Anil Ambani इस ग्रुप को बेच रहे अपनी कंपनी 'Reliance Capital', एक समय 93,851 करोड़ थी इसकी वैल्यू

रिपोर्ट के अनुसार, बिजनेसमैन अनिल अंबानी अपनी कंपनी 'रिलायंस कैपिटल' को फेमस अरबपति ब्रदर्स (हिंदुजा ग्रुप) को बेचने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Anil Ambani इस ग्रुप को बेच रहे अपनी कंपनी 'Reliance Capital', एक समय 93,851 करोड़ थी इसकी वैल्यू

काफी फाइनेंशियल लॉस का सामना करने के बाद बिजनेसमैन अनिल अंबानी (Anil Ambani) ने आखिरकार अपने जीवन का सबसे बड़ा फैसला लिया है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, उद्योगपति अपनी कंपनी 'रिलायंस कैपिटल' को बेचने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, साल 2018 में जिसकी कीमत 93,851 करोड़ रुपए थी।

समाचार चैनलों पर ऐसी खबरें चल रही हैं, जबकि फाइनेंस गुरु इसके बारे में इंटरनेट पर अपने विचार साझा कर रहे हैं। हालांकि, यह बहुत ज्यादा चौंकाने वाली बात नहीं है, क्योंकि हर कोई जानता था कि अनिल काफी समय से जबरदस्त फाइनेंशियल क्राइसेस का सामना कर रहे थे।

anil

'रिलायंस कैपिटल' को हिंदुजा ग्रुप को बेचने की तैयारी में हैं अनिल अंबानी

हाल ही में, अनिल अंबानी द्वारा अपनी कंपनी 'रिलायंस कैपिटल' को बेचने की खबरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। इसके बाद हर किसी के मन में यही सवाल आ रहा है कि आखिरकार खरीदार कौन है। यदि रिपोर्टों पर विश्वास किया जाए, तो 'रिलायंस कैपिटल' को कथित तौर पर मल्टी-बिलियन ग्रुप 'हिंदुजा ग्रुप' द्वारा खरीदा जाएगा।

anil ambani

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अनिल अंबानी को हाल के वर्षों में भारी नुकसान हुआ है, जिसके कारण कर्जदाताओं का 'रिलायंस कैपिटल' कंपनी पर से विश्वास उठ गया है। नतीजतन कंपनी 'हिंदुजा ग्रुप' द्वारा खरीदे जाने की कगार पर है। हिंदुजा ग्रुप भारत के सबसे बड़े ग्रुप में से एक है। यह ग्रुप सात अलग-अलग क्षेत्रों, बैंकिंग और फाइनेंस, आईटी और आईटीईएस, साइबर सिक्योरिटी, ट्रेडिंग, इन्फ्रास्ट्रक्चर, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, आटोमोटिव, आयल एंड स्पेशलिटी केमिकल्स, पॉवर और रियल एस्टेट में काम करता है।

ambani

बोली प्रक्रिया के दूसरे दौर में हिंदुजा ग्रुप अकेला बोली लगाने वाला था। बोली राशि की बात करें, तो हिंदुजा ग्रुप ने इसके लिए 9,661 करोड़ रुपए की बोली लगाई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, हिंदुजा ग्रुप 'रिलायंस कैपिटल्स' के कैश बैलेंस का भी अधिग्रहण करेगा, जो करीब 500 करोड़ करोड़ रुपए की भारी रकम है।

hinduja

अनिल अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज का पतन काफी दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि यह कुछ साल पहले ही हुआ था, जब कंपनी इंडस्ट्री में 1 लाख करोड़ रुपए के वैल्यू के साथ सबसे बड़े नामों में से एक के रूप में उभरी थी। खैर, ये सौदा वास्तव में दोनों पक्षों के लिए बहुत बड़ा है।

डील की अंतिम औपचारिकताएं अभी तय नहीं हुई हैं और अभी तक दोनों तरफ से कोई आधिकारिक बयान भी सार्वजनिक नहीं किया गया है। यह सौदा रिलायंस कैपिटल के कर्जदाताओं के लिए लाभकारी होने वाला है। रिपोर्टों के अनुसार, 10,200 करोड़ रुपए कर्जदाताओं को देने के लिए मिलेगी।

anil

अनिल अंबानी और टीना मुनीम की लव स्टोरी के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, रिलायंस कैपिटल और हिंदुजा समूह के बीच हो रहे सौदे पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.