अंकिता लोखंडे शादी के बाद पहली दिवाली के लिए हैं काफी एक्साइटेड, शेयर की तैयारियों की झलक

हाल ही में, एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपनी दिवाली की तैयारियों की एक झलक साझा की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

अंकिता लोखंडे शादी के बाद पहली दिवाली के लिए हैं काफी एक्साइटेड, शेयर की तैयारियों की झलक

दिवाली का त्योहार इस बार 24 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा। ऐसे में हर आम-ओ-खास इस पर्व की तैयारियों में जोरों-शोरों से लगा हुआ है। ऐसे में भला हमारे फिल्मी सितारे कैसे पीछे रह सकते हैं। एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) भी अपनी शादी के बाद की पहली दिवाली को मनाने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही में, उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरीज पर दिवाली की तैयारियों की झलक साझा की है।

ankita lokhande

पहले ये जान लीजिए कि अंकिता लोखंडे ने अपने सपनों के राजकुमार विक्की जैन से 14 दिसंबर 2021 को शादी की थी। ऐसे में इस बार कपल की शादी के बाद पहली दिवाली है, जिसे लेकर दोनों काफी एक्साइटेड भी हैं।

ankita lokhande

21 अक्टूबर 2022 को अंकिता ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर दिवाली की तैयारी की एक झलक साझा की। इंस्टा पर शेयर की गई क्लिप में उनके घर में बर्ड्स लाइट और बुद्ध की प्रतिमा देखने को मिलती है, जो रोशनी से जगमगा रही है। अंकिता ने दिवाली के लिए अपने घर में जो माहौल बनाया है, वह शांति और आनंद की वाइब्स दे रहा है। 

ankita lokhande

ankita lokhande

ankita lokhande

इससे पहले, 14 अक्टूबर 2022 को अंकिता ने अपने पहले करवा चौथ पूजा की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वह अपने पति विक्की के साथ नजर आ रही थीं। इस दौरान उन्होंने मनीष मल्होत्रा ​​की कॉपर कलर की साड़ी पहनी हुई थी, जिसके साथ उन्होंने एक स्ट्रैपी ब्लाउज पेयर किया था। ड्रॉप इयररिंग्स, चोकर सेट, मिनिमल मेकअप और सिंदूर ने उनके करवा चौथ लुक को पूरा किया था। वहीं, विक्की आइवरी कलर की शेरवानी पहने नजर आए थे। 

ankita lokhande

ankita lokhande

(ये भी पढ़ें- संजय दत्त ने जुड़वा बच्चों शहरान-इकरा को विश किया बर्थडे, शेयर किया प्यार भरा नोट)

इससे पहले, लव बर्ड्स ने अपने नए घर पर गौरी पूजा रखी थी। अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टा अकाउंट से अपने गौरी पूजन समारोह से तस्वीरों की एक सीरीज साझा की थी। पूजा के लिए उन्होंने एक स्लीवलेस ब्लाउज के साथ बेबी पिंक कलर की सिल्क साड़ी पहनी थी। वहीं, विक्की फ्लोरल नेहरू जैकेट के साथ सेम कलर के कुर्ते-पायजामा में अपनी पत्नी को मैच करते हुए नजर आए थे। 

ankita lokhande

ankita lokhande

(ये भी पढ़ें- सानिया मिर्जा ने 30 साल की उम्र में मां बनने पर की बात, कहा- 'लोग कहते थे इसको बेबी नहीं हो सकता')

फिलहाल, अंकिता की दिवाली की तैयारियों की झलक आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.