अनुपम खेर की दो पत्नियां: मधुमालती कपूर संग कॉलेज रोमांस से किरण खेर संग शादी तक, ऐसी है स्टोरी

यहां हम आपको एक्टर अनुपम खेर की दो पत्नियों मधुमालती कपूर और किरण खेर के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए आपको बताते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

अनुपम खेर की दो पत्नियां: मधुमालती कपूर संग कॉलेज रोमांस से किरण खेर संग शादी तक, ऐसी है स्टोरी

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) को बॉलीवुड में लगभग 40 साल हो गए हैं। उन्होंने अपने करियर में अब तक एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं, जिनमें 'सारांश', 'शोला और शबनम', 'त्रिनेत्र', 'राम लखन', 'कर्मा', 'मिसाल', 'तहान', 'द कश्मीर फाइल्स', 'कार्तिकेय 2' और 'होटल मुंबई' शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने छोटे पर्दे पर भी कई शोज को होस्ट किया है।

Anupam Kher

जहां अनुपम खेर की प्रोफेशनल लाइफ पुरस्कारों और प्रशंसाओं से भरी हुई है, वहीं उनकी निजी जिंदगी के भी काफी चर्चे रहे हैं। वैसे तो हर कोई नहीं जानता है कि किरण खेर के साथ शादी करने से पहले अनुपम की शादी मशहूर अभिनेत्री मधुमालती कपूर से हुई थी। आज हम यहां एक्टर की निजी जिंदगी और उनकी शादियों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं मधुमालती कपूर के साथ एक्टर के कॉलेज रोमांस से लेकर किरण खेर से उनकी शादी तक का सफर।

Anupam Kher

अनुपम खेर की पहली पत्नी मधुमालती कपूर

साल 1979 में अनुपम खेर और मधुमालती की शादी हुई थी, ये एक अरेंज मैरिज थी और वह अपनी शादी से खुश नहीं थे। ऐसे में एक्टर ने शादी के तुरंत बाद मधुमालती से तलाक ले लिया था। मधुमालती पेशे से एक एक्ट्रेस हैं। उन्हें साल 2018 में आई फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के लिए जाना जाता है। इसके अलावा मधुमालती पंजाबी फिल्मों और टीवी शोज में भी काम कर चुकी हैं।

Anupam Kher

कहा जाता है कि मधुमालती की अनुपम से पहली मुलाकात 'राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय' में एक्टिंग की पढ़ाई के दौरान हुई थी, लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अनुपम खेर ने साल 1979 में अभिनेत्री मधुमालती कपूर के साथ अरेंज मैरिज की थी। अनुपम ने एक बार स्वीकार किया था कि वह अपनी अरेंज मैरिज से खुश नहीं थे। अपनी शादी के तुरंत बाद अनुपम खेर और मधुमालती ने तलाक के लिए अर्जी दे दी थी। हालांकि, अनुपम खेर से तलाक के बाद मधुमालती कपूर ने लेखक और निर्देशक रंजीत कपूर से शादी कर ली थी, लेकिन कुछ समय बाद वे भी अलग हो गए। रंजीत कपूर अभिनेता अनु कपूर के भाई हैं। अपने दूसरे तलाक के बाद से मधुमालती अब तक अकेली रह रही हैं।

Anupam Kher

अनुपम खेर की जिंदगी में किरण खेर की एंट्री

अनुपम खेर और किरण खेर शुरुआत में काफी अच्छे दोस्त थे। हालांकि, दोनों के बीच प्यार वाली बात नहीं थी। दरअसल, चंडीगढ़ में किरण खेर जिस थिएटर ग्रुप से जुड़ी थीं, उसी ग्रुप में अनुपम खेर भी थे। दोनों ने कई प्ले में साथ काम किया था। शायद उस वक्त इन दोनों को ही नहीं पता होगा कि आगे चलकर ये दोनों पति-पत्नी बनेंगे, क्योंकि दोनों पहले से शादीशुदा थे। अनुपम खेर 1979 में मधुमालती कपूर से अरेंज मैरिज कर चुके थे, लेकिन वह इस रिश्ते में खुश नहीं थे। किरण की शादी 1980 में मुंबई के एक व्यवसायी गौतम बेरी से हुई थी, जो केवल पांच साल तक चली। 

Anupam Kher

चंडीगढ़ के बाद मुंबई में किरण खेर और अनुपम खेर दोनों स्ट्रगल कर रहे थे। इसी बीच ऐसा लम्हा आया, जब इन्हें प्यार का अहसास हुआ। ऐसे में दोनों ने रिस्की फैसला लिया। अनुपम खेर अपनी पत्नी से तलाक ले चुके थे। इसके बाद किरण खेर और उनके पति भी समझ गए कि अब उनकी शादी नहीं चल पाएगी और दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद साल 1985 में किरण ने अनुपम के साथ शादी कर ली थी। 

Anupam Kher

एक बार अपने एक पुराने इंटरव्यू में किरण ने चंडीगढ़ में अनुपम के साथ बिताए समय को याद करते हुए बताया था, "हम दोनों चंडीगढ़ में थिएटर में थे और हम सबसे अच्छे दोस्त थे। ऐसा कुछ भी नहीं था, जो वह मेरे बारे में नहीं जानते थे और मैं भी उनके बारे में सब कुछ जानती थी। मैं तो उन्हें यहां तक जान गई थी कि वह किस लड़की को पटाने की योजना बना रहे हैं या बनाएंगे। मस्ती भी की और हमने साथ में अच्छा काम भी किया, लेकिन दोस्ती से आगे किसी तरह का कोई आकर्षण नहीं था, लेकिन शायद हमारा साथ किस्मत में लिखा था।'' बता दें कि किरण खेर को उनके पहले पति गौतम बेरी से एक बेटा है, जिसका नाम सिकंदर है, जो अब किरण खेर और अनुपम खेर के साथ रहता है। सिकंदर खेर के बारे में अधिक जानने के लिए यहां क्लिक करें

Anupam Kher

किरण खेर की पहली शादी गौतम बेरी से हुई थी

किरण खेर ने एक्टिंग को ही अपना करियर चुन लिया था और इसी वजह से वह थिएटर से जुड़ गई थीं। जब तक किरण खेर चंडीगढ़ में रहीं तब तक अभिनेत्री एक थिएटर ग्रुप का हिस्सा थीं, लेकिन साल 1980 में किरण ने अपने करियर को आगे ले जाने के लिए मुंबई का रुख किया था, क्योंकि यही एक नगरी है, जहां एक आम इंसान बॉलीवुड का सितारा बन सकता है, लेकिन यहां आने के कुछ समय बाद ही किरण की मुलाकात एक बड़े बिजनेसमैन गौतम बेरी से हुई और दोनों कम ही समय में एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे।

Anupam Kher

किरण खेर और गौतम बेरी अपने रिश्ते को लेकर काफी खुश थे और इसी वजह से उन दोनों ने बहुत जल्द शादी करने का फैसला भी कर लिया था। यह कहना गलत नहीं होगा कि किरण और गौतम का अब तक का सफर सपने जैसा था, क्योंकि दोनों ने प्यार से लेकर शादी तक का सफर तय कर लिया था। इसके बाद दोनों बेटे सिकंदर के माता-पिता बने, लेकिन समय के साथ किरण खेर और गौतम बेरी के बीच तनाव आना शुरू हो गया। कहा जाता है कि जब सिकंदर सिर्फ पांच साल के हुए थे, तब तक दोनों के रिश्ते में दरार पड़ चुकी थी। इसके बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए और तलाक ले लिया। अपने एक पुराने इंटरव्यू में किरण ने अपने पहले पति से तलाक को लेकर कहा था, ''पहली शादी में प्यार नहीं बचा था, इसलिए अलग होने का फैसला लिया था।'' 

Anupam Kher

खैर, अनुपम खेर जितने अच्छे अभिनेता हैं उतने ही अच्छे प्रेमी भी हैं। आप इस पर क्या सोचते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.