अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने उनकी पूर्व पत्नी कल्कि कोचलिन की फैमिली संग मनाया वीकेंड

निर्देशक अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने हाल ही में, अपनी पूर्व सौतेली मां कल्कि कोचलिन और उनकी बेटी सप्पो के साथ अपना वीकेंड बिताया। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने उनकी पूर्व पत्नी कल्कि कोचलिन की फैमिली संग मनाया वीकेंड

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप (Aliyah Kashyap) अपने पिता की पूर्व पत्नी कल्कि कोचलिन के साथ अच्छा संबंध साझा करती हैं। हाल ही में, इसकी एक झलक तब देखने को मिली, जब आलिया ने कल्कि की फैमिली संग अपना वीकेंड सेलिब्रेट किया। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।

aliyah

(ये भी पढ़ें- एक कपल के साथ था सायशा शिंदे का रिलेशनशिप, शो 'लॉकअप' में किया सनसनीखेज खुलासा)

पहले तो ये जान लीजिए कि, अनुराग और उनकी पहली पत्नी आरती बजाज ने 2001 में अपनी बेटी आलिया कश्यप का स्वागत किया था। अनुराग और आरती 2007 में अलग हो गए थे और 2009 में उन्होंने एक-दूसरे से तलाक ले लिया था। हालांकि, अलग होने के बावजूद प्यारे माता-पिता ने अपनी बेटी आलिया को पूरा प्यार दिया। आरती से अलग होने के बाद अनुराग ने 2011 में एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन से शादी की थी, लेकिन 2015 में उनका भी तलाक हो गया था।

Anurag Kashyap

इसके कुछ दिनों बाद से कल्कि, गाय हर्शबर्ग नाम के शख्स को डेट कर रही हैं। 7 फरवरी 2020 को कल्कि और गाय ने अपनी जिंदगी में एक नन्ही परी का स्वागत किया था, जिसका नाम दोनों ने मिलकर ‘सप्पो’ रखा है। हालांकि, अब तक कल्कि और गाय हर्शबर्ग ने शादी नहीं की है, लेकिन कपल अपनी बेटी के साथ अपनी लाइफ को एंजॉय कर रहा है। अनुराग और उनकी पहली पत्नी आरती बजाज की बेटी आलिया और उनकी सौतेली मां कल्कि कोचलिन के बीच मधुर संबंध है।

actress kalki

2 मई 2022 को आलिया कश्यप ने अपने आधिकाारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें और एक वीडियो साझा किया है। इसमें वह कल्कि कोचलिन और उनकी दो साल की बेटी सप्पो के साथ दिख रही हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद साफ है कि, दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है। तस्वीरों और वीडियो को शेयर करते हुए आलिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'वीकेंड आर्काइव।'

aaliyah

(ये भी पढ़ें- करण पटेल ने 7वीं मैरिज एनिवर्सरी पर पत्नी अंकिता संग रिसेप्शन की फोटो की शेयर, लिखा प्यारा नोट)

पहली तस्वीर एक क्लोज अप सेल्फी है, जिसमें आलिया को हेयरबैंड पहने हुए दिखाया गया है। उन्होंने उसी लुक में एक लंबा शॉट भी साझा किया है, जिसमें उन्होंने क्रॉप टॉप और डेनिम को सफेद शर्ट के साथ पेयर किया था। उन्हें अपने कमरे में सेल्फी क्लिक करते देखा जा सकता है। उन्होंने अपने नन्हे कुत्ते की बेड पर बैठे और कैमरे की तरफ देखते हुए एक सोलो तस्वीर भी शेयर की है। तस्वीरों में कल्कि की टू-पीस ब्राउन स्विमवियर और टोपी में सप्पो के साथ एक पूल में बैठे हुए एक फोटो शामिल है। सप्पो क्लिक करते समय कैमरे की तरफ देख रही हैं, और कल्कि उनकी तरफ देख रही हैं। आलिया ने सप्पो के साथ एक सेल्फी भी साझा की है। यहां देखें फोटोज।

aaliyah

aaliyah

aaliyah

aaliyah

आलिया के इस पोस्ट पर एक फैन ने लिखा, "कल्कि के साथ आपके अच्छे और स्वस्थ संबंध देखकर बहुत अच्छा लगा।" आलिया और सप्पो की हैप्पी सेल्फी पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा, "दूसरी तस्वीर बहुत प्यारी है।" 

aliyah

(ये भी पढ़ें- 66 वर्षीय बंगाल टीम के कोच अरुण लाल ने 38 साल की गर्लफ्रेंड बुलबुल साहा संग रचाई शादी)

खैर! अनुराग कश्यप भी अपनी पूर्व पत्नियों के साथ एक दोस्ताना रिश्ता शेयर करते हैं। तो आपको आलिया द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.