अमिताभ बच्चन दूसरी बार हुए कोरोना पॉजिटिव, एक्टर ने खुद दी जानकारी

हाल ही मे, एक्टर अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जानकारी दी है कि वह दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आइए आपको बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

अमिताभ बच्चन दूसरी बार हुए कोरोना पॉजिटिव, एक्टर ने खुद दी जानकारी

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) एक बार फिर कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी एक्टर ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है। साथ ही उन्होंने अपने आसपास के लोगों से कोविड टेस्ट कराने का अनुरोध भी किया है।

big b

दरअसल, 23 अगस्त 2022 को अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "टी 4388- मैं अभी-अभी कोविड पॉजिटिव पाया गया हूं। वे सभी जो मेरे आसपास रहे हैं, कृपया अपना चेकअप व टेस्ट करवाएं।" 

bb

(यह भी पढ़ें- गौहर खान के बर्थडे जश्न की तस्वीरें पति जैद दरबार ने कीं शेयर, कहा- 'तुम्हारे संग जिंदगी आसान है')

जैसे ही ये खबर सामने आई कि, बिग बी को दूसरी बार कोरोना हो गया है, वैसे ही उनके फैंस चिंतित हो गए और उनके ठीक होने के लिए दुआ करने लगे।

big b

इससे पहले भी बिग बी कोविड पॉजिटिव हो चुके हैं। साल 2020 में जब उन्हें कोरोना हुआ था, तब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी वायरस के संपर्क में आ गए थे। हालांकि, दोनों जल्द ही रिकवर हो गए थे। इस समय बिग बी क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 14' की शूटिंग कर रहे थे। इसके अलावा वह सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ऊंचाई', विकास बहल की 'अलविदा' की भी शूटिंग कर रहे थे।

big b

(यह भी पढ़ें- शुभमन गिल ने रिलेशनशिप स्टेटस पर दी प्रतिक्रिया, सारा तेंदुलकर संग ब्रेकअप की उड़ी अफवाह)

फिलहाल, हम भी बिग बी के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.