By Pooja Shripal Last Updated:
Anant Ambani and Radhika Merchant visited Tirumala temple: बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) ने जब से अपनी गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) से सगाई की है, तब से सभी को उनकी शादी का इंतजार है। इस बीच, शादी से पहले कपल ने ईश्वर का आशीर्वाद लेने के लिए केरल के 'गुरुवायुर मंदिर' के दर्शन किए और आंध्र प्रदेश के 'तिरुमाला मंदिर' में भी पूजा-अर्चना की, जहां से उनकी तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं।
अपनी शादी से पहले अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने जिंदगी की नई शुरुआत के लिए सर्वशक्तिमान से आशीर्वाद लेने के लिए केरल के 'गुरुवायुर मंदिर' का दौरा किया। उनकी इस यात्रा की तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहे हैं। सामने आई तस्वीर में अनंत और राधिका को मंदिर परिसर के अंदर पुजारियों के एक समूह के साथ खड़े हुए देखा जा सकता है। इस दौरान जहां अनंत पारंपरिक सफेद अटायर में थे, वहीं उनकी मंगेतर राधिका गोल्डन कढ़ाई वाले लाल रंग के सूट में काफी खूबसूरत लग रही थीं।
अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट ने आंध्र प्रदेश के 'तिरुमाला मंदिर' में भी पूजा-अर्चना की। कपल ने पहाड़ी मंदिर में दर्शन के साथ-साथ विभिन्न अनुष्ठानों में भी भाग लिया, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अनंत और राधिका ईश्वर का आशीर्वाद लेने के लिए मंदिर में प्रवेश करते हुए साथ-साथ चलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान जहां अनंत सफेद रंग के ट्रेडिशनल लुक में नजर आए, वहीं राधिका पेस्टल हरे रंग के सूट में सिंपल लुक में बेहद प्यारी लग रही थीं। वीडियो के साथ ट्वीट में लिखा गया है, "रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ तिरुपति में तिरुमाला हिल्स के ऊपर भगवान वेंकटेश्वर के पहाड़ी मंदिर में पूजा की। #आंध्रप्रदेश।"
Anant Ambani, the younger son of Reliance Industries chairman Mukesh Ambani along with fiancé Radhika Merchant offered prayers at the hill shrine of Lord Venkateswara atop Tirumala Hills in Tirupati. #AndhraPradesh pic.twitter.com/q4CIMs0I8p — Ashish (@KP_Aashish) January 26, 2023
बता दें कि राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी ने 19 जनवरी 2023 को गुजराती परंपराओं के अनुसार सगाई की थी, जिसकी शुरुआत 'गोल धना' और 'चुनरी विधि' से हुई थी। इसके बाद दोनों ने अपने करीबियों और परिजनों की उपस्थिति में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई। दोनों की सगाई का आयोजन अंबानी परिवार ने अपने मुंबई स्थित घर 'एंटीलिया' में किया था। उनकी सगाई की तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।
सगाई से पहले 29 दिसंबर 2022 को अनंत अंबानी और उनकी गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट का राजस्थान के नाथद्वारा में 'श्रीनाथजी मंदिर' में 'रोका' किया गया था। उनकी रोका सेरेमनी में सिर्फ उनके परिवार के लोग ही शामिल हुए थे।
फिलहाल, अनंत और राधिका की लेटेस्ट तस्वीरें आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।