अंकिता लोखंडे अपने हैलोवीन लुक के लिए हुईं ट्रोल, यूजर ने लिखा- 'ये क्या अजूबा है?'

हाल ही में, टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपने घर पर पति विक्की जैन संग हैलोवीन पार्टी होस्ट की। हालांकि, अब अंकिता को उनके हैलोवीन लुक के लिए काफी ट्रोल किया जा रहा है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

अंकिता लोखंडे अपने हैलोवीन लुक के लिए हुईं ट्रोल, यूजर ने लिखा- 'ये क्या अजूबा है?'

टीवी की प्यारी बहू अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और उनके पति विक्की जैन (Vicky Jain) टीवी की दुनिया के पॉपुलर कपल हैं। जब से दोनों ने शादी की है, कपल गोल्स देने में कभी फेल नहीं होते हैं। दोनों अपनी लाइफ के हर पल को खुलकर एंजॉय कर रहे हैं। बात चाहे करवा चौथ की हो या फिर दिवाली की, विक्की और अंकिता ने शादी के बाद अपने सभी पहले त्योहारों को बड़े ही खास अंदाज में सेलिब्रेट किया है। हाल ही में, कपल ने एक हैलोवीन पार्टी होस्ट की, जिसमें दोनों काफी अलग और बदले अंदाज में नजर आए।

ankita lokhande

इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री हो या टीवी जगत, सभी पर हैलोवीन पार्टी का खुमार चढ़ा हुआ है। ऐसे में भला हमारे पसंदीदा विक्की और अंकिता कैसे पीछे रह सकते थे। उन्होंने भी एक हैलोवीन पार्टी का आयोजन किया, जहां उनकी दोस्त व टीवी की कई हस्तियां शामिल हुईं।

ankita

31 अक्टूबर 2022 को अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन ने अपने घर पर एक हैलोवीन पार्टी की मेजबानी की। इस अवसर के लिए अभिनेत्री ने एक शिमरी गोल्डन व सिल्वर ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह काफी यूनिक लग रही थीं। गोल्डन चोकर के साथ अपने लुक को एक्सेसराइज़ करते हुए अंकिता ने अपने बालों को स्लीक बन हेयरडू में स्टाइल किया। दूसरी ओर, विक्की ने एक डैपर लुक चुना। एक ग्रे डेनिम जैकेट और जींस के साथ ब्लैक टी-शर्ट में विक्की काफी कूल लग रहे थे। हालांकि, उनका ये मेकअप था, जो उन्हें हैलोवीन का परफेक्ट लुक दे रहा था।

वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

वीडियो के वायरल होते ही अंकिता और विक्की के फैन्स ने उनकी फेवरेट जोड़ी पर प्यार बरसाना शुरू कर दिया। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी थे, जिन्हें अंकिता का ये लुक बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया। जहां एक यूजर ने कमेंट किया, "क्या बना दिया है इसे यार", दूसरे ने लिखा, "ये क्या अजूबा है"। यहां देखें कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।

cmt

cmt

cmt

अंकिता लोखंडे के हैलोवीन बैश से हमें कुछ अंदरूनी झलकियां भी मिलीं, जो वास्तव में डरावनी थीं। हैलोवीन पार्टी का माहौल सेट करने के लिए अभिनेत्री ने सही सजावट और लाइट चुनी थी। डांसिंग से लेकर पेप्पी ट्रैक्स की धुनों और कुछ डरावनी तस्वीरें क्लिक करने तक, मेहमानों ने वास्तव में खूब मस्ती की। देखें तस्वीरें।

ankita lokhande

ankita lokhande

ankita lokhande

अंकिता लोखंडे ने ससुराल में मनाया था पहला पड़वा, देखें तस्वीरें

वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

बता दें कि अंकिता लोखंडे ने लंबे समय तक बिजनेसमैन विक्की जैन को डेट किया था और दिसंबर 2021 में यह जोड़ी शादी के बंधन में बंध कर अपने रिश्ते को अगले लेवल तक लेकर गई। जब से उनकी फेयरीटेल वेडिंग हुई है, तब से कपल अक्सर अपने खूबसूरत और खास पलों की झलकियों से फैंस को इंप्रेस करता रहता है।

ankita lokhande

फिलहाल, अंकिता और विक्की का हैलोवीन पार्टी लुक आपको कैसा लगा और एक्ट्रेस की ट्रोलिंग पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.