दिखाई दिए। लाइट टील ब्लू कलर के सूट में नो-मेकअप लुक में राधिका अपनी नेचुरल ब्यूटी को फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दीं। वहीं, अनंत मैरून कलर के कुर्ते में नजर आए। 

जब राधिका ने गणेश उत्सव में नीता और श्लोका संग दिया था पोज

गणेश चतुर्थी समारोह में राधिका मर्चेंट अपनी होने वाली सासू मां नीता अंबानी और जेठानी श्लोका मेहता के साथ पोज देती हुई नजर आई थीं। इस दौरान, तीनों अपने ट्रेडिशनल साड़ी लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जहां नीता अंबानी ने ऑरेंज कलर के बॉर्डर वाली ग्रीन कलर की खूबसूरत रेशमी साड़ी पहनी थी, वहीं श्लोका मेहता फ्लोरल सिल्क साड़ी में दिखाई दी थीं। राधिका की बात करें, तो उन्होंने इस मौके पर गोल्डन सीक्विन साड़ी कैरी की थी। राधिका मर्चेंट और नीता अंबानी की साड़ी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें

RADHIKA

राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की सगाई

बता दें कि 'रिलायंस इंडस्ट्रीज' के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने 19 जनवरी 2023 को राधिका मर्चेंट संग सगाई की थी। सगाई का कार्यक्रम मुंबई में अंबानी के घर 'एंटीलिया' पर हुआ था, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की थी और अब फैंस को उनकी शादी का इंतजार है।

RADHIKA

फिलहाल, आपको राधिका और अनंत की डांस करते हुए लेटेस्ट झलक कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.